*मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 'मिसिंग लिंक'पर मौत से खिलवाड़:180 मीटर ऊंचे पुल पर क्रेन में बैठकर रील बनाते मजदूरों का वीडियो वायरल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 'मिसिंग लिंक'पर मौत से खिलवाड़:180 मीटर ऊंचे पुल पर क्रेन में बैठकर रील बनाते मजदूरों का वीडियो वायरल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई



(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे "मिसिंग लिंक"  वीडियो वायरल आया सामने। 180 मीटर की ऊंचाई पर क्रेन में बैठकर रील बनाता है एक मजदूर। 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट में काम करने वाले मज़दूरों का वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी । वायरल रील से "मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट"पर सुरक्षा की चिंता बढ़ी। "मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे"पर "मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट"के दौरान 180 फीट की ऊंचाई से रील बनाते एक मज़दूर का वीडियो वायरल हो गया। इस मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे "मिसिंग लिंक"वायरल वीडियो की घटना जाने तो मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर''मिसिंग लिंक'' प्रोजेक्ट से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों के मन में गुस्से की लहर दौड़ गई है और यह गंभीर सवाल उठ रहा है कि क्या "महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन" (MSRDC) यात्रियों और मज़दूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह है। इस वीडियो में मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में लगभग 180 फीट ऊंचे पुल पर मामूली काम के दौरान एक मज़दूर क्रेन में बैठकर रील बनाता हुआ दिख रहा है। खास बात यह है कि क्रेन की ट्रॉली में कुल चार से पांच मज़दूर बैठे हैं और ट्रॉली पुल के बिल्कुल आखिर में साफ दिख रही है। पुल के नीचे तेजी से दौड़ती गाड़ियों और गहरी घाटी को देखकर साफ है कि यह काम बहुत खतरनाक है अगर रील तैयार करते समय थोड़ी सी भी लापरवाही हुई और यह ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। यह सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं इसलिए इस घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



 इस बीच पुल पर रुककर फोटो या सेल्फी लेने वाले ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है क्योंकि ऐसी हरकतों से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। हाईवे पुलिस की यह भूमिका सही मानी जा रही है हालांकि दूसरी तरफ अब यह सवाल उठ रहा है कि जब मज़दूर ऐसे जानलेवा स्टंट कर रहे हैं तो प्रशासन और संबंधित ठेकेदार आखिर कर क्या रहे हैं?करीब 10.5 किलोमीटर लंबे इस मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में दो बड़ी सुरंगें,एक ऊंचा वायडक्ट और टाइगर वैली इलाके में करीब 182 मीटर ऊंचा केबल-स्टेड ब्रिज है। इस प्रोजेक्ट में 23.75 मीटर चौड़ी सुरंग को दुनिया की सबसे चौड़ी सुरंगों में से एक माना जाता है। इस प्रोजेक्ट की वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की दूरी करीब 6 किलोमीटर कम हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया साथ ही इस प्रोजेक्ट की सुरंग को दुनिया की सबसे चौड़ी अंडरग्राउंड सुरंग के तौर पर "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स"  में दर्ज किया गया है हालांकि यह घटना वाकई चिंताजनक है। सुरक्षा मानकों के साथ इस तरह का खिलवाड़ किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है, खासकर जब बात दुनिया के सबसे ऊंचे केबल-स्टेड ब्रिजों में से एक की हो रही हो। (Photos Courtesy Social media)

~साथ में दी गई लिंक को खोले। सौजन्य:टीवी9 मराठी।

https://youtu.be/UCoOtdyc-xk?si=cUn1Bj-EYuRJ9YqO

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•Digital World• #MumbaiPuneExpressway
#MissingLinkProject
#SafetyFirst#ViralVideo
#MSRDC#MumbaiPuneMissingLink
#RoadSafety#खतरनाक_स्टंट
#मुंबई_पुणे_एक्सप्रेसवे#मिसिंग_लिंक_प्रोजेक्ट

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई