*गुरुवार, 21 मई 2026 के मुख्य समाचार*/संकलन स्पर्श देसाई

*गुरुवार, 21 मई 2026 के मुख्य समाचार*/संकलन स्पर्श देसाई

      

              •सुबह की प्रमुख ख़बरें•

  


•सुबह की देश,विदेश और राज्यों से खबरें•

~Meta ने सुबह 4 बजे ईमेल भेजकर 8000 कर्मियों को निकालना शुरू किया, शिफ्ट में होगी छंटनी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta ने AI केंद्रित रीस्ट्रक्चरिंग के तहत 8000 कर्मचारियों (हर 10 में से एक कर्मचारी) को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे पहले सिंगापुर के कर्मचारियों पर इसका असर पड़ा जिन्हें स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4:00 बजे छंटनी के ईमेल मिले। बकौल रिपोर्ट्स Meta प्रभावित कर्मचारियों को एक दिन में अलग-अलग शिफ्ट में निकालेगी।

~सुप्रीम कोर्ट ने जारी जनगणना में जाति-आधारित गणना के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है ।कोर्ट ने कहा कि सरकार को कल्याणकारी उपायों के लिए पिछड़ी जातियों में लोगों की संख्या का पता होना चाहिए. CJI सूर्य कांत ने कहा कि जनगणना जाति आधारित होनी चाहिए या नहीं। यह एक नीतिगत फैसला है, सरकार को यह जानना होगा कि पिछड़े वर्ग में कितने लोग हैं।

~ देश में आर्थिक तूफान आ रहा है और ऐसा तूफान हिंदुस्तान ने पहले कभी नहीं देखा है।

~नरेंद्र मोदी चुनावों के दौरान कहते रहे कि पेट्रोल-डीजल, गैस की कोई कमी नहीं है। जबकि मैं दो महीने से कह रहा हूं।आर्थिक तूफान आ रहा है, इससे देश के लोगों को बहुत नुकसान होगा लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस संकट के लिए कोई तैयारी नहीं की है। उल्टा इटली में जाकर मेलोनी जी के साथ टॉफी खा रहे हैं। वीडियो बना रहे हैंमगर अभी देखना है कि जैसे ही नरेंद्र मोदी विदेश से वापस आएंगे तो रोने लगेंगे। फिर कहेंगे मेरी कोई गलती नहीं है और अगर गलती हो तो फांसी पर चढ़ा दो: राहुल गांधी अमेठी, यूपी में।

~हरियाणा के सोनीपत जिसे से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां  कुख्यात गैंगस्टर अजय उर्फ बिट्टू बरोना ने 5 साल तक कोमा में रहने के बाद दम तोड़ दिया। अजय उर्फ बिट्टू को 18 मार्च 2021 को सोनीपत कोर्ट परिसर में कैदियों की गाड़ी में ही सिपाही महेश ने गोली मार दी थी, जिसके बाद वह लगातार कोमा में था। फिलहाल खरखोदा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

~अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें पारले की मशहूर चॉकलेट 'मेलोडी' गिफ्ट की. सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के नाम को मिलाकर बना लोकप्रिय हैशटैग #Melodi एक बार फिर टॉप ट्रेंड बन गया।

~जम्मू के बिश्नाह इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई 3 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। नशीले पदार्थों की खेप गिराने के लिए पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा के 3.5 किलोमीटर अंदर तक आया था। घटना के बाद FSL की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ड्रोन का इस्तेमाल कर उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन की खेप गिराई गई थी।

~ बुलडोजर एक्शन पर TMC का धरना, 46 विधायक नहीं पहुंचे; बढ़ी ममता की टेंशन।

~पेट्रोल का खेल खत्म! आ रहा 100% इथेनॉल, सरकार के इस बड़े फैसले से आधी हो जाएगी कीमत?
भारत में बहुत जल्द पेट्रोल-डीजल की 'खेल' खत्म हो सकता है। सरकार अब पूरी तरह स्वदेशी ईंधन इथेनॉल का दम दिखाने के लिए तैयार है। देश की तेल निर्भरता और महंगे क्रूड ऑयल के आयात को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत अगले दो साल के भीतर पूरे देश में 100% इथेनॉल यानी ई100 (E100 Ethanol Fuel) ईंधन देने वाले 5,000 फ्यूल स्टेशन खोले जाएंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस मेगा प्लान को लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियों और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की है।

~ किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर मिलेगी 5 लाख की सब्सिडी,डीजल के बढ़ते दामों को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला।

~एक रुपये में एयर एंबुलेंस सुविधा देने की तैयारी, यमुना एक्सप्रेसवे के लिए हेलमेट मैन ऑफ इंडिया का बड़ा प्लान।

~ राहुल गांधी के PM Modi को गद्दार कहने पर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप भड़के, बोले-इनकी पीढ़ियों ने की गद्दारी।

~विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे।

~लोकल गाइड चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान, पहलगाम हमले की चार्जशीट में खुलासा।

~25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, विद्यालयों में श्रमदान होगा अनिवार्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा।

~महाराष्ट्र के पुणे में फर्नीचर हाउस मालिक से 2 करोड़ फिरौती मांगने के मामले में बड़ी ब्रेकिंग। 16 मई को फर्नीचर हाउस पर दनादन गोलियां बरसाने वाले निकले हरियाणा के शूटर। उत्तराखंड के हरिद्वार से तीन शूटर्स को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी रोहतक के अलावा झज्जर एवं सोनीपत जिलों के रहने वाले।
विदेश से ऑपरेट की जा रहे एक कुख्यात गिरोह के साथ जुड़े हैं तीनों बदमाशों के तार। महाराष्ट्र के पुणे के बड़े फर्नीचर कारोबारी को फोन करके मांगी थी 2 करोड़ प्रोटेक्शन मनी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की दी थी धमकी, पुणे के रावेत ( ठाणे ) पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है FIR । एक आपराधिक मामले में बदमाशों की तलाश में निकली रोहतक पुलिस को मिली यह बड़ी कामयाबी। CIA - I के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विनोद दलाल की टीम ने तीनों बदमाशों को हरिद्वार के गेस्ट हाउस से दबोचा। रोहतक CIA टीम ने पूछताछ के बाद महाराष्ट्र पुलिस को बुलाकर बदमाश किए उनके हवाले।
अब आगे की तमाम जांच पड़ताल महाराष्ट्र राज्य की पुलिस करेगी।

~फलता में Re-Polling आज, TMC के जहांगीर आउट, बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला

~एस्टोनिया का बड़ा बयान कि PM मोदी चाहें तो रुक सकता यूक्रेन युद्ध, रूस पर दबाव की ताकत सिर्फ भारत के पास है ।

~मोदी-मेलोनी दोस्ती के दुनिया भर में चर्चे, एक कार...सेल्फी और 2000 साल पुराना कोलोजियम, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें।

~फोटो भारत की छवि पर वार,नॉर्वे के अखबार में छपा PM मोदी का ‘अपमानजनक’ कार्टून, सोशल मीडिया पर हंगामा।

~कोलकाता से पकड़ा गया पाकिस्तान का 'मोहरा': NIA ने दबोचा जासूस जफर रियाज।

~ट्रंप के लौटते ही पुतिन की चीन में लैंडिंग, जिनपिंग ने किया शानदार स्वागत, 40 बड़े समझोते करेगी सुपर पार्टनरशिप।

~वन नेशन, वन इलेक्शन- JPC की टीम गुजरात में: समिति आज गुजरात के सीएम समेत अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात की।

~CJI के बयान के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी: इंस्टाग्राम पर 5 दिन में 70 लाख फॉलोअर्स,भाजपा के 87 लाख, कांग्रेस के 1.32 करोड़ फॉलोअर्स।

~ शुभेंदु बोले कि बंगाल में CAA की प्रक्रिया शुरू, अवैध घुसपैठिए पकड़ेंगे, BSF को बांग्लादेश बॉर्डर से लगी 27 किलोमीटर जमीन सौंपी।

~अमरनाथ यात्रा के लिए 3.6 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन:3 जुलाई से शुरू होगी 57 दिन की यात्रा; रास्तों पर अब भी 12 फीट तक बर्फ।

~देहरादूनः अस्पताल के ICU में आग से महिला मरीज की मौत, 11 लोग घायल, घायलों में एक नवजात शिशु और तीन पुलिसकर्मी शामिल।

~देशभर में ट्रेनों में आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ, भारतीय रेलवे की जांच में बड़ा खुलासा।

~उत्तर भारत में भीषण गर्मी... 25 मई तक घर में रहने की सलाह, दिल्ली-NCR में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी।

~पीएम मोदी को UN का बड़ा सम्मान: इटली में मिला FAO का 'एग्रीकोला मेडल'; भारत के 'अन्नदाताओं' को किया समर्पित।

~लोकल गाइड चाहते तो बच सकती थी 26 लोगों की जान, पहलगाम हमले की चार्जशीट।

~विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल।

~US Iran War: समझौता नहीं तो अमेरिका की कड़ी कार्रवाई तय', ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम; बातचीत अंतिम चरण में।

~बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 78 रन से हराया, 2-0 से जीती सीरीज।

~IPL 2026 : KKR ने MI को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार।

~डील फाइनल के बेहद करीब पहुंचे यूएस-ईरान, असीम मुनीर जल्द जाएंगे तेहरान, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान।

~केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक आज हो सकती है। पांच देशों के अपने छह दिनी दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सभी केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और अन्य केंद्रीय राज्य मंत्री शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ मंत्रालयों एवं विभागों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

~मेलोनी हिंदी में बोलीं कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी, मोदी ने रोम और काशी को इटरनल सिटी कहा। इटली की PM को भारत आने का न्योता।

~एक देश-एक चुनाव: गुजरात दौरे पर संसदीय समिति, अध्यक्ष PP चौधरी बोले कि एक साथ चुनाव से बच सकते हैं ₹7 लाख करोड़।

~शुभेंदु बोले कि बंगाल में CAA की प्रक्रिया शुरू। अवैध घुसपैठिए पकड़ेंगे,BSF को बांग्लादेश बॉर्डर से लगी 27 किलोमीटर जमीन सौंपी।

~बंगाल- फालता के 285 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग, हर बूथ पर दोगुने जवान तैनात; TMC उम्मीदवार पीछे हटा, 24 मई को रिजल्ट।

~विजय कैबिनेट में शामिल होगी कांग्रेस,59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में बनेगी भागीदार।

~बिहार कैबिनेट के फैसले:युवा पेशेवर नीति-2026 को मंजूरी, कैमूर में इथेनॉल तो नालंदा में चावल मिल को हरी झंडी।

~तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग,सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग।

~ अमरनाथ यात्रा के लिए 3.6 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन,3 जुलाई से शुरू होगी 57 दिन की यात्रा। रास्तों पर अब भी 12 फीट तक बर्फ।

~आज से बदल जाएगी डेयरी की कीमतें! जयपुर में सरस दूध,छाछ और लस्सी 2 रुपए महंगी।

~देश की राजधानी दिल्ली में ट्रांसपोर्टर आज से तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। 23 मई तक प्रस्तावित इस हड़ताल का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ सकता है। दिल्ली, एनसीआर और आसपास के राज्यों में व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रभावित होने से सब्जी, दूध, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।

~ महंगाई का असर:खपत की रफ्तार थामी तो विकास दर को लग सकता है झटका; FMCG मांग में सुस्ती की आशंका ने बढ़ाई चिंता।

~मोदी की मेलोडी डिप्लोमेसी का फायदा हमनाम कंपनी को मिला,टॉफी बनाने वाली पारले शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं, रियल एस्टेट पारले इंडस्ट्री के शेयर 5% बढ़े।

~समझौता नहीं तो अमेरिका की कड़ी कार्रवाई तय। ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम; बातचीत अंतिम चरण में।

~दक्षिण भारत में कम बारिश का अनुमान,अरब सागर में मानसून कमजोर करने वाला सिस्टम बना;अगले 7 दिन 10 राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी।

~आसमान से बरस रही आग:भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में हीटवेव का अलर्ट,यूपी के बांदा में 48°C, लगातार चौथे दिन सबसे गर्म। MP-महाराष्ट्र में भी पारा 47°C पहुंचा।

~कोलकाता की IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत, मुंबई को 4 विकेट से हराया; मनीष ने 45 रन बनाए, ग्रीन, कार्तिक और दुबे को 2-2 विकेट।

~ RBI का बड़ा कदम: डॉलर-रुपया स्वैप नीलामी के जरिये बैंकिंग सिस्टम में डालेगा 4,84,91,27,50,000 रुपये।

~राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान समर्थित एक जासूस को गिरफ्तार किया है।इस जासूस पर भारत विरोधी आतंकी साजिश के तहत, गुपचुप तरीके से सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (Pakistan Intelligence Officers, PIOs) तक पहुंचाने का आरोप है।

~कोलकाता के रहने वाले जफर रियाज उर्फ रिज़वी के खिलाफ पहले ही ‘लुक आउट सर्कुलर’ जारी किया गया था लेकिन जब उसे हिरासत में लिया गया। तब उसे ‘घोषित अपराधी’ (Proclaimed Offender, PO) घोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही थी।

~PM मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी दी।

अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव पास।

~ कॉकरोच जनता पार्टी के 90 लाख फॉलोअर्स।

~ छात्राओं को स्कूटी देने की तैयारियां तेज, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश।

~पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार ने OBC आरक्षण 17% से घटाकर 7% कर दिया है।

~अब बंगाल में कुल 66 जातियां/समुदाय ही OBC आरक्षण के दायरे में आएंगे।

~इन्हें ही सरकारी नौकरियों और अन्य सरकारी पदों पर 7 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।

~ सरकार के इस कदम से पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार के समय OBC सूची में शामिल की गईं कई मुस्लिम उप-जातियां अब आरक्षण के दायरे से बाहर हो जाएंगी।

~वियतनाम की EV कंपनी VinFast अब भारत में ओला-उबर जैसी इलेक्ट्रिक कैब सेवा शुरू करने की तैयारी में है।

~बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में कंपनी की करीब 1000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और ड्राइवरों की भर्ती भी चल रही है, ड्राइवरों को लगभग 40 हजार रुपए तक सैलरी दी जा सकती है।

~इस कैब सेवा का किराया करीब 8 रुपए प्रति किलोमीटर हो सकता है अगर ऐसा हुआ तो इसका सीधा असर ओला और उबर जैसी कंपनियों पर पड़ सकता है क्योंकि उनका किराया इससे ज्यादा है।

~इसी वजह से ओला-उबर के कई ड्राइवर अभी से चिंता में हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर संभावित नुकसान के बारे में बात कर रहे हैं।

~ओला को मार्च तिमाही में ₹500 करोड़ का घाटा।
ऑपरेशंस रेवेन्यू में 56.6% की गिरावट। एक साल में ओला का शेयर 29% गिरा।


  •स्टोक मार्केट•

•भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) में "ओपनिंग बैल" (Opening Bell) का क्या अर्थ है और यह कब होता है?इसकी जानकारी देखें तो

•​ओपनिंग बैल (Opening Bell) क्या है?

~​शेयर बाजार में 'ओपनिंग बैल' एक प्रतीकात्मक और पारंपरिक कार्यक्रम है, जो दिन के आधिकारिक व्यापारिक सत्र (Trading Session) की शुरुआत का संकेत देता है हालांकि आज के दौर में अधिकांश ट्रेडिंग इलेक्ट्रॉनिक रूप से होती है फिर भी यह बैल बजाना बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण औपचारिक शुरुआत माना जाता है। अक्सर इस मौके पर किसी बड़ी कंपनी के अधिकारी,सेलिब्रिटी या गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाता है।

•​समय और सत्र (Market Timings):

~​भारतीय शेयर बाजार का कामकाज मुख्य रूप से तीन सत्रों में विभाजित है। जिसके तहत

~​सटीक शुरुआत: भारतीय बाजार (NSE/BSE) के लिए नियमित ट्रेडिंग का समय सुबह 9:15 बजे है। इसी समय को बाजार की आधिकारिक शुरुआत माना जाता है।

~​प्री-मार्केट का महत्व: सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक का समय 'प्री-ओपनिंग' सत्र होता है। 9:00 से 9:08 बजे तक ऑर्डर दिए जा सकते हैं और 9:08 से 9:15 बजे के बीच बाजार ओपनिंग प्राइस तय करता है। 9:15 बजे जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है, वास्तविक ट्रेडिंग शुरू हो जाती है।

~​प्रतीक: यह बाजार में आने वाले नए अवसरों, खबरों और वैश्विक संकेतों के आधार पर दिन के उतार-चढ़ाव की शुरुआत का प्रतीक है।

दौरान ​21 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुख रहा। मुख्य सूचकांकों में तेजी देखी गई, जो कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और संभावित अमेरिका-ईरान शांति समझौते की संभावनाओं से प्रेरित थी।

•बाजार का मुख्य प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

~बीएसई सेंसेक्स 341.92 अंकों (0.47%) की बढ़त के साथ 75,660.31 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 75,945 के स्तर तक पहुंच गया था।

~ एनएसई निफ्टी 50 148.05 अंकों (0.62%) की तेजी के साथ 23,807.05 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान इसने 23,859.9 का उच्चतम स्तर छुआ।

•बाजार की इस मजबूती के पीछे मुख्य कारण देखें तो:

~कच्चे तेल में गिरावट: ब्रेंट क्रूड 5% से अधिक टूटकर लगभग $105 प्रति बैरल पर आ गया। जो भारत जैसे आयात पर निर्भर देश के लिए राहत भरी खबर थी।

~· अमेरिका-ईरान संबंध: अमेरिका द्वारा ईरान के साथ युद्धविराम समझौते को "अंतिम चरण" में बताने के बाद वैश्विक बाजारों में सकारात्मकता आई। दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी देखी गई।

~ सेक्टोरल बात करें तो रियल्टी, एनर्जी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई। वहीं स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। यात्रा क्षेत्र में इंडिगो के शेयरों में 2.50% की तेजी दर्ज की गई हालांकि इन्फोसिस और टीसीएस जैसे प्रमुख IT शेयर पीछे रहे। कारोबार के दौरान एक बार फिर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली देखने को मिली हालांकि इसके बावजूद भारतीय रुपया थोड़ा मजबूत हुआ और 96.66-96.70 के दायरे में खुलने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी बाजार में "गिरावट में खरीदारी (buy on dips)" की रणनीति काम कर रही है।

•गुरुवार 21 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी गई।

•बाजार की ताजा स्थिति (लगभग 11:30 AM के अनुसार):

~BSE Sensex:बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। यह 500 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 75,800 के स्तर के आसपास खुला था, हालांकि बाद में इसमें थोड़ी अस्थिरता देखी गई।

~NSE Nifty 50: निफ्टी ने भी सकारात्मक शुरुआत की और 23,800 के स्तर को पार किया।

•बाजार की मुख्य बातें:

~वैश्विक संकेत:अमेरिका के शेयर बाजारों (Wall Street) में आई तेजी और 'GIFT Nifty' के सकारात्मक संकेतों ने भारतीय बाजार को सहारा दिया।

~कच्चा तेल (Crude Oil): ब्रेंट क्रूड की कीमतों में नरमी (लगभग 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास) ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

~क्षेत्रीय प्रदर्शन:आज रियल्टी,सीमेंट और मेटल जैसे क्षेत्रों में खरीदारी का रुझान रहा है। वहीं आईटी और एफएमसीजी (FMCG) क्षेत्र में मिला-जुला रुख है।

~सतर्कता: हालांकि बाजार तेजी के साथ खुले हैं। लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक (Geopolitical) अनिश्चितताओं के कारण निवेशक अभी भी सतर्क रुख अपना रहे हैं।
यह जानकारी बाजार की लाइव गतिविधियों पर आधारित है। कृपया निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा जरूर करें या अधिक जानकारी के लिए अधिकृत मार्केट प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करें।

                

•आज का बुलियन बाजार•

•आज 21 मई 2026, गुरुवार को सुबह के सत्र में भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) का रुझान देखें तो -

    •सोना और चांदी की अनुमानित कीमतें देखें तो •

•धातु •               •शुद्धता •           •अनुमानित दर - प्रति 10 ग्राम/किलो•

~सोना (Gold) - 24 कैरेट (999)     -₹73,200 - ₹73,500 ।

~सोना (Gold)।  -22 कैरेट (916)     -₹67,100 - ₹67,400 ।

~चांदी (Silver) -999 शुद्धता -₹94,500 - 

₹95,200 (प्रति किलो) ।

•बाजार का संक्षिप्त विश्लेषण:

~अंतरराष्ट्रीय संकेत:वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और डॉलर सूचकांक में उतार-चढ़ाव के कारण सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

~स्थानीय मांग:शादियों के सीजन की समाप्ति के बावजूद, निवेश के दृष्टिकोण से सोने की भौतिक मांग स्थिर बनी हुई है।

~चांदी:औद्योगिक मांग और वैश्विक रुझानों के कारण चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है।

~नोट:ऊपर दी गई कीमतें केवल एक अनुमान हैं और इसमें टैक्स (GST),मेकिंग चार्ज और शहर के अनुसार अंतर हो सकता है। सटीक और लाइव दरों के लिए अपने स्थानीय सर्राफा बाजार या अधिकृत ज्वैलर्स से संपर्क करें। ~by √•MCP Mumbai•


Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई