*मुंबई लोकल अलर्ट: कसारा घाट सेक्शन में 2 से 5 जून तक विशेष ब्लॉक, बदल गया ट्रेनों का टाइमटेबल; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मुंबई लोकल अलर्ट: कसारा घाट सेक्शन में 2 से 5 जून तक विशेष ब्लॉक, बदल गया ट्रेनों का टाइमटेबल; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) महानगर मुंबई और आसपास के रेल नेटवर्क मध्य रेलवे,हार्बर रेलवे और पश्चिम रेलवे पर बुनियादी ढांचे के रखरखाव,ओएचई (OHE) सुधार और सिग्नलिंग सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लगातार मेगा ब्लॉक और विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिए जा रहे हैं। वर्तमान में घोषित किए गए मुख्य ब्लॉक और उनके विवरण देखें तो कसारा घाट सेक्शन में 4 दिनों का विशेष पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक 2 जून से 5 जून 2026 मध्य रेलवे ने कसारा से इगतपुरी के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) से जुड़े काम और तकनीकी अड़चनों को दूर करने के लिए एक विशेष ब्लॉक की घोषणा की है।
~तारीख: 2 जून 2026 मंगलवार से 5 जून 2026 शुक्रवार तक। समय: प्रतिदिन दोपहर 15:50 बजे से 17:50 बजे तक 2 घंटे तक।
~प्रभावित रूट: कसारा और आसनगाव के बीच इस दौरान उपनगरीय (लोकल) सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। शॉर्ट टर्मिनेशन आसनगाव तक ही चलेंगी। सीएसएमटी (CSMT) से दोपहर 13:10, 14:17 और 14:46 बजे छूटने वाली कसारा लोकल ट्रेनें (N19, N21, N23) केवल आसनगाव तक ही चलाई जाएंगी और वहीं समाप्त होंगी।
~बदला हुआ टाइमटेबल देखें तो आसनगाव से छूटने वाली ट्रेनें। कसारा से 15:35 बजे छूटने वाली लोकल (N24) अब आसनगाव से 16:12 बजे छूटेगी। कसारा से 16:16 बजे छूटने वाली लोकल (N26) अब आसनगाव से 16:54 बजे छूटेगी। कसारा से 17:02 बजे छूटने वाली लोकल (N28) अब आसनगाव से 17:39 बजे छूटेगी। ब्लॉक से ठीक पहले और बाद की आखिरी ट्रेनें। ब्लॉक से पहले आखिरी कसारा लोकल। सीएसएमटी से दोपहर 12:30 बजे (N17) छूटेगी। कसारा से सीएसएमटी के लिए आखिरी लोकल दोपहर 14:42 बजे (N22) निकलेगी। ब्लॉक के बाद पहली कसारा लोकल। सीएसएमटी से शाम 16:50 बजे (N25) छूटेगी। कसारा से सीएसएमटी के लिए पहली लोकल शाम 18:17 बजे (N30) रवाना होगी।
~सामान्य रविवार (संडे) मेगा ब्लॉक प्रारूप
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए हर रविवार को मध्य और हार्बर लाइन पर पारंपरिक मेगा ब्लॉक लागू रहता है।
~मुख्य लाइन (सेंट्रल) : आमतौर पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक माटुंगा से मुलुंड या ठाणे से कल्याण के बीच अप और डाउन फास्ट/स्लो लाइनों पर ब्लॉक लिया जाता है। इस दौरान फास्ट ट्रेनों को स्लो ट्रैक पर डायवर्ट किया जाता है। जिससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 15-20 मिनट की देरी से चलती हैं।
~ हार्बर लाइन: सीएसएमटी से चुनाभट्टी/बांद्रा या कुर्ला से वाशी सेक्शन में सुबह 11:10 से दोपहर 04:40 बजे तक ब्लॉक रहता है। ब्लॉक के दौरान बेलापुर/पनवेल के लिए कुर्ला के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं। हार्बर के यात्रियों को ब्लॉक के दौरान मेन लाइन और वेस्टर्न लाइन से यात्रा करने की अनुमति होती है।
~यात्रियों के लिए सलाह: कसारा घाट सेक्शन में यात्रा करने वाले यात्री 2 से 5 जून के बीच दोपहर के समय अपने सफर की योजना पहले से बना लें। लंबी दूरी की कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय और टर्मिनेशन जैसे कुछ ट्रेनें सीएसएमटी की जगह दादर पर ही समाप्त हो रही हैं । उसमें भी बदलाव किया गया है इसलिए घर से निकलने से पहले रेलवे के आधिकारिक इंक्वायरी ऐप या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पर लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें। (Photos Courtesy Social media)
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World•#MumbaiLocal#MegaBlock
#CentralRailway#KasaraBlock
#MumbaiLocalUpdate
#IndianRailways
#LocalTrainNews#MumbaiLifeline
#HarbourLine#RailPassengerAlert






Comments