*14 मई गुरुवार की सटीक खबरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*14 मई गुरुवार की सटीक खबरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 





~विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद 10 दिनों की माथापच्ची करते हुए आखिरकार कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम का ऐलान कर दिया है। वीडी सतीशन छह बार से केरल से विधायक रहे हैं।


               •राजनीतिक खबरनामा•


•आज 14 मई 2026 के मुख्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम देखें तो 

                         •फोटो विजय• 

• मुख्य प्रादेशिक राजनीतिक घटनाक्रम:

~तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री विजय की सरकार ने विधानसभा में 144 मतों के साथ विश्वास मत जीत लिया है। विपक्ष के वॉकआउट और भारी हंगामे के बीच हुए इस फ्लोर टेस्ट में विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्त्री कजगम' (TVK) ने स्पष्ट बहुमत साबित कर दिया। जिससे राज्य की राजनीति में उनका कद काफी मजबूत हो गया है। 

~तमिलनाडु फ्लोर टेस्ट: 
मुख्यमंत्री विजय की टीवीके सरकार ने 144 विधायकों के समर्थन के साथ पहली अग्निपरीक्षा पास कर ली है। सदन में डीएमके (DMK) के वॉकआउट और एआईएडीएमके (AIADMK) के आंतरिक कलह का सरकार को सीधा फायदा मिला। इसके अलाव मुख्यमंत्री ने भारी आलोचनाओं के बाद अपने द्वारा नियुक्त किए गए सरकारी ज्योतिषी का फैसला वापस ले लिया है।

~केरल में मुख्यमंत्री पद पर मंथन: 
कांग्रेस आलाकमान के बीच केरल के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर गहन चर्चा जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की आज हुई विशेष बैठक के बाद पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है।

~असम में हिमंत बिस्वा सरमा की वापसी: 
भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल ली है। नई पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने पूर्वी भारत ('अंगा,बंग, कलिंग,कामरूप') के राज्यों को देश के अगले विकास चरण का मुख्य इंजन बनाने की बात कही है।

~हरियाणा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर घमासान: हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून को समर्थन देने के लिए अपनी कुछ शर्तें रखी हैं।

~बिहार में शराबबंदी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार: 
राज्य में लागू शराबबंदी कानून के तहत दर्ज मामलों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार सरकार को सख्त लहजे में फटकार लगाई है। अदालत ने पूछा है कि कानून के दुरुपयोग को देखते हुए क्यों न सभी आरोपियों को एक साथ जमानत दे दी जाए। 

~ राष्ट्रीय राजनीति और विदेश नीति:

~वर्क फ्रॉम होम (WFH) और फिजूलखर्ची पर रोक की अपील: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और ईरान संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों को यथासंभव 'वर्क फ्रॉम होम' करने और विदेशी यात्राओं को सीमित करने का सुझाव दिया है ताकि विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखा जा सके।

~विपक्ष का भाजपा पर तीखा हमला: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी की हालिया विदेश यात्राओं पर सवाल खड़े करते हुए उनकी फंडिंग और आय के स्रोतों पर बड़े खुलासे का दावा किया है। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच एमसीडी (MCD) चुनाव और पूर्व के फैसलों को लेकर राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है।






~कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और राहुल गांधी ने मां की तबीयत के चलते अपना केरल दौरा रद कर दिया।

~असम मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को मंजूरी दे दी. हालांकि आदिवासियों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी।


~सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पीएम रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का पता चला है।

       •देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें•

~CBSE ने जारी किया 12वीं बोर्ड का रिजल्ट में फिर आगे निकली लड़कियां।

~सबसे बुरे वक्त के लिए तैयार रहें -उदय कोटक की बड़ी चेतावनी।




~ईरान से जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंच गए हैं। उनका विमान बीजिंग एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है. माना जा रहा है कि ट्रंप राष्ट्रपति शी चिनपिंग से मुलाकात कर उनके साथ व्यापार,वैश्विक मुद्दों और ईरान-यूक्रेन संकट पर चर्चा करेंगे हालांकि ट्रंप ने कहा है कि उनकी यात्रा का मुख्य फोकस व्यापार रहेगा।

~CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल और बढ़ाया गया।

~यूपी में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही:प्रदेशभर में 47 लोगों की मौत,फसलों को भारी नुकसान।

~UP में आंधी-तूफान का तांडवःअबतक 96 लोगों की मौत की ख़बर, भदोही-प्रयागराज सबसे ज्यादा प्रभावित।

~दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड ! पैदल चल रही महिला को अंदर खींचा। चलती बस में 2 घंटे तक गैंगरेप।

~केंद्र सरकार ने 30 सितंबर या अगले आदेश तक चीनी के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक।

~हिंदू कैसे साबित कर सकता है अपनी धार्मिक आस्था? सुप्रीम कोर्ट ने बताया।



                  •मुख्य अंतर्राष्ट्रीय समाचार•


•14 मई 2026 के मुख्य अंतर्राष्ट्रीय समाचारों का संक्षिप्त विवरण देखें तो -

~बीजिंग में ट्रंप और जिनपिंग की हाई-वोल्टेज बैठक।

~अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बीजिंग में द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई।

~जिनपिंग ने दोनों देशों को प्रतिद्वंद्वी के बजाय पार्टनर बनने की सलाह दी।

~शी जिनपिंग ने चेताया कि ताइवान मुद्दे को ठीक से न संभालने पर टकराव हो सकता है।

~बैठक में ईरान संघर्ष,वैश्विक व्यापार टैरिफ और ताइवान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। 

~भारत में आज से ब्रिक्स (BRICS) देशों की बैठक । 

~नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है।

~इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) संकट पर चर्चा की जाएगी।

~रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

~लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव और शांति वार्ता ।

बुधवार को लेबनान में इजरायली ड्रोन हमलों के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी।

~इस तनाव के बीच आज वाशिंगटन में दोनों देशों के बीच अमेरिकी मध्यस्थता में सीधी बातचीत निर्धारित है।

~इजरायल के पीएम कार्यालय के अनुसार ईरान संकट को लेकर यूएई के साथ भी गुप्त रणनीतिक चर्चा की खबरें हैं। 

~ यूक्रेन में रूसी ड्रोनों का बड़ा दिनदहाड़े हमला । 

रूस ने अपनी रणनीति बदलते हुए यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों को निशाना बनाकर दिन के समय 800 से अधिक ड्रोन दागे।

~यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के अनुसार इस हवाई हमले में छह लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। 


~ होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय नौसेना का सुरक्षा कवच।

~भारतीय नौसेना ने मध्य पूर्व संकट के बीच एलपीजी टैंकर 'एमवी सनशाइन' (MV Sunshine) को सुरक्षा घेरा प्रदान किया।

~भारत की ओर आ रहे इस वाणिज्यिक जहाज को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कराया गया।

•संकट में आया पाकिस्तान:

पाकिस्तान में भारी आर्थिक तबाही के बीच पेट्रोल की कीमतें ₹414 प्रति लीटर के पास पहुंच गई हैं।

~इसी बीच पाकिस्तान में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक हो जाने के बाद देश में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 

~तीसरे देशों के रास्ते,बीजिंग पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप की पीठ में चीन ने घोंपा छुरा,अमेरिकी सीक्रेट रिपोर्ट से हड़कंप।


                    •होलीवुड बोलीवुड•


                     •फोटो आलिया भट्ट• 

•हालिया कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (79वां संस्करण)के बारे में जाने तो फ्रांस के खूबसूरत तटीय शहर कान्स में 79वां कान्स फिल्म फेस्टिवल आयोजित हो रहा है।

~ इस साल यह महोत्सव 12 मई से 23 मई 2026 तक चलेगा। इस साल दुनिया भर की बेहतरीन और स्वतंत्र फिल्मों को यहाँ प्रदर्शित किया जा रहा है। महोत्सव के मुख्य आकर्षण देखें तो-

~शुरुआत फिल्म: फ्रेंच पीरियड-कॉमेडी फिल्म ''द इलेक्ट्रिक किस'' (The Electric Kiss) से फेस्टिवल का आगाज हुआ।

~जूरी अध्यक्ष: मुख्य प्रतियोगिता की जूरी की अध्यक्षता दक्षिण कोरियाई फिल्म निर्माता पार्क चान-वुक कर रहे हैं।

~खास भारतीय भूमिका:भारत की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया इस साल कान्स में ''क्रिटिक्स वीक''(Critics' Week) जूरी का नेतृत्व कर रही हैं।

•शिरकत करने वाले भारतीय कलाकार (2026):

•इस साल भारतीय सिनेमा,फैशन और क्षेत्रीय फिल्मों का कान्स के रेड कार्पेट और विभिन्न स्क्रीनिंग्स में कड़ा दबदबा देखा जा रहा है। इस वर्ष भाग लेने वाले प्रमुख भारतीय कलाकार के बारे में जाने तो-

~ऐश्वर्या राय बच्चन:सौंदर्य ब्रांड लोरियल (L'Oréal Paris) की वैश्विक एंबेसडर के रूप में कान्स की यह दिग्गज अभिनेत्री इस साल भी अपना जलवा बिखेर रही हैं।

~आलिया भट्ट:लोरियल की नई भारतीय ब्रांड एंबेसडर के तौर पर आलिया लगातार दूसरी बार इस वैश्विक मंच पर शामिल हुईं।

~अदिति राव हैदरी:कान्स के रेड कार्पेट की नियमित चेहरा अदिति भी इस वर्ष भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

~उर्वशी रौतेला: लगातार 5वें साल अपने भारी-भरकम फैशन और विस्मयकारी गाउन के साथ इन्होंने फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लिया।

~अम्मी विर्क: पंजाबी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक अपनी फिल्म 'चढ़दीकला' (Chardikala) के वैश्विक प्रीमियर के साथ कान्स में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

~मौनी रॉय: भारत के रीजनल सिनेमा सेगमेंट के तहत इंडो-अमेरिकन फिल्म 'बॉम्बे स्टोरीज' की स्क्रीनिंग के मौके पर मौनी रॉय उपस्थित रहेंगी।

~आशुतोष गोवारिकर: फिल्म निर्माता गोवारिकर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के निदेशक के तौर पर भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में पहुंचे हैं। अन्य सितारों में तारा सुतारिया (डेब्यू),करण जौहर,जैकलीन फर्नांडिस और पूजा बत्रा जैसे कलाकार भी इस दौरान शिरकत कर रहे हैं। 

•कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत और इतिहास जानें तो -

~स्थापना वर्ष: आधिकारिक तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 20 सितंबर 1946 को हुई थी।

~मूल योजना: इसे मूल रूप से 31 अगस्त 1939 को शुरू करने का फैसला लिया गया था लेकिन ठीक उसी समय द्वितीय विश्व युद्ध छिड़ जाने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।

~शुरू करने का कारण: साल 1930 के दशक के अंत में "वेनिस फिल्म फेस्टिवल"में हिटलर और मुसोलिनी की फासीवादी तानाशाही और राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ने लगा था। इसके विरोध में और स्वतंत्र सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए फ्रांस सरकार और फिल्म उद्योग ने मिलकर इस मुक्त मंच "Cannes"की स्थापना की थी।

•14 मई 2026 की हॉलीवुड की मुख्य सुर्खियां और बड़ी अपडेट्स देखें तो -

~ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में विन डीजल हुए भावुक

~Cannes Film Festival 2026 के मंच पर ''द फास्ट एंड द फ्यूरियस'' की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर मिडनाइट स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान हॉलीवुड स्टार विन डीजल (Vin Diesel) अपने दिवंगत सह-कलाकार और दोस्त पॉल वॉकर (Paul Walker) को याद कर भावुक हो गए और रो पड़े। रेड कार्पेट पर विन डीजल ने पॉल वॉकर की बेटी मीडो वॉकर को गले लगाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

~पीटर जैक्सन को मिला मानद पाल्मे डी'ओर (Palme d'Or) ''लॉर्ड ऑफ द रिंग्स'' (Lord of the Rings) जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज बनाने वाले मशहूर निर्देशक पीटर जैक्सन (Peter Jackson) को कान्स 2026 में प्रतिष्ठित मानद पाल्मे डी'ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभिनेता एलिजा वुड ने उन्हें मंच पर इस अवॉर्ड के लिए आमंत्रित किया।

~ माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन की कानूनी जीत।

~दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की बेटी पेरिस जैक्सन (Paris Jackson) ने लॉस एंजिल्स कोर्ट में $625,000 (लगभग ₹5.2 करोड़) का कानूनी केस जीत लिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि एस्टेट के निष्पादकों द्वारा थर्ड-पार्टी लॉ फर्म्स को बोनस के रूप में दी गई यह राशि अब वापस एस्टेट फंड में जमा की जाएगी।

~ऑस्कर 2026 को होस्ट करेंगे कोनन ओ'ब्रायन, 
मशहूर कॉमेडियन और टॉक शो होस्ट कोनन ओ'ब्रायन (Conan O'Brien) लगातार दूसरी बार 98वें ऑस्कर अवार्ड्स (Oscars 2026) की मेजबानी करेंगे। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

• इस हफ्ते की होलीवुड की नई रिलीज और आने वाली फिल्में देखें तो -

~"इन द ग्रे (In the Grey)" : लायंसगेट की यह बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म कल यानी 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

~"द डेविल वियर्स प्राडा 2"  (The Devil Wears Prada 2):ऐन हैथवे और मेरिल स्ट्रिप स्टारर इस फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है।
     
 
                       •खेल जगत•

~विराट कोहली ने तोड़ा ऑल टाइम IPL रिकॉर्ड, धोनी-रोहित को एक साथ पछाड़ा।

~बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया। शतक वीर कोहली बने मैन ऑफ द मैच।


          •मुंबई व महाराष्ट्र की सटीक खबरें•
 
मुंबई व महाराष्ट्र की इस समय की मुख्य व सटीक खबरें देखें तो -


~महाराष्ट्र में मिसिंग लिंक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने का सिलसिला जारी है।

~राज्य केअधिकारियों की बार-बार चेतावनी के बावजूद गाड़ी चलाने वाले नए खुले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक पर ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं। वे गाड़ियां रोककर सेल्फी ले रहे हैं।रील शूट कर रहे हैं और फोटो खींच रहे हैं।

~दौरान 204 गाड़ियों के खिलाफ गैर-कानूनी पार्किंग और हाई-स्पीड कॉरिडोर पर ट्रैफिक में रुकावट डालने के लिए कार्रवाई  हुई।

~महाराष्ट्र हाईवे पुलिस के मुताबिक एक हफ्ते के अंदर 204 गाड़ियों के खिलाफ गैर-कानूनी पार्किंग और हाई-स्पीड कॉरिडोर पर ट्रैफिक में रुकावट डालने के लिए कार्रवाई की गई है।

~इन अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई के दौरान 1 लाख रुपये से ज़्यादा का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बताया कि कई आने-जाने वाले टनल और केबल-स्टेड ब्रिज के पास गाड़ियां रोक रहे हैं। जिससे एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी रिस्क पैदा हो रहा है। जहां गाड़ियां तेज़ स्पीड से चलती हैं।

~मुंबई फायरिंग मामले में  हुई गिरफ्तारियां। 

~दक्षिण मुंबई के डॉकयार्ड रोड पर मंगलवार शाम कथित गैंगस्टर आसिफ दाढ़ी के बेटे समीर शेख को पैर में गोली मार दी गई। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस हमले के आरोप में दो संदिग्धों जीशान अनवर शेख और सादिक शेख लियाकत शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल इस गोलीबारी के पीछे की वजहों और पुरानी रंजिश के कोण से जांच कर रही है।

~राज्य में मराठी साइनबोर्ड अनिवार्य हुए। मुंबई के नवनियुक्त मेयर ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि फाइव स्टार होटल समेत सभी दुकानों और संस्थानों के लिए मराठी देवनागरी लिपि में साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर 15 दिन के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

~ऑटो चालकों को मराठी नियम में राहत दी गई। महाराष्ट्र सरकार परप्रांतीय ऑटो व टैक्सी चालकों को बड़ी राहत देते हुए मराठी भाषा की अनिवार्यता की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। इससे पहले सरकार ने इसे 6 महीने के लिए टालने का भरोसा दिया था।

~मौसम और भीषण गर्मी देखें तो मुंबई, ठाणे और पालघर में पारा 35 से 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के कारण उमस और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक येलो अलर्ट जारी कर तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है।


~मुंबई एयरपोर्ट बंद रहेगा।  यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है कि कल मुंबई हवाई अड्डे (Airport) को 6 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों को अपनी उड़ानों का समय जांचने की सलाह दी है।

~राजनीतिक हलचल भी जाने। महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव (Bypoll) के नतीजे सामने आए हैं। जिसमें बारामती सीट से सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं राहुरी से भाजपा के कर्डिले ने बाजी मारी है। इसके अलावा एनसीपी के कुछ विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच शरद पवार व सुनील तटकरे की मुलाकात से सियासी माहौल गरमाया हुआ है।

~स्कूल और बोर्ड परीक्षा: महाराष्ट्र एसएससी (10वीं) का कुल रिजल्ट 92.09% रहा है हालांकि मराठी भाषा की अनिवार्यता के बीच राज्यभर में करीब 94,000 छात्र मराठी विषय में फेल हो गए हैं।

~अपराध और कार्रवाई (Nashik TCS Case) देखें तो नासिक टीसीएस मामले के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। एआईएमआईएम (AIMIM) कॉर्पोरेटर के घर और दफ्तर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया है, जहां आरोपी महिला कर्मचारी निदा खान रुकी हुई थी। 

 ~महाराष्ट्र के सोलापुर शहर के जूनी मिल कंपाउंड इलाके में 11 मई 2026 की शाम करीब 6:21 बजे कार की डिक्की में सामान लोड करते समय एयर गन के कारतूस/छर्रों (pellets) में इस्तेमाल होने वाले गाढ़े सल्फर (गंधक) का बॉक्स गिरने से भीषण धमाका हुआ है। यह पूरी दर्दनाक घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

•घटना का मुख्य विवरण जाने तो 

~कैसे हुआ हादसा: 'सहारा एयर गन शॉप' का 53 वर्षीय कर्मचारी केदारनाथ सिद्धप्पा छत्रे (कचरे) कार के पिछले हिस्से (ट्रंक) में भारी बॉक्स रख रहा था। इसी दौरान एक बॉक्स अचानक हाथ से फिसलकर उसके पैर पर नीचे गिर गया और तुरंत तीव्र विस्फोट हो गया।

~धमाके की तीव्रता: विस्फोट इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी और पूरी सड़क हिल गई। धमाके के तुरंत बाद आसमान में सफेद धुएं का एक विशाल गुबार छा गया और आसपास के घरों व दुकानों में कंपन महसूस किया गया।

~नुकसान और घायल: इस हादसे में कर्मचारी केदारनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विस्फोट के कारण उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए हैं और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

•पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई देखें तो 

~जांच जारी: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) तुरंत मौके पर पहुंचे।

~लापरवाही की जांच: पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में बिना सुरक्षा मानकों के ऐसे ज्वलनशील व विस्फोटक पदार्थ को कैसे ले जाया जा रहा था। प्रशासन गन हाउस के लाइसेंस और सुरक्षा प्रोटोकॉल (Safety Protocols) की भी कड़ाई से जांच कर रहा है।



                •मौसम मुंबई व महाराष्ट्र•

 14 मई 2026 गुरुवार को मुंबई में मौसम मुख्य रूप से आंशिक रूप से धूप वाला (Partly Sunny) और शुष्क रहेगा। जबकि महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 

•मुंबई का मौसम (Mumbai Weather) देखें तो-

~तापमान देखें तो अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 30°C रहने का अनुमान है।

~मौसम की स्थिति जाने तो दिनभर हल्की धूप और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उमस (Humidity) का स्तर करीब 68% रहेगा, जिससे गर्मी महसूस हो सकती है।

~इसके मद्देनजर चेतावनी देखें तो भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मुंबई और ठाणे में 14 मई को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन इसके अगले दिन (15 मई) से यहाँ हीटवेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

•महाराष्ट्र का मौसम (Maharashtra Weather Forecast)

•महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

~विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र की स्थिति देखें तो विदर्भ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति भी बनी रह सकती है।

~ओलावृष्टि (Hailstorm) का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार धुले,लातूर और सोलापुर जैसे इलाकों में गरज-चमक,बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

~कोंकण क्षेत्र का माहौल देखें तो कोंकण के तटीय इलाकों में मौसम मुख्य रूप से उमस भरा रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की बौछारें गिर सकती हैं। 






              •मुंबई शेयर बाजार• 


~आज 14 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार (Dalal Street) की शुरुआत शानदार बढ़त और मजबूती (Gap-up Opening) के साथ हुई है। अमेरिकी बाजारों (Wall Street) में चिप स्टॉक्स में आई तेजी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर घरेलू सूचकांकों ने पिछले दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगाया है।

•शुरुआती बाजार के मुख्य आंकड़े -सुबह 9:15 - 9:30 बजे तक के:

~BSE Sensex: प्री-ओपनिंग के मजबूत संकेतों के बाद सेंसेक्स 338 से 426 अंक उछलकर 74,947 से 74,968 के स्तर पर खुला। शुरुआती मिनटों में इसने 75,000 का स्तर पार कर 75,071 का इंट्राडे हाई भी छुआ।

~NSE Nifty 50: निफ्टी ने तेजी का शतक लगाते हुए 117 से 144 अंकों की बढ़त दर्ज की और 23,530 से 23,557 के स्तर पर कामकाज शुरू किया।

~GIFT Nifty: सुबह से ही गिफ्ट निफ्टी करीब 150 अंक (0.62%) ऊपर 23,570 के पार ट्रेड कर रहा था। जिसने घरेलू बाजार के लिए पहले ही मजबूत आगाज के संकेत दे दिए थे।

•बाजार में तेजी के मुख्य कारण और सेक्टर्स देखें तो 

~ग्लोबल ट्रिगर्स के लिए जाने तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली हाई-लेवल बैठक (Trump-Xi Summit) को लेकर वैश्विक बाजारों में उम्मीदें बढ़ी हैं।

~सेक्टोरल प्रदर्शन के मद्देनजर शुरुआती ट्रेड में निफ्टी मेटल इंडेक्स (~1%) और निफ्टी एनर्जी इंडेक्स (1.1%) में सबसे ज्यादा मजबूती देखी गई।

~टॉप गेनर्स (Top Gainers) के बारे में जाने तो कंपनियों के तिमाही नतीजों (Q4 Results) के दम पर Cipla (7% से ज्यादा की बढ़त) और Adani Enterprises शुरुआती कारोबार में सबसे आगे रहे। इनके अलावा अडानी पोर्ट्स,ट्रेंट, NTPC और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) में भी अच्छी खरीदारी दिखी।

~दबाव वाले सेक्टर्स (Top Losers) देखें तो आईटी शेयरों (IT Stocks) में आज थोड़ा सुस्ती का माहौल रहा । जिसमें HCL टेक, TCS, इंफोसिस और टेक महिंद्रा शुरुआती कारोबार में पिछड़े नजर आए।

~निवेशकों के लिए आज के अहम ट्रिगर्स देखें।
आज बाजार के दौरान कई दिग्गज कंपनियों (जैसे Bajaj Finance,Vedanta,Adani Power) के Q4 नतीजे आने वाले हैं, जिससे बाजार में आगे उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है हालांकि अमेरिका-इराक/इरान तनाव के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की ऊंची कीमतें और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली पर भी एक्सपर्ट्स नजर बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। 

         
 • भारतीय बुलियन बाजार:

14 मई 2026 को भारतीय बुलियन बाजार में सरकार द्वारा आयात शुल्क (Import Duty) बढ़ाकर 15% किए जाने के कारण सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखा गया है। जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,62,330 प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई है। वहीं चांदी ₹3,00,000 प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रही है।

~ सोने-चांदी के आज के हाजिर भाव (Spot Rates)।

~24 कैरेट सोना: ₹16,233 प्रति ग्राम (₹1,62,330 प्रति 10 ग्राम)।

~22 कैरेट सोना: ₹14,880 प्रति ग्राम (₹1,48,800 प्रति 10 ग्राम)।

~18 कैरेट सोना: ₹12,175 प्रति ग्राम (₹1,21,750 प्रति 10 ग्राम)।

~चांदी (999 शुद्धता): ₹3,00,000 प्रति किलोग्राम (कल के मुकाबले ₹10,000 की भारी गिरावट) ‌।

• वायदा बाजार (MCX Futures) का हाल:

~MCX Gold: जून वायदा अनुबंध मामूली गिरावट के साथ ₹1,62,270 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

~MCX Silver: जुलाई वायदा अनुबंध 1.61% की गिरावट के साथ ₹2,96,160 प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

•प्रमुख शहरों में 24K और 22K सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) देखें तो 

शहर.               24 कैरेट (₹).         22 कैरेट(₹).  

~चेन्नई.          ₹1,63,680.           ₹1,50,010

~दिल्ली.        ₹1,62,160.            ₹1,48,660

~मुंबई.          ₹1,62,010.            ₹1,48,510

~कोलकाता.   ₹1,62,010.            ₹1,48,510

~बेंगलुरु.       ₹1,62,010.             ₹1,48,510

•बाजार में हलचल के मुख्य कारण:

~इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी हुई । केंद्र सरकार द्वारा सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15% करने से घरेलू कीमतों को सहारा मिला है।

~वैश्विक नीतियां देखें तो निवेशक ट्रंप-शी शिखर सम्मेलन,अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन के बयानों और कच्चे तेल की अस्थिरता पर करीबी नजर रखे हुए हैं। ~Edited News by√• MCP•

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई