*20मई बुधवार की सुबह की खबरें*/संकलन स्पर्श देसाई
*20मई बुधवार की सुबह की खबरें*/संकलन स्पर्श देसाई
•राजनीतिक खबरनामा•
•आज का राजनीतिक घटनाक्रम देश के अलग-अलग राज्यों में बड़े फेरबदल और राष्ट्रीय स्तर पर तीखी बयानबाजी का गवाह बन रहा है। देश की मुख्य राजनीतिक हलचलें देखें तो।
•राज्यों में सत्ता का नया समीकरण•
~केरलम: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
लंबी खींचतान और शीर्ष नेतृत्व के मंथन के बाद कांग्रेस ने आखिरकार केरलम के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। वीडी सतीशन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे हालांकि शशि थरूर इस कार्यक्रम से दूर रहे।
~पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे कमान
ममता बनर्जी के गढ़ में बड़ी राजनीतिक शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक्शन मोड में आ चुकी है। अमित शाह ने घोषणा की है कि सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। इस बीच टीएमसी के दफ्तरों से भारी मात्रा में दस्तावेज और सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के कागज बरामद होने से सूबे की राजनीति गर्मा गई है।
~तमिलनाडु: सीएम विजय का शक्ति प्रदर्शन
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा में 144 विधायकों के समर्थन के साथ विश्वास मत जीत लिया है। इस बीच विजय को समर्थन देने के चलते AIADMK ने अपने बागी विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
~ बिहार: सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार हुआ है। पटना के गांधी मैदान में 32 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें भाजपा के 15, जेडीयू के 13 और सहयोगी दलों (LJP, HAM, RLM) के विधायक शामिल हैं।
•राष्ट्रीय राजनीति और केंद्रीय मुद्दे•
~ NEET-UG 2026 पेपर लीक पर घमासान
नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। CBI ने कथित मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। जो परीक्षा नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर सीधे प्रधानमंत्री से सवाल पूछे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
~ईंधन संकट और पीएम मोदी की अपील। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमत $112 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। जिसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन और सोने की खपत कम करने की अपील की है। उदाहरण पेश करते हुए पीएम ने खुद अपने काफिले का साइज छोटा कर दिया है, जिसके बाद राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने भी ट्रेन से सफर कर ईंधन बचत का संदेश दिया।
• चुनाव और विशेष सत्र की सुगबुगाहट•
~हरियाणा:नारी शक्ति वंदन अधिनियम और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी है। जहां कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जा सकता है।
~दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा की अगुवाई में अपनी 7 गारंटियों का ऐलान किया है, वहीं बीजेपी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
~फरीदाबाद से दिल्ली अब 20 मिनट में: DND-KMP एक्सप्रेसवे पर 50 हजार व्हीकल जाम से बचेंगे; काम पूरा होते ही PM करेंगे उद्घाटन।
~सुप्रीम कोर्ट बोला- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें:लोगों की सुरक्षा जरूरी; जो अफसर निर्देश न माने, उस पर अवमानना का केस चले।
~दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों ने 21 से 23 तारीख तक हड़ताल की चेतावनी दी है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इनकी कई मांगें हैं, जिसे लेकर इस हड़ताल की घोषणा की गई है।
~तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। निजामाबाद के भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने दावा किया है कि रेवंत रेड्डी अगले शुभेंदु अधिकारी बन सकते हैं।
~रेवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में आग,धमाकों की आवाज:7 लोगों के हाथ-पैर जले,30 कर्मचारी अंदर मौजूद थे, 10KM तक दिखा धुएं का गुबार।
~रायबरेली में राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान आने वाला है: बहुत कठिन समय आ रहा है, एक्शन लेने के बजाए मोदीजी विदेश चले गए।
~ हरियाणा में 45 साल से ऊपर के पुलिसकर्मी नहीं करेंगे नाकों पर ड्यूटी,ADGP ने दिए निर्देश।
~सिलिगुड़ी कॉरिडोर पर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला,केंद्र को सौंपी 120 एकड़ जमीन।
~तुर्की से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिणी तुर्की में एक शख्स द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में करीब आठ अन्य लोग गोल लगने से घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों और घायलों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं की गई है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
~फलता सीट पर टीएमसी को बड़ा झटका,वोटिंग से पहले जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार।
~आज 20 मई को सभी मेडिकल बंद रहेंगे। Medical Stores Closed: देशभर में कल बंद रहेंगे 8 लाख मेडिकल स्टोर! केमिस्ट संगठनों ने बुलाई हड़ताल
केमिस्ट असोसिएशन की ओर से 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद और हड़ताल को लेकर दवा कारोबारियों के संगठन ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन (AICDF) ने खुद को इससे अलग कर लिया है। संगठन ने कहा कि इस बंद का समर्थन नहीं करेंगे।
~करनाल पटवारी 15 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, जमाबंदी ठीक कराने के नाम पर मांगी थी घूस।
~ब्राह्मण भला न वेश्या' बयान से घिरी सपा:भाजपा फ्रंटफुट पर आई, मायावती ब्राह्मणों को सम्मान दे रहीं; 12% वोट की लड़ाई।
यह बुलेटिन आज दोपहर तक की प्रमुख राजनीतिक गतिविधियों पर आधारित है।
•देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•
~मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पालघर में बड़ा हादसा, बारातियों से भरे टेंपो को कंटेनर ने रौंदा, 13 लोगों की मौत,20 घायल ।
~केंद्रीय मंत्री बंडी संजय के बेटे भगीरथ ने सरेंडर किया या गिरफ़्तार किया गया,पुलिस का कहना है कि हमने उसे गिरफ्तार किया था।
~नॉर्वे में पत्रकार के सवाल को लेकर राहुल का पीएम मोदी पर तंज,कहा “कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम”।
~पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड भी महंगी, एक पैकेट पर बढ़ गए इतने रुपये,आमलोगों की जेब बन जाएगी चलनी।
~ऋषिकेश में ट्रैक से हवा में 20 फुट तक लटकी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी, हादसे के बाद का ये वीडियो देख सिहर जाएंगे।
~'एसी में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा', शुभेंदु का अल्टीमेटम; बंगाल में 'नमाज बैन' पर मचा बवाल।
~कौन हैं IPS दमयंती सेन? ममता सरकार में हुईं साइडलाइन; अब शुभेंदु अधिकारी ने दी बड़ी जिम्मेदारी।
~बंगाल में ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही 10 दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका ।
~उमर ख़ालिद-शरजील इमाम को ज़मानत न देने वाले अपने ही फ़ैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों उठाए सवाल।
~दिल्ली बस गैंगरेप मामला:सर्वाइवर का सवाल,'मैं सेक्स वर्कर हूँ,क्या इसका मतलब यह है कि वे मेरा गैंगरेप करेंगे।
~Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा,क्या इस बार चलेगा 90 पैसे वाला फॉर्मूला? साल 2022 में 13 बार बढ़े थे दाम ।
~अमेरिकी वित्त मंत्रालय से इतने करोड़ डॉलर के सेटलमेंट के बाद गौतम अदानी पर लगे सभी आरोप वापस ।
~दीदी के भतीजे का जेल जाना तय! CM सुवेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी की बेहिसाब काली दौलत की खोल दी पूरी कुंडली।
~आवारा कुत्तों को शेल्टर होम से नहीं छोड़ा जाएगा, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसले में क्या-क्या कहा?
~एक साथ बोझ नहीं डाल सकते,थोड़े-थोड़े करके बढ़ते रहेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? तेल कंपनियों ने दिए संकेत।
~सीएम योगी के नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया,कहा- जगह कम है।
~‘एक-दो दिन से कोई फर्क नही, केजरीवाल-सिसोदिया को नए नोटिस भेजो;CBI से बोला दिल्ली हाईकोर्ट ।
~Modi Govt Orders: सरकार ने लिए 'लॉकडाउन' जैसे ये 5 फैसले,बैंकों को आदेश,क्या नहीं करना है?
~पंजाबी गायिका इंदर काैर की हत्या: छह दिन पहले हुई थी अगवा,नहर से मिला शव; कनाडा से जुड़ा लिंक।
~Pawan Khera News: 'किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं',पवन खेड़ा हमलावर।
~उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज, जज साहब ने नहीं मानी चाचा और मां से जुड़ी ये दलीलें ।
~मौसम 20 मई:भीषण गर्मी और लू के बीच राहत भरी खबर। बुधवार को कई इलाकों में होगी बारिश ।
~बंगाल में OBC आरक्षण पर बीजेपी कर गई खेल, ममता का फैसला पलटा,साल 2010 वाला फार्मूला लागू ।
~दिल्ली में प्रदूषण लेवल 208 के पार पहुंचा, ग्रेप 1 लागू।
~ बांग्लादेश के चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग में तैनात एक प्रोटोकॉल अधिकारी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मॉर्च्युरी भेज दिया है। मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले की जांच के साथ पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।
~पीएम मोदी ने नॉर्डिक देशों संग साझेदारी को बताया ‘नेचुरल पार्टनरशिप’, टेक्नोलॉजी और सस्टेनिबिलिटी पर फोकस।
~पीएम मोदी इटली दौरे पर पहुंचे,आज पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, ट्रेड और इन्वेस्टेंट डील पर फोकस।
~रूसी राष्ट्रपति पुतिन 25वीं बार चीन पहुंचे, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात करेंगे; पिछले हफ्ते ट्रम्प ने भी बीजिंग का दौरा किया था।
~रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में भारत आएंगे, BRICS समिट में हिस्सा लेंगे, 10 महीने में दूसरा दौरा; मोदी भी इस साल रूस जाएंगे।
~CJI सूर्यकांत बोले- शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार, लेकिन सड़क जाम कर लोगों को परेशान नहीं कर सकते, डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं।
~ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आज देशभर में केमिस्ट-ड्रगिस्ट करेंगे हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद।
~मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर रेलवे का बड़ा एक्शन; करीब 18 फीसदी अवैध झोपड़ियां ध्वस्त, आज भी चलेगा बुलडोजर।
~खुद को भगवान बताने वाले अशोक खरात को ED ने किया अरेस्ट, 70 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला।
~बंगाल में जहां दोबारा चुनाव, वहां TMC कैंडिडेट पीछे हटा, फालता में परसों वोटिंग;भाजपा सिंबल पर टेप चिपका मिलने पर चुनाव रद्द हुआ था।
~बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ, अब 66 जातियां ही कोटे में रहेंगी; ममता सरकार की OBC-A और OBC-B की व्यवस्था खत्म।
~CM विजय ने पूर्व LTTE चीफ प्रभाकरन को श्रद्धांजलि दी,भाजपा बोली- राहुल गांधी को इससे दिक्कत नहीं, क्योंकि कांग्रेस सत्ता में जगह मिली।
~नीट मामला- लातूर का कोचिंग डायरेक्टर पहले पार्ट-टाइम टीचर था, आज ₹1500 करोड़ की संपत्ति; CBI को शक- पिछले साल भी कोचिंग तक पहुंचा था पेपर।
~ट्रम्प बोले-एक घंटे में ईरान पर हमला करने वाला था, खाड़ी देशों के कहने पर रोका, ईरान समझौते की भीख मांग रहा।
~मानसून अगले हफ्ते केरलम पहुंचेगा, रफ्तार कम रहेगी, पूरे देश को देरी से कवर करेगा; MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में अगले 7 दिन हीटवेव अलर्ट।
~ दुनिया की टॉप-100 कंपनियों में एक भी भारतीय नहीं, रिलायंस, एयरटेल और TCS की मार्केट वैल्यू घटी; शेयर मार्केट में लगातार गिरावट का असर।
~वैभव सूर्यवंशी ने छुड़ाए लखनऊ के छक्के, 7 विकेट से जीती राजस्थान; प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार।
~ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को ₹500 करोड़ देगा ईरान,संसद में बिल लाने की तैयारी; ट्रम्प ने ईरान पर आज होने वाला हमला टाला।
~अमेरिका की सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत: इनमें एक गार्ड और 2 संदिग्ध; धार्मिक नफरत से जुड़े हमले की आशंका।
~तेहरान में पत्रकार बनकर जासूसी करने वाले 2 लोग गिरफ्तार, ईरानी संसद में अमेरिका से बातचीत पर रिपोर्ट पेश।
~Supreme Court: रेबीज और गंभीर रूप से बीमार कुत्तों को मारने का निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति।
~US-India Deal: अमेरिका ने अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों की सपोर्ट डील को दी मंजूरी, सैन्य ताकत होगी और मजबूत।
~आबकारी घोटाला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत AAP नेताओं को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, चार हफ्तों में मांगा जवाब।
~10 राज्यों में अगले 7 दिन हीटवेव की चेतावनी: MP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में पारा 46°C पार; UP के बांदा में 47.6°C, देश में सबसे गर्म।
~'22 मिनट का कमाल, 88 घंटे का संदेश': स्मार्ट पावर का दमदार सबूत था ऑपरेशन सिंदूर, सेना प्रमुख ने गिनाई कामयाबी।
~Petrol Diesel Price Hike: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, प्रति लीटर करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी।
~जस्टिस यशवंत वर्मा केस: जांच कमेटी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी रिपोर्ट, संसद सत्र में होगी पेश।
~वन नेशन,वन इलेक्शन JPC की टीम गुजरात दौरे पर: प्रियंका गांधी समेत 39 सदस्य सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
~ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतरे: शंटिंग के दौरान बफर से टकराया इंजन, झटके के साथ रुकी ट्रेन; एक बोगी बीच से मुड़ी।
~Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, लंबे समय से चल रहे थे बीमार।
~राहुल गांधी बोले- आर्थिक शॉक आ रहा, जो अदाणी, अंबानी और प्रधानमंत्री को नहीं लगेगा; आप पर ही इसका बोझ आएगा।
~पासपोर्ट विवाद: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला को समन, 23 मई को गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में पेश होने का निर्देश।
~यूपी में भीषण गर्मी, बर्फ की बोतल से लिपटा कोबरा: दोपहर 1 बजे पारा 44°C पहुंचा, अयोध्या के घाटों पर सन्नाटा; 4 शहरों में स्कूल बंद।
~मुजफ्फरनगर: सीएम शुभेंदु PA हत्याकांड- यूपी से मुख्य शूटर पकड़ा गया: परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था, ये भी बलिया का ही रहने वाला।
~मंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे डॉ. सोमेंद्र: 40 डिग्री टेम्प्रेचर में कार्यकर्ताओं संग पैदल निकले, काफिले में दिखा थप्पड़ कांड का आरोपी।
~मुरादाबाद: कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेकर UP पुलिस में शामिल हुए 47 दरोगा, पासिंग आउट परेड में दिखा अनुशासन-उत्साह।
~मुजफ्फरनगर में साध्वी प्राची का राजकुमार भाटी पर हमला: बोलीं- इनका मुंह काला करके गधे पर बिठाकर पूरे शहर में घुमाओ।
~सहारनपुर में गोकशी करने वाला गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा था,जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।
~मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़,टावर चोर गैंग सरगना गिरफ्तार: 15 हजार के इनामी के पैर में लगी गोली, लाखों का सामान बरामद।
~बिजनौर आई केयर सेंटर में चोरी का प्रयास: एसी की कॉपर वायर निकालने की कोशिश,आरोपी CCTV में कैद।
~पुतिन-जिनपिंग ने बदली ग्लोबल गेम ! अमेरिका को डॉलर पर दी खुली चुनौती, कहा-अब रूबल और युआन में होगा तेल-गैस कारोबार।
~ईरान की संसद में विवादित प्रस्तावः ट्रंप-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को मिलेगा ₹500 करोड़ का ईनाम।
~ट्रंप की नई टिप्पणीः ईरान के साथ समझौते की बहुत अच्छी संभावना ',बिना बमबारी हल निकले तो मुझे बेहद खुशी होगी।
~CJI सूर्यकांत बोले- शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार: लेकिन सड़क जाम कर लोगों को परेशान नहीं कर सकते, डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं।
~ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का ट्रायल पूरा: टैंक, हेलिकॉप्टर और दूसरे ड्रोन को निशाना बना सकेगी; DRDO ने स्वदेशी कंपनियों के साथ बनाया।
~बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ: अब 66 जातियां ही कोटे में रहेंगी; ममता सरकार की OBC-A और OBC-B की व्यवस्था खत्म।
~विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का: बैग में रखकर साथ लाए थे बोतल; 5 घंटे प्रशासन से चली वार्ता नहीं बनी सहमति।
~रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा तय; नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल।
~भारतीय ऑपरेशन की जरूरतों के अनुरूप होगा सैन्य क्षमता का विकास, CDS ने की भविष्य तैयारियों पर चर्चा।
~इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी,पीएम मेलोनी से थोड़ी देर में करेंगे मुलाकात।
~दिल्ली के आगे तंदूर भी फेल! पारा 46 के पार, बिजली की डिमांड ने तोड़ा रिकॉर्ड, GRAP-1 लागू।
~आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बेहद सख़्त रवैया, कहा 'कुत्तों के डर के बिना जीना सबका हक़'।
~बिहार में अंडरएज ड्राइविंग पर सख्त एक्शन,बच्चों के साथ माता-पिता भी जाएंगे जेल, जून से महाअभियान शुरू।
~Inder Kaur Death: शादी से इनकार के बाद गायब हुईं पंजाबी सिंगर इंदर कौर,6 दिन बाद नहर में मिली लाश।
~RAW एजेंट के खुलासों से कांपा पाकिस्तान, खौफ में लकी बिष्ट का सोशल मीडिया अकाउंट किए ब्लॉक।
~बिजली बिल पर रेलवे का गेम ओवर! SC ने माना कंज्यूमर, अब देने होंगे ₹15000 करोड़।
~IPL 2026 : RR ने LSG को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी।
~TMC News: बंगाल में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, शुभेंदु के रडार पर ममता की पार्टी के कई नेता; देखें लिस्ट।
~सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन मांगने का कोई अधिकार नहीं; सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला।
~ऐसा आर्थिक आंधी तूफान आने वाला है, जिसमें कुछ नहीं टिकेगा,पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी।
~अमेरिका में दिल दहला देने वाली दुर्घटना: उड़ान भरते ही कार्गो विमान का इंजन टूटा, 15 लोगों की मौत।
~ मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर रेलवे का बड़ा एक्शन; करीब 18 फीसदी अवैध झोपड़ियां ध्वस्त, आज भी चलेगा बुलडोजर।
~ UK ने रूसी कच्चे तेल से बने डीजल और जेट फ्यूल के आयात को दी हरी झंडी।
~पेट्रोल में होगी 30 प्रतिशत एथेनॉल की मिलावट, मोदी सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश।
~ट्रम्प बोले-एक घंटे में ईरान पर हमला करने वाला था:खाड़ी देशों के कहने पर रोका, ईरान समझौते की भीख मांग रहा।
•बुलियन बाजार•
•20 मई 2026 बुधवार भारतीय बुलियन बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से प्राप्त शुरुआती रुझानों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला और सीमित दायरे में कारोबार देखा जा रहा है।
•प्रमुख शहरों और वायदा बाजार (MCX) के ताजा अनुमानित भाव देखें तो MCX और हाजिर बाजार (Spot Prices) अनुमानित दरें।
~सोना (Gold 24K): ₹1,52,900 से ₹1,53,150 प्रति 10 ग्राम (स्रोतों और शुद्धता के आधार पर कुछ वायदा अनुबंध ₹1,58,500 के स्तर पर भी ट्रेड हो रहे हैं)।
~चांदी (Silver 999):₹2,58,700 से ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम के दायरे में।
•प्रमुख शहरों में सोने के खुदरा भाव (प्रति 10 ग्राम)
~मुंबई : ₹1,52,925 ₹1,40,180
~दिल्ली। ₹1,53,130 ₹1,43,350
~लखनऊ ₹1,53,138 ₹1,40,380
~भोपाल। ₹1,53,128 ₹1,40,370
•बाजार का मूड (Market Sentiment)।
~वैश्विक संकेतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति ($1 ≈ ₹96.86) को देखते हुए आज घरेलू सराफा बाजार में रेंज-बाउंड (सीमित दायरे में) कारोबार देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के स्पॉट रेट में मामूली नरमी का असर स्थानीय कीमतों पर भी दिखा है।
~नोट: ये बुलियन मार्केट के सांकेतिक और शुरुआती भाव हैं। आपके स्थानीय जौहरी या ज्वेलरी शोरूम के बिल में मेकिंग चार्जेस (घड़ाई) और 3% GST जुड़ने के कारण अंतिम खुदरा मूल्य थोड़ा अलग हो सकता है।
20 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार से ही दोनों प्रमुख सूचकांक (Sensex और Nifty) लाल निशान पर खुले और बाजार में चौतरफा बिकवाली का माहौल बना हुआ है।
•बाजार के मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं।
•प्रमुख सूचकांक (Market Indices):
~BSE Sensex:लगभग 507 अंक (0.68%) की गिरावट के साथ 74,693 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। (शुरुआती सत्र में यह 600 अंकों से ज्यादा टूट गया था)।
~NSE Nifty 50:लगभग 160 अंक (0.68%) गिरकर 23,457 के स्तर पर आ गया है। जो 23,450 के मनोवैज्ञानिक स्तर के बेहद करीब है।
~Nifty Bank:इसमें भी कमजोरी देखी जा रही है और यह 393 अंक (0.74%) की गिरावट के साथ 53,015 के आसपास बना हुआ है।
•बाजार में गिरावट के मुख्य कारण देखें तो
~कमजोर ग्लोबल संकेत:वैश्विक बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के कारण घरेलू निवेशकों का सेंटिमेंट बिगड़ा है।
~रुपए में रिकॉर्ड गिरावट:अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज शुरुआती कारोबार में 0.3% टूटकर अपने ऑल-टाइम लो (All-Time Low) पर खुला है। जिससे बाजार पर दबाव और बढ़ गया है।
~FII की बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली भी इस गिरावट की बड़ी वजह मानी जा रही है।
•आज के टॉप मूवर्स (Top Movers बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स (Top Gainers)।
~Hindalco Industries:लगभग 3.16%की मजबूती के साथ ₹1,081 के पार।
~Bajaj Auto:करीब 1.84% की बढ़त।
~BLS International: शानदार Q4 नतीजों (मुनाफे में 29% YoY बढ़ोतरी) के बाद इस शेयर में 6% से अधिक का उछाल देखा गया।
~ ONGC और Reliance Industries में भी निचली स्तरों से मामूली रिकवरी देखी गई है।
~ गिरने वाले प्रमुख शेयर्स (Top Losers)
Bharat Electronics Ltd (BEL): करीब 2.77%की गिरावट।
~Tata Steel:लगभग 2.37% टूटकर ₹204 के स्तर पर।
~ICICI Bank और HDFC Bank: बैंकिंग हैवीवेट्स में बिकवाली के कारण बैंक निफ्टी पर भारी दबाव है।
~नोट: बाजार में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है इसलिए लाइव ट्रेडिंग के दौरान इन आंकड़ों में बदलाव संभव है। क्या आप किसी खास सेक्टर या स्टॉक के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं?~ by √•MCP Mumbai•

Comments