*बुधवार, 13 मई 2026 की शाम की अहम खबरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*बुधवार, 13 मई 2026 की शाम की अहम खबरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


                 •शाम की अहम खबरें 

•राजनीतिक खबरनामा:


~पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े, सोशल मीडिया की खबरों को सरकार ने बताया भ्रामक।

~सनातन को खत्म करना ही होगा। नेता प्रतिपक्ष बनते ही फिर उदयनिधि के बिगड़े बोल।

~पीएम मोदी ने सिर्फ तेल बचाने को कहा,दुनिया के 40 देश तो गाड़ियां रोकने लगे।

~पश्चिम बंगाल को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व,मनोज कुमार अग्रवाल बने मुख्य सचिव।

~राहुल बोले कि विपक्ष का नेता रबर स्टैंप नहीं:CBI डायरेक्टर सेलेक्शन पर असहमति, पीएम के घर डेढ़ घंटे बैठक;कहा कि उम्मीदवारों की डिटेल नहीं दी।

~कलकत्ता हाईकोर्ट की बेंच आरजी-कर केस की सुनवाई से हटी: कहा- समय नहीं दे पा रहे, पीड़ित परिवार बोला- CBI ने नई जांच नहीं की।

~सीएम कि मंत्रियों की फ्लीट में 50% की कटौती, WFH समेत कई उपायों पर ऐक्शन में योगी।

~कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और राहुल गांधी ने मां की तबीयत के चलते अपना केरल दौरा रद कर दिया।

~गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी माइनर सर्जरी की गई।

~तमिलनाडु में सी.जोसेफ विजय की टीवीके सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। सरकार ने 144 विधायकों के समर्थन से फ्लोर टेस्ट पास किया।

~दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने निजी खाली भूखंडों पर निर्माण की अनुमति दी है। इससे दिल्ली में घरों की कमी दूर होगी और रियल एस्टेट सेक्टर को गति मिलेगी।

~मंदिरों,लॉकरों में भरा पड़ा है सोना। उसपर सोचे सरकार । PM मोदी की अपील पर टाइटन CFO का सुझाव Titan CFO अशोक सोथंलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से की गई एक साल सोना न खरीदने की अपील के पीछे सरकार की चिंता का जिक्र किया है और इसका बड़ा समाधान भी बताया है।

~पीएम मोदी की अपील का असर,यूपी-एमपी में सीएम और मंत्रियों के काफिले में 50 प्रतिशत की कटौती।

~हिमंता ने ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, चार अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल।


        •देश विदेश और राज्यों की प्रमुख ख़बरें:

~दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में दूध महंगा हो गया है। अमूल के बाद मदर डेयर ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। दोनों ने कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई दरें 14 मई यानी गुरुवार से लागू हो जाएंगी।

~ट्रंप से गद्दारी कर रहा पाकिस्तानःUS हमलों से बचाने को अपने एयरबेस में छिपाए ईरानी विमान, रिपोर्ट से मचा हड़कंप।

~ब्रिटेन में सियासी भूचाल! सरकार से पहली मंत्री ने दिया इस्तीफा,PM स्टार्मर पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बढ़ा।

~पं.बंगाल में भाजपा आने के बाद बांग्लादेशी मंत्री का बयानः यहां हिंदुओं पर हमला हुआ तो कुर्सी छोड़ दूंगा’, बस भारत मुस्लिमों की रक्षा करे।

~पाकिस्तान में आत्मघाती हमला: विस्फोटक से लदे रिक्शे में धमाका,2 पुलिसकर्मियों समेत 8 की मौत, 35 से ज्यादा घायल।

~जल्द गिरेंगे तेल के दाम,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा।

~ट्रंप आज बुधवार को बीजिंग पहुंचें । जिनपिंग से ईरान युद्ध और टैरिफ पर होगी अहम वार्ता।

~परमाणु विवाद पर ट्रंप का दावा: ईरान 100 प्रतिशत रोकेगा यूरेनियम संवर्धन, बोले- "हम मजबूर कर देंगे"

~जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम! सेना ने LoC पर मार गिराया आतंकवादी।

~Srinagar: लश्कर के गिरफ्तार मददगारों से मिले आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर, 25 दिन में 16 'देशद्रोही' दबोचे।

~CNN के इस रिपोर्ट के मुताबिक रूसी मालवाहक जहाज Ursa Major स्पेन के तट के पास रहस्यमय परिस्थितियों में डूब गया। रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि जहाज पर पनडुब्बियों के लिए दो परमाणु रिएक्टर ले जाए जा रहे थे। जो संभवतः उत्तर कोरिया के लिए थे हालांकि रूस ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि जहाज व्लादिवोस्तोक जा रहा था और उस पर बंदरगाह क्रेन व अन्य उपकरण थे। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

     
                      
•क्राईम अपराध:

~AMU टीचर के हत्या के आरोपी जुबैर को STF ने मार गिराया है। मेरठ में मुनीर गैंग के मेंबर का एनकाउंटर; एक लाख का इनामी,24 मुकदमे दर्ज थे।

~यूपी में रोज 25 लोग खत्म कर रहे जिंदगी: 5 साल में 4 गुना बढ़े प्यार में सुसाइड के मामले, वीडियो बन रहे 'डिजिटल सुसाइड नोट'।

~NEET परीक्षा रद्द, MP का स्टूडेंट महाराष्ट्र से अरेस्ट: SSSUTMS से कर रहा था BAMS; पेपर लीक पर अभ्यर्थी बोली- सुसाइड करने का मन कर रहा।

~NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के बाद NTA का बड़ा फैसला, 22.79 लाख छात्र दोबारा देंगे एग्जाम,जयपुर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

~ईवीएम पर भ्रामक पोस्ट और भड़काऊ टिप्पणियों के आरोप में ‘बांग्ला पोक्खो’ प्रमुख गर्ग चटर्जी गिरफ्तार।

     
                  
•शेयर बाजार:



•आज 13 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ, जिससे पिछले 4 दिनों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला थम गया।

•मुख्य सूचकांकों की स्थिति (Closing Status)

~BSE Sensex: 49.74 अंक (+0.07%) की बढ़त के साथ 74,608.98 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे के दौरान इसने 75,191.57 का उच्च स्तर और 74,134.48 का निचला स्तर छुआ।

~NSE Nifty 50: 33.05 अंक (+0.14%) चढ़कर 23,412.60 के स्तर पर बंद हुआ।

~Nifty Bank: हालांकि, बैंकिंग इंडेक्स दबाव में रहा और 99.05 अंक (-0.18%) गिरकर 53,456.15 पर बंद हुआ।  

•सेक्टोरल प्रदर्शन (Sector Highlights):

~मेटल सेक्टर्स में उछाल:सरकार द्वारा सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15% किए जाने और वैश्विक संकेतों के कारण Nifty Metal इंडेक्स 3% से अधिक मजबूत हुआ।

~ऊर्जा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स:ऑइल एंड गैस (HPCL तिमाही नतीजों के बाद 5% बढ़ा) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी रही।

~IT और ऑटो में गिरावट:OpenAI की नई तकनीक के प्रभाव की चिंताओं के कारण IT शेयरों (Infosys, TCS) में कमजोरी जारी रही, और Nifty IT इंडेक्स 1.13% गिरकर बंद हुआ।

~टॉप गेनर्स और लूजर्स (Sensex/Nifty) [6] 

~टॉप गेनर्स (मुनाफा कमाने वाले): एशियन पेंट,टाटा स्टील,अडानी पोर्ट्स,हिंदुस्तान जिंक और वेदांता।

~टॉप लूजर्स (नुकसान वाले):महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस,टीसीएस (TCS), और पावर ग्रिड।

•बाजार में उतार-चढ़ाव के मुख्य कारण:

~वैल्यू बाइंग:लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर निवेशकों ने चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी की।

~रुपये में कमजोरी:भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 95.71 पर बंद हुआ। जिसने विदेशी फंड्स (FII) की बिकवाली का दबाव बनाए रखा।

~कच्चा तेल और भू-राजनीतिक तनाव:ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें उच्च स्तर पर बने रहने और मिडिल ईस्ट ईरान विवाद के तनाव से बाजार में पूरी तरह खुलकर तेजी नहीं आ सकी।

~भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुंबई स्थित Sarvodaya Co-operative Bank Ltd. का बैंकिंग लाइसेंस अस्थाई रूप से शर्तो पर रद्द कर दिया है।


              •आज का बुलियन बाजार:


•आज यानी 13 मई 2026 बुधवार को भारतीय बुलियन बाजार में ऐतिहासिक रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। जिसका मुख्य कारण सरकार द्वारा सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) को 6% से बढ़ाकर 15% करना है। इस फैसले के बाद घरेलू बाजार में सोने के दाम में करीब ₹9,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी में ₹20,000 प्रति किलोग्राम तक का जबरदस्त उछाल देखा गया। 
बुलियन मार्केट के मुख्य आंकड़े और कीमतें देखें तो-

•सोने का भाव (Gold Rates Today)

~घरेलू सर्राफा बाजार और MCX पर सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब पहुंच गया।

~24 कैरेट सोना (99.9% शुद्धता): रिटेल बाजार में इसकी कीमत करीब ₹1,62,000 से ₹1,63,000 प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गई। कल के मुकाबले इसमें करीब ₹8,000 से ₹9,000 की तेजी आई है।

~22 कैरेट सोना (ज्वेलरी के लिए):इसकी कीमत लगभग ₹1,48,500 से ₹1,49,200 प्रति 10 gram दर्ज की गई।

~MCX वायदा बाजार:मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून कॉन्ट्रैक्ट का सोना ₹1,62,648 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

•चांदी का भाव (Silver Rates Today)

~इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सफेद धातु (चांदी) में सोने से भी ज्यादा विस्फोटक तेजी देखी गई।

~रिटेल बाजार (Retail Market): हाजिर बाजार में चांदी की कीमत ₹2,95,890 से लेकर ₹3,10,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

~बढ़त: कल के मुकाबले एक ही दिन में चांदी ₹18,000 से ₹20,000 प्रति किलो तक महंगी हो गई है।

~MCX वायदा बाजार:MCX पर जुलाई वायदा चांदी ₹2,96,984 प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रही थी।

•इस तेजी के मुख्य कारण देखें तो -

~इंपोर्ट ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी: मोदी सरकार ने आयात कम करने और रुपये को मजबूती देने के लिए कुल प्रभावी कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 15% (10% बेसिक ड्यूटी + 5% AIDC) कर दिया है।

•अंतरराष्ट्रीय कारक: वैश्विक बाजार में कमजोर अमेरिकी डॉलर और मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी कीमतों को सहारा दिया है। नोट:ऊपर दिए गए भाव सांकेतिक हैं। इन कीमतों पर ज्वेलर्स द्वारा मेकिंग चार्ज और 3% GST अलग से जोड़ा जाता है। 


           •मुंबई महाराष्ट्र की सटीक खबरें:

~मुंबई और महाराष्ट्र में आज 13 मई 2026 बुधवार की कई बड़ी राजनीतिक,प्रशासनिक और प्रशासनिक घटनाएं सुर्खियों में हैं। 

•राजनीतिक हलचल और NCP में उठापटक:

~पवार-तटकरे की गुप्त मुलाकात: अजीत पवार गुट के प्रमुख नेता सुनील तटकरे ने देर रात शरद पवार के आवास 'सिल्वर ओक' पर मुलाकात की, जिससे राज्य में नए राजनीतिक समीकरणों की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

~22 विधायकों के पाला बदलने की अटकलें:रोहित पवार ने दावा किया है कि राकांपा (NCP) के 22 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिससे महायुति सरकार के भीतर खलबली मची है।

~पार्टी कार्यकारिणी से वरिष्ठ नेता बाहर: NCP की नई कोर कमेटी की सूची से प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और सुनील तटकरे का नाम गायब है, जबकि सुनेत्रा पवार ने अपने बेटों पार्थ और जय को इसमें शामिल किया है। [2, 3] 

•प्रशासनिक व नागरिक अपडेट

~मुंबई में 10% पानी की कटौती: गिरते जलस्तर (जलाशयों में केवल 23% स्टॉक) को देखते हुए BMC ने 15 मई से मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू करने का फैसला किया है।

~मंत्रियों के वीआईपी हवाई सफर पर रोक:प्रधानमंत्री मोदी के किफायत अभियान के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाया है;अब महाराष्ट्र के मंत्रियों को सरकारी या चार्टर्ड विमान का उपयोग करने के लिए सीएम की मंजूरी लेनी होगी।

~खतरनाक इमारतों की पहचान:मानसून से पहले मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 18,000 से अधिक घरों और सैकड़ों इमारतों को बेहद जर्जर तथा असुरक्षित घोषित किया गया है। 

•दुर्घटनाएं और अपराध:

~बारामती में टू-सीटर प्लेन क्रैश:पुणे एयरपोर्ट के पास बारामती में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

~सांगली में बड़ा हादसा:मोठेवाड़ी मेले के दौरान बारिश से बचने के लिए खड़ी 200 फीट लंबी दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं।

~नीट पेपर लीक का नासिक कनेक्शन: NEET-UG पेपर लीक मामले में नासिक पुलिस और सीबीआई (CBI) ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 

  
                    •बोलीवुड होलीवुड

       
~रिलीज के करीब मोहनलाल की मलयालम सिनेमा जगत की मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्मों में से एक ''दृश्यम 3''

~मलयालम सिनेमा जगत की मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्मों में से एक ''दृश्यम 3'' एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रही है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर मोहनलाल और जीतू जोसेफ की जोड़ी कमबैक कर रही है।

~"दृश्यम 3'' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
‘'दृश्यम 3'’ के रिलीज से पहले ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। दरअसल फैंस जॉर्जकुट्टी को पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेताब हैं।

~ यह मलयालम क्राइम थ्रिलर 21 मई 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।

~ वहीं फिल्म इंडस्ट्री पर नजर रखने वाली वेबसाइट एबी जॉर्ज के मुताबिक ''दृश्यम 3'' की वर्ल्डवाइड धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है और इसने प्री टिकस सेल में अब तक लगभग 5.20 करोड़ रुपए कमा डाले हैं। 

~पोस्ट मे लिखा गया है कि "दृश्यम 3" का वर्ल्डवाइड एडवांस कलेक्शन 5.20 करोड़ तक पहुंच गया है। विदेशों में $320K और 10 दिन बाकी है, मोहनलाल, जीतू जोसेफ।”

~''दृश्यम 3'' का स्टार कास्ट देखें तो "दृश्यम 3"  के स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में कई लीडिंग कलाकार एक बार फिर नजर आने वाले हैं।मोहनलाल के साथ मीना,अंसीबा हसन और एस्थर अनिल जॉर्जकुट्टी के परिवार के सदस्यों के रूप में वापसी कर रही हैं। सपोर्टिग कलाकारों में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी शामिल हैं। यह फिल्म 21 मई 2026 वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


                        •खेल जगत:

~पहले विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर तगड़े आरोप लगाए फिर नेशनल ओपन कुश्ती में भाग लेने गोंडा पहुंची। अब अपने ऊपर लगे आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा कि मेरे लिए जो रायता फैलाकर गई हैं देवी जी हम अभी उसी को समेटने में लगे हैं। विनेश फोगाट ने 2024 में कुश्ती से संन्यास लिया फिर राजनीति में आईं और विधायक बनीं लेकिन अचानक से साल 2025 में कुश्ती से संन्यास वाले अपने फैसले को पलट दिया और 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक की तैयारी में जुट गईं।

~GT vs SRH: रबाडा-होल्डर ने किया हैदराबाद के तूफान का काम तमाम,82 रनों की जीत के साथ गुजरात बनी 'किंग'।

~By √•MCP Mumbai•




Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई