*17 मई रविवार शाम की अहम खबरे...*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*17 मई रविवार शाम की अहम खबरे...*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
~दुनिया में बढ़ी भारत की कारोबारी ताकत,वित्त वर्ष 2025-26 में तीन बड़े वैश्विक बाजारों ने खरीदा 35 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय सामान।
~सीबीएसई ने 12वीं के छात्रों को राहत दी,अब उत्तर पुस्तिका देखने के लिए 700 की जगह 100 रुपये शुल्क देना होगा।
~भारत ने संयुक्त राष्ट्र में होर्मुज क्षेत्र में जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की।
~केरल में वीडी सतीशन कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, 20 विधायक मंत्री पद की शपथ भी लेंगे।
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान रक्षा और महत्वपूर्ण खनिज समेत कई क्षेत्रों में 17 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
~ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद डीएमआरसी ने हर सोमवार 6 अतिरिक्त मेट्रो चलाने का फैसला किया।
~ मध्य प्रदेश में पूर्व जज और उनके वकील बेटे के खिलाफ दहेज हत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई।
~ बिहार के जमुई में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 62 वर्षीय महिला के साथ मंदिर में चौथी शादी रचाई।
~ दिग्गज अर्थशास्त्री और पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने चेतावनी दी कि युद्ध लंबा खिंचने पर हालात और बिगड़ सकते हैं।
~श्रीलंकन एयरलाइंस ने चेन्नई कार्यालय के भारतीय कर्मचारियों पर 2.2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
~ भाजपा नेता लिएंडर पेस की मां और पूर्व ओलंपियन जेनिफर पेस का कैंसर के कारण निधन हो गया।
~राज्य में केंद्रीय शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी, प्रत्येक ब्लॉक में पीएमश्री स्कूल खोले जाएंगे।
~सीबीएसई ने कहा कि दोबारा कॉपी जांच में नंबर बढ़ने पर री-चेकिंग की पूरी फीस वापस की जाएगी।
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डच डैम का दौरा कर नीदरलैंड के वाटर मैनेजमेंट की सराहना की।
~ कल सोमवार को केरल में वीडी सतीशन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
~ भारत में सूखा पड़ने की आशंका, ऊर्जा संकट पर मोदी बोले- हालात नहीं बदले तो गरीबी आएगी
~ तकनीक, शिक्षा, सेहत और खनिज, नीदरलैंड दौरे पर PM मोदी की मौजूदगी में 17 बड़े फैसले; सेमीकंडक्टर पर भी साझेदारी
~PM मोदी ने डच कंपनियों को दिया भारत में निवेश का न्योता,बोले-भारत अब दुनिया की ग्रोथ का इंजन
~ NEET विवाद: राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- पेपर लीक गठजोड़ का नतीजा,शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
~CBSE: सीबीएसई का बड़ा फैसला,क्लास 9-10 के लिए तीन भाषाएं अनिवार्य; कक्षा नौ के लिए एक जुलाई से होगा लागू
~ नीट-यूजी पेपर लीक: एनटीए से जुड़े सरकारी अधिकारी तक पहुंची सीबीआई जांच की आंच, लाखों रुपये में बंटे थे सवाल
~ सरकार बोली-चुनाव आयुक्त के चयन पैनल में जज जरूरी नहीं, SC से कहा कि संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं, जज को शामिल करना संसद का फैसला
~केंद्रीय मंत्री बंदी संजय बोले-बेटे को पुलिस के हवाले किया, पुलिस बोली- सरेंडर नहीं, हमने पकड़ा। POCSO मामले में लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।
~जनसंख्या बढ़ाने के लिए 'कैश ऑफर'!आंध्र प्रदेश में तीसरा बच्चा होने पर मिलेंगे 30 हजार,चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपये,मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान
~चांदी के आयात पर सरकार ने पाबंदी लगाई,अब विदेश से मंगाने के लिए लाइसेंस जरूरी; सोने में 3 दिन पहले इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई थी।
~दिल्ली:128 करोड़ के जीएसटी घोटाले में छह गिरफ्तार, 50 फर्जी कंपनियों का सिंडिकेट बेनकाब;51 लाख रुपये जब्त।
~ कोई घूस लेते पकड़ा गया तो सीधा जेल भेजो, शुभेंदु अधिकारी का बंगाल पुलिस को निर्देश।
~ महाराष्ट्र के अमरावती-वर्धा में तापमान 46°C, देश में सबसे गर्म,गुजरात के जंगल सफारी में जानवरों के लिए AC; राजस्थान में आज से फिर हीटवेव।
~ इस बार केरलम में जल्दी पहुंचेगा मानसून,उत्तर भारत को अभी राहत नहीं; दिल्ली-NCR और पंजाब में लू का अलर्ट।
~ईरान होर्मुज के लिए जल्द नया ट्रैफिक सिस्टम लाएगा, कहा कि खास सर्विस के लिए टैक्स लगेगा;UAE और ओमान पर हमले की धमकी।
~ट्रम्प के बाद अब पुतिन भी चीन जाएंगे, चीनी मीडिया बोली- यह ट्रम्प के दौरे से ज्यादा अहम, अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा दिखावटी थी।
~ प्रशांत महासागर में बन रहा है सुपर एल नीनो इतिहास का सबसे बड़ा होने की आशंका।
~वैज्ञानिकों के अनुसार 2026-27 के दौरान एक शक्तिशाली El Niño विकसित हो सकता है और इसके “Super El Niño” बनने की भी संभावना जताई जा रही है अगर यह बेहद मजबूत हुआ तो दुनिया के कई हिस्सों में मौसम पर बड़ा असर पड़ सकता है।
~संभावित प्रभाव देखें तो भारत में अधिक गर्मी, कमजोर या अनियमित मानसून, सूखे का खतरा, हल्की सर्दियां। ऑस्ट्रेलिया में सूखा,जंगलों में आग (Bushfire) का खतरा और हीटवेव। अमेरिका में दक्षिणी राज्यों में ज्यादा बारिश, उत्तरी हिस्सों में गर्म सर्दियां। पेरू और दक्षिण अमेरिका का पश्चिमी तट पर भारी बारिश और बाढ़ का खतरा। अफ्रीका में पूर्वी अफ्रीका में ज्यादा बारिश, जबकि दक्षिणी अफ्रीका में सूखा बढ़ सकता है। यूरोप में अप्रत्यक्ष असर, कुछ क्षेत्रों में गर्म सर्दियां और असामान्य मौसम।
~हरियाणा सरकार की संवेदनशील पहल अनुबंधित कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगी ₹3 लाख की सहायता।
~मेजर जनरल बक्शी की गंभीर चेतावनीः कहा कि यह युद्ध रुकने वाले नहीं। नई महाभारत की ओर दुनिया, भारत हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार।
~चीन दौरे के बाद बदले ट्रंप के सुर: ताइवान को दो टूक संदेश,बोले कि आपके लिए 9500 मील दूर जाकर जंग नहीं लड़ेंगे।
~इजराइली हमले से फिर दहला गाजा,हमास के सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद सहित 7 फिलीस्तीनियों की मौत।
~NEET paper leak case: CBI के हाथ बड़ी सफलता, प्रश्नपत्र तैयार करने वाली टीचर ने ही लीक था पेपर, गिरफ्तार।
~ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर Abu-Bilal al-Minuki नाईजीरिया में ढेर, US-Nigeria जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी।
~नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी कि दुनिया में वक्त बदला पर भारतीयों के संस्कार नहीं बदले।
~नीदरलैंड्स ने लौटाईं 1000 साल पुरानी कॉपर प्लेट्स,PM मोदी बोले- हर भारतीय के लिए खुशी का पल।
~सरकार बोली-कि चुनाव आयुक्त के चयन पैनल में जज जरूरी नहीं: SC से कहा कि संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं। जज को शामिल करना संसद का फैसला होगा।
~केंद्रीय मंत्री बंदी संजय बोले कि बेटे को पुलिस के हवाले किया: पुलिस बोली कि सरेंडर नहीं, हमने पकड़ा; POCSO मामले में लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।
~हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ: मां वाग्देवी की पूजा हुई। श्रद्धालु बोले- सालों बाद बिना रोक-टोक दर्शन हो रहे।
~डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया,आकर मिलो': लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को कॉल करके मिलने का दबाव बनाया; गिरफ्तार।
~सेना प्रमुख बोले कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे: तय करे कि दुनिया के नक्शे पर बने रहना है या इतिहास बनना है।
~ आंध्र प्रदेशः तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार रुपए देगी सरकार: चंद्रबाबू नायडू-बोले राज्य में जन्म दर बढ़ाने की जरूरत, कम जनसंख्या से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा।
~9वीं-10वीं में 3 भाषाएं पढ़नी होंगी,CBSE का नोटिफिकेशन जारी: 1 जुलाई से लागू होगा; इस साल10वीं में थर्ड लैंग्वेज का पेपर नहीं होगा।
~PM मोदी बोले- विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत: विदेश जाने पर रोक नहीं; 5 दिन पहले कहा था- विदेश यात्राओं से बचें।
~ईरान के पास नहीं हो सकता परमाणु हथियार,चीन दौरे के बाद ट्रंप का दावा; जिनपिंग ने होर्मुज खोलने पर जताई सहमति।
~‘सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा’ पीएम मोदी ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
~प्रतीक की अस्थियां विसर्जित। अपर्णा फूट-फूटकर रोईं: हरिद्वार में बेटी ने कलश माथे से लगाया कि आई लव पापा का कार्ड प्रवाहित किया।
~ IPL-गुजरात 5 जीत के बाद हारी,कोलकाता 29 रन से जीती, एलन ने 93 रन बनाए; गिल के 85 रन काम नहीं आए।
~IPL में आज बेंगलुरु Vs पंजाब,धर्मशाला में बेंगलुरु को 15 साल से हरा नहीं पाया पंजाब;कोहली ने पिछले मैच में शतक लगाया।
~IPL में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली Vs राजस्थान, दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच; हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर।
~248 चेज नहीं कर पाई गुजरात, KKR ने 29 रनो से हराकर रोका शुभमन की सेना का 'विजयरथ', गिल-सुदर्शन की फिफ्टी बेकार।
~रॉबर्ट वाड्रा को शिकोहपुर लैंड डील मामले में राहत, कोर्ट से मिली जमानत
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।
~दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई।
~आंध्र में तीसरे-चौथे बच्चे के जन्म पर पैसे मिलेंगे: सीएम बोले कि राज्य में जन्म दर बढ़ाने की जरूरत, कम जनसंख्या से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा
~दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यूज मिले, सर्वर क्रैश।
~Cannes 2026 में दिखाई गई क्लासिक फिल्म “अम्माआर्यन” (रिपोर्ट टू द मदर),जिसे लोगो का स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
~ हिमाचल प्रदेश के किशनपुरा कारागार में कैदियों ने उत्पात मचाते हुए जेल वार्डर और बचाने आए हवलदार पर हमला किया।
~महाराष्ट्र के उल्हासनगर मंदिर विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया।
~ UP: लखनऊ में पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज,अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध, बढ़ा तनाव।
~सालों तक गैंगरेप फिर ब्लैकमेल:जोधपुर में दो बहनों ने तंग आकर किया सुसाइड,बड़ी ने लगाई फांसी तो छोटी ने खाया जहर।
~NEET पेपर लीक केस में 9वां आरोपी कोर्ट में पेश, बॉटनी टीचर मंधारे 14 दिन की CBI कस्टडी में; नांदेड़ में कदम के फ्लैट पर छापा।
~ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला कार्यालय से 73 नल चोरी, चोरों ने दीवार पर लिखा ‘आई लव यू’।
~भारत-नेपाल सीमा पर एक चीनी नागरिक गिरफ्तार, संदिग्ध दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
~सोनीपत के खरखोदा के गांव पाई में 1500 रुपए की उधार के लिए मर्डर,बेटा बोला-पिता की गर्दन पकड़कर खंभे पर दे मारा; घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया।
~कोलकाता में 7-प्वाइंट (पार्क सर्कस) क्रॉसिंग पर भीड़ और पुलिस के आमने सामने से हालात तब बेकाबू हो गए है । दरअसल माइनॉरिटी समुदाय के लोग सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर पाबंदी और बुलडोज़र की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने नमाजियों को जब रोकने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने अचानक ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात किया गया है।
~पंजाब के होशियारपुर में मेडिकल जांच के दौरान कैदी ने पुलिस पर हमला किया,जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ।
~गढ़चिरौली में CRPF और पुलिस का ऑपरेशन अंतिम प्रहार:8 नक्सली गिरफ्तार,5 ने डाले हथियार; अब रिकॉर्ड में कोई भी वांटेड माओवादी नहीं।
~देश में पहली बार पकड़ी गई 'जिहादी ड्रग', NCB ने जब्त की 182 करोड़ की कैप्टागॉन, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई।
~जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: 47 के घर पर बुलडोजर चला; 114 केमिस्ट दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड।
~बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव: पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा।
~ममता बोलीं- जो TMC छोड़कर जाना चाहता है जाए: पार्टी को फिर खड़ा करने की अपील; कहा कि जरूरत पड़ी तो खुद दफ्तर पेंट करूंगी।
~नीदरलैंड्स से स्वीडन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, द्विपक्षीय व्यापार पर होगी चर्चा।
~नीदरलैंड से 1000 साल पुराने तमिल दस्तावेज भारत आएंगे। मोदी की मौजूदगी में समझौता। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप बनाने वाली डच कंपनी में भी डील।
~त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग लगी,गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी। 15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले;सभी सुरक्षित।
~संयुक्त राष्ट्र में भारत ने होर्मुज में जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। भारत ने साफ कहा है कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना। नागरिक क्रू मेंबर्स की जान खतरे में डालना और समुद्री रास्तों की आवाजाही में रुकावट पैदा करना पूरी तरह अस्वीकार्य है।
~अमित शाह का बड़ा बयान:कहा कि सेवा क्षेत्र में भी नंबर वन बनेगा गुजरात,बंगलूरू जैसे टेक हब से होगी सीधी टक्कर।
~एक देश-एक चुनाव: प्रस्ताव पर NDA के घटक दल ने रखी यह मांग; ECI को शक्ति देने वाले प्रावधान में भी हो परिवर्तन।
~राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर अब कुल जजों की संख्या 38 होगी। इस फैसले का उद्देश्य लंबित मामलों को तेजी से निपटाना और देश की न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करना है।
~दिल्ली-NCR में सीएनजी फिर महंगी,48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम,इधर बढ़े CNG के दाम,उधर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला,बता दिया 'इन्फ्लेशन मैन'।
~सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों के पुजारियों और कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा के लिए न्यायिक आयोग बनाने की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में उन्हें कर्मचारी घोषित करने और सम्मानजनक वेतन देने की मांग की गई है।
~होर्मुज पार कर एक और LPG टैंकर भारत पहुंचा, 20 हजार टन गैस लेकर आया;जंग के बाद अब तक 15 भारतीय जहाज निकले।
~ गोमूत्र से भोजशाला की शुद्धि,गर्भगृह में अखंड ज्योत स्थापित,ASI की नई गाइडलाइन के बाद पहली बार मां वाग्देवी की आराधना।
~Vodafone Idea के लिए संजीवनी बनी AGR राहत: Q4 में 51,970 करोड़ का प्रॉफिट,6 साल में पहली बार मुनाफा।
~ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव के बीच एक ऐसा पोस्ट किया है। जिसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक एआई से बनाई गई तस्वीर साझा की। जिसमें वह 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' कैप पहनकर अमेरिकी नौसेना के एक एडमिरल के साथ युद्धपोत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
~ इसके साथ ट्रंप ने लिखाकि यह तूफान से पहले की शांति थी'। ट्रंप के इस संदेश को सीधे तौर पर ईरान के लिए चेतावनी माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ फिर से हवाई हमले शुरू करने के विकल्प पर चर्चा कर रहा है।
~ कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का कहर। WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित।
~चिलचिलाती धूप,लू के थपेड़े और पारा 45 पार… दिल्ली में 3 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट।
~सब अपने घरों में केले का एक एक पौधा लगा लो। कल को मोदी बोल देगा कपड़े मत खरीदो तो 2 पत्ते बांधने के काम आयेंगे। पूर्व विधायक बलवान पूनिया राजस्थान।
~दिल्ली सरकार ने ईंधन बचाने के लिए निजी कंपनियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन 'वर्क फ्रॉम होम' नीति अपनाने की सलाह दी है। इसके साथ ही कार्यालय समय में बदलाव और कार-पूलिंग करने को भी प्रोत्साहित किया है।~ By√• MCP Mumbai•









Comments