*शुक्रवार, 15 मई 2026 के मुख्य समाचार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*शुक्रवार, 15 मई 2026 के मुख्य समाचार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
~अडानी केस में बड़ा अपडेट,अमेरिकी SEC ने लिया सेटलमेंट का फैसला।
~जीवन में ये दो परीक्षाएं ज़रूर पास करना सुख में विनम्रता की और दुःख में धैर्य की।
~ Bhupinder Singh Hooda ने एक बार फिर Brijendra Singh की सद्भाव यात्रा को कांग्रेस की आधिकारिक यात्रा मानने से साफ इनकार कर दिया। इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के दौरान हुड्डा कुछ नाराज नजर आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह गुरुग्राम में यात्रा का हिस्सा बनने नहीं गए थे बल्कि Rahul Gandhi के आगमन के कारण वहां पहुंचे थे।
~हुड्डा के इस बयान के बाद हरियाणा कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी के भीतर अलग-अलग नेताओं के बीच दूरी बढ़ रही है, या फिर यह सिर्फ राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।
~गौरतलब है कि बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को लेकर पहले भी कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। अब हुड्डा के ताजा बयान ने इस मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
~अरविंद केजरीवाल मुझे डरा नहीं सकते :हाई कोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई की शुरू।
~बंगाल सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया कि असेंबली में सबको गाना होगा;गोहत्या पर नया नोटिस। बिना फिटनेस सर्टिफिकेट काटने पर रोक।
~उदयनिधि बोले कि हम भगवान में आस्था के खिलाफ नहीं:लोग मंदिरों में जाएं;सनातन खत्म का मतलब, भेदभाव वाली सोच का अंत।
~ED ने कोलकाता पुलिस के DCP को गिरफ्तार किया:जांच में पेश न होने का आरोप;TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर।
~AIADMK में फूट,पलानीस्वामी-षणमुगम गुट में बटी पार्टी: CM विजय को सपोर्ट देने वालों को हटाया;हिंसा रोकने चेन्नई ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात।
~ममता काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं: चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की;बाहर निकलीं तो बुआ चोर-भतीजा चोर के नारे लगे।
~वीडी सतीशन केरलम के CM होंगे:चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान; 18 मई को शपथ लेंगे।
~पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने की समीक्षा बैठक
विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा।
~पानीपत में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई
कई निर्माणों पर चला बुलडोजर।
~ हिसार में फसल विविधीकरण योजना लागू
दलहन बोने वाले किसानों को प्रोत्साहन।
~केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को: पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे;कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, बचत पर चर्चा हो सकती है।
~रोहतक में भूपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला
दिशा कमेटी बैठक में तीखी नोकझोंक।
~ निकाय चुनाव परिणामों को लेकर सियासत तेज
सीएम नायब सैनी ने विकास की जीत बताया,विपक्ष ने EVM पर उठाए सवाल।
~ सोनीपत में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई, शिक्षकों को नोटिस,वेतन कटौती की चेतावनी।
~65 साल पुराना इनकम टैक्स कानून खत्म। अब AI बताएगा कितना टैक्स देना है, सरकार ने लॉन्च किया ‘कर साथी।
•देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•
~भारत-UAE और यूरोप दौरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी में हैं। उन्होंने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ ऊर्जा सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार पर कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह उनके 6 दिवसीय विदेश दौरे का पहला पड़ाव है।
~NEET (UG) 2026 अपडेट देखें तो पेपर लीक विवाद के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि NEET-UG की दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी साथ ही अगले साल से यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी।
~महंगाई का झटकाजोर से लगा । वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण आज से पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में CNG की कीमतों में भी 2 रुपये की वृद्धि हुई है।
~अडानी विवाद: राहुल गांधी ने अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी मुकदमे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष ने भारत-अमेरिका व्यापार सौदे और अडानी को मिली कानूनी राहत के बीच संबंध होने का आरोप लगाया है।
~अमेरिका-चीन संबंध:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस समय चीन की राजकीय यात्रा पर हैं। बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी मुलाकात हुई है, जिसमें दोनों देशों के बीच सामरिक स्थिरता और नए विजन पर चर्चा हुई।
~मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच क्रूड ऑयल के दाम में उठापटक देखी जा रही है। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई चेन टूट गई।
~पहले इसका असर देश में गैस की कीमत में बढ़ोतरी के रूप में देखा गया। अब केंद्र सरकार ने देश के घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल 3 रुपये लीटर महंगा कर दिया है।
~तेल की कीमत में यह बढ़ोतरी 15 मई यानी शुक्रवार सुबह 6 बजे से देशभर में लागू हो गई है। तेल की कीमत में होने वाली बढ़ोतरी का असर आने वाले समय में खुदरा महंगाई दर पर देखा जाएगा।
~सोनीपत में गंदगी फैलाने पर 10 सफाई कर्मियों पर FIR: निगम अफसरों के कार्यालय और सड़क पर फेंकी थी गंदगी।
~सोनीपत नगर निगम में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान 10 सफाई कर्मचारियों पर FIR दर्ज हो गई है। नगर निगम प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों पर शहर की सफाई व्यवस्था बाधित करने सरकारी कार्य में रुकावट डालने, वाहनों को रोकने कूड़ा सड़क पर फेंकने और कर्मचारियों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
~केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 : ऑनलाइन आवेदन शुरू,अंतिम तिथि 10 जून 06 सितंबर को होगी। पहली बार 27 भाषाओं में परीक्षा , अब पसंद के शहर नहीं चुन सकेंगे अभ्यर्थी ।
~हरियाणा मौसम विभाग हरियाणा में आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट उसके बाद अगले 4 दिन भीषण गर्मी व लू का अलर्ट जारी। रात कई जिलों में ओलावृष्टि, वर्षा,आंधी,आज भी सम्भावना।
~2 घंटे चली बैठक में जिनपिंग की ट्रंप को स्पष्ट चेतावनी; ताइवान पर गलती मत करना,Trump बोले कि आप जैसे महान नेता का मित्र होना सम्मान की बात है।
~UP में महाविनाश की आंधी:104 लोगों की मौत से दहल उठा प्रदेश,CM योगी ने संभाली कमान। अधिकारियों को जल्द राहत के निर्देश।
~भारत विरोधी बयानों पर बांग्लादेश सरकार का ब्रेक। कहा कि भाजपा राज में मुस्लिमों पर जुल्म के आरोप झूठे,जमात सबूत तो दे।
~होर्मुज के पास इंडियन जहाज पर मिसाइल हमला, भारत बोला कि ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं।
~एमपी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट,5 की मौत:शवों के टुकड़े 20-25 फीट दूर गिरे; UP-बिहार के हैं मजदूर, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, 4 पर FIR।
~NEET पेपर लीक,शिक्षा मंत्री को अहमदाबाद में काले झंडे दिखाए:राजस्थान पुलिस बोली- गेस पेपर 1000 छात्रों तक पहुंचा, अब तक 7 गिरफ्तार।
~सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल: जब सरकार को ही फैसला लेना है फिर कमेटी में नेता विपक्ष को रखने का दिखावा क्यों?
~अवैध विस्तारवाद और युद्धोन्माद… BRICS बैठक में इजरायल-US पर भड़के अराघची, बोले- झुकेगा नहीं।
~व्यापार संबंधों में नया मोड़:राष्ट्रपति ट्रंप का दावा कि चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा,खबर के बाद शेयर 4% गिरे।
~हमलावरों को दी पनाह ईरान ने UAE पर लगाए गंभीर आरोप। कहा कि ये मददगार नहीं बल्कि खुद एक हमलावर।
~4 साल के रुद्र ने 65 सेकंड में ग्रहों को पहचान कर किया सभी को हैरान। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज।
~दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड। बस ड्राइवर और हेल्पर ने महिला से किया गैंगरेप, पैदल घर जाते समय बस में खींचा।
~राजस्थानी भाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : मातृभाषा शिक्षा राजस्थानी को मिला नया आधार।
~ सिरसा में पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप
11 साल बाद मामला दर्ज,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
~पंचकूला हत्याकांड में मास्टरमाइंड काबू
गोपाल सुखोमाजरी गिरफ्तार,हथियार सप्लाई का भी आरोप।
~कुरुक्षेत्र में बावरिया गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार
7 जिलों में लूट की वारदातों से जुड़े होने का खुलासा।
~ किसान की बेटी बनी कुरुक्षेत्र टॉपर
98.2% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान।
~यमुनानगर में युवक की संदिग्ध मौत
नशे की ओवरडोज की आशंका,पुलिस जांच में जुटी।
~ छछरौली निवासियों को मिला मालिकाना हक
लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी।
~HPSC-HSSC भर्ती पर सियासी घमासान
सरकार ने पारदर्शिता का दावा,विपक्ष ने पेपर लीक उठाया।
~ फरीदाबाद में दुर्लभ जंगली बिल्ली दिखी
वन विभाग ने निगरानी बढ़ाई।
~गुरुग्राम मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार
हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
~पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नए जज नियुक्त
न्याय व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।
~ हरियाणा में हीटवेव अलर्ट जारी अगले 3 दिन तापमान 45°C तक पहुंचने की संभावना।
~रेलवे में ग्रीन टेक्नोलॉजी पर जोर
हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम जारी।
~ स्कूलों में AI Ethics पढ़ाई जाएगी
नई शिक्षा नीति के तहत पहल।
~पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दाम में ₹2 की बढ़ोतरी।
~सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल, जब सरकार को ही फैसला लेना है फिर कमेटी में नेता विपक्ष को रखने का दिखावा क्यों।
~ 21 जून को होगी NEET-UG की परीक्षा। पेपर लीक के कारण रद्द हुई थी परीक्षा।
~हरियाणा BJP प्रभारी बोले कि लुगाई को चुनाव लड़वाना टेढी खीर। जैन की घरवाली मंत्री बनीं,इससे बड़ा संकट नहीं; सतीश पूनिया ने खोले 3 मेयर के राज।
~ट्रम्प बोले कि चीन होर्मुज खोलने में मदद को तैयार। ईरान ने होर्मुज के लिए नए प्रोटोकॉल जारी किए। BRICS से अमेरिका की निंदा की अपील।
~बहादुरगढ़ नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा उर्फ पालेराम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पास, 31 में से 26 पार्षदों ने पालेराम के खिलाफ किया मतदान।
~चारधाम यात्रा में 25 दिनों में 40 श्रद्धालुओं की मौत:केदारनाथ में सबसे ज्यादा 22 की जान गई। बद्रीनाथ में 7, गंगोत्री-यमुनोत्री में भी बढ़ा आंकड़ा।
~बिग ब्रेकिंग:सुबह 6 बजे से डीज़ल और पेट्रोल के रेट लगभग तीन तीन रुपये बढ़ गये।
•आज यानी 15 मई 2026 शुक्रवार को सरकार ने फ्यूल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अभी के रेट देखें तो
•पेट्रोल / Petrol
~दिल्ली (Delhi): ₹97.77 प्रति लीटर
~मुंबई (Mumbai): ₹106.68 प्रति लीटर
~कोलकाता (Kolkata): ₹108.74 प्रति लीटर
~चेन्नई (Chennai): ₹103.67 प्रति लीटर
•डीज़ल / Diesel:
~दिल्ली (Delhi): ₹90.67 प्रति लीटर
~मुंबई (Mumbai): ₹93.14 प्रति लीटर
~कोलकाता (Kolkata): ₹95.13 प्रति लीटर
~चेन्नई (Chennai): ₹95.25 प्रति लीटर
~तिलक वर्मा ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत,बिगाड़ा प्लेऑफ का खेल; 200 बनाकर हारी PBKS।
~वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री,श्रीलंका ट्राई सीरीज में खेलते नजर आएंगे 15 वर्षीय बल्लेबाज।
~ गुरुग्राम में फायर विभाग कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार
ACB ने 15 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा,कार से नकदी बरामद।
• महाराष्ट्र और मुंबई की अहम ख़बरें•
~मुंबई में पानी की कटौती लागु हो गई। आज 15 मई से पूरे मुंबई में 10% पानी की कटौती लागू हो गई है। झीलों में कम होते जलस्तर और मानसून में देरी की आशंका के चलते BMC ने यह एहतियाती कदम उठाया है। ठाणे और भिवंडी के कुछ इलाकों में भी इसका असर रहेगा।
~ईंधन की नई दरें देखें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये और डीजल 3.11 रुपये बढ़कर 93.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
~मुख्यमंत्री की घोषणा देखें तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सतारा में ''महा आवास अभियान'' के दौरान घोषणा की कि सरकार अगले 6 महीनों तक किसी भी बड़े या खर्चीले सरकारी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेगी ताकि राजकोषीय बचत की जा सके।
~मुंबई में वेस्टर्न रेलवे नाइट ब्लॉक होगा। मुंबई लोकल के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दादर स्टेशन पर सिग्नलिंग कार्य और नायगांव में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 15 से 17 मई के दौरान रात में बड़े ब्लॉक लिए जाएंगे। जिससे कुछ लोकल ट्रेनें रद्द या प्रभावित रहेंगी।
~मौसम का मिजाज देखें तो मराठवाड़ा में लू (Heatwave) का कहर जारी है हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने 15 और 16 मई को नांदेड़,लातूर और धाराशिव में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। केरल में मानसून के 26 मई तक पहुंचने का अनुमान है।
•आज 15 मई 2026 शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांकों में दोपहर तक की स्थिति देखें तो
•प्रमुख बाजार सूचकांक (Live Updates)•
• सूचकांक•वर्तमान स्तर•बदलाव (अंक)•बदलाव(%)
~BSE सेंसेक्स -75,690- +291.84 -+0.39%
~Nifty -50~23,786 -+96.80 -+0.41%
~Nifty Bank ~54,188 - +59.85 -+0.11%
•बाजार की मुख्य बातें:
तेजी का कारण: बैंकिंग,मेटल और फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी के कारण बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
~रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: शेयर बाजार में तेजी के बावजूद,भारतीय रुपया (INR) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.73 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुँच गया है।
•कच्चा तेल:ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल देखा गया है, जो वर्तमान में लगभग $106.6 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।
•आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर देखें तो
•टॉप गेनर्स: हिंदुस्तान यूनिलीवर,ITC (लगभग 4.6% की बढ़त)और टेक महिंद्रा।
•टॉप लूजर्स: मुथूट फाइनेंस (6% से अधिक की गिरावट),वेदांता और टाटा स्टील में मामूली दबाव देखा जा रहा है।
•निवेशकों के लिए अपडेट देखें तो आज बाजार में 'रोलर कोस्टर' जैसी स्थिति बनी हुई है। जहाँ एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी रिकवरी मोड में हैं। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय बनी हुई हैं।
•नोट: शेयर बाजार के आंकड़े हर मिनट बदलते रहते हैं। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।
•आज शुक्रवार 15 मई 2026 को भारतीय बुलियन बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कल के मुकाबले आज सोना करीब ₹2,400 सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में ₹12,000 तक की बड़ी गिरावट देखी गई है।
प्रमुख महानगरों और शुद्धता के आधार पर आज के औसत भाव नीचे दिए गए हिसाब से हैं।
•सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) शुद्धता के आधार पर आज के अनुमानित रेट्स (GST और मेकिंग चार्ज के बिना)
•शुद्धता (कैरेट) •आज का भाव (₹)
~ 24 कैरेट (99.9%) -₹1,60,270
~22 कैरेट (91.6%) - ₹1,46,914
~18 कैरेट (75.0%) - ₹1,20,203
~14 कैरेट (58.5%) -₹93,491
•प्रमुख शहरों में 24K सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)।
शहरों के स्थानीय टैक्स और मांग के अनुसार कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।
•मुंबई:₹1,59,400।
•दिल्ली:** ₹1,59,120।
•कोलकाता: ₹1,59,180।
•चेन्नई: ₹1,59,860।
•बेंगलुरु: ₹1,59,520।
•चांदी का भाव:
•चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई ।
~प्रति किलोग्राम:₹2,79,400।
~प्रति 100 ग्राम:** ₹27,940।
~प्रति 10 ग्राम: ₹2,794।
~नोट:ऊपर दिए गए भाव सांकेतिक हैं। ज्वेलरी खरीदते समय आपको इन कीमतों पर 3% GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी सर्राफा बाजार या ज्वेलर से संपर्क करें।~by √•MCP Mumbai•




















Comments