*12 मई मंगलवार आज सुबह की प्रमुख ख़बरें*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
~ राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारत सरकार की मंज़ूरी से 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इस परीक्षा को उन तारीखों पर दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी।
~NEET UG परीक्षा रद्द। CBI करेगी पेपर लीक की जांच, इसी महीने हुआ था एग्जाम।
~ट्रम्प बोले कि ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार झुकेंगे। मैं उनसे तब तक निपटूंगा,जब तक वे समझौता नहीं कर लेते।
~ उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र में बंदर की मौत के मामले में पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी (सपा) नेता हाजी मुसर्रत अली बिट्टन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद उनके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है।
~पटेल पुरुष काबिल नहीं इसलिए समुदाय से बाहर शादी कर रही लड़कियां:यूपी की राज्यपाल की बेटी ने ऐसा कहा। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की बेटी अनार पटेल ने कहा है कि पटेल लड़कियां समुदाय से बाहर शादी कर रही हैं क्योंकि कई पटेल पुरुष 'काबिल' नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारे बेटे शराब पीते हैं। आवारागर्दी करते हैं और काम नहीं करते तो हमारी लड़कियां समुदाय से बाहर शादी करेंगी। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
~राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 46.8°C तापमान: देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार;चार धाम यात्रियों को दो दिन यात्रा से बचने की अपील।
~सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: सार्वजनिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के मानकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किए हैं। विशेषकर हाईवे सुरक्षा और शहरी निर्माण में लापरवाही को लेकर प्रशासन से जवाब मांगा गया है।
~हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और व्यापार:इस मार्ग के खुलने के बाद से वैश्विक तेल आपूर्ति में सुधार देखा जा रहा है। भारत के लिए यह राहत की खबर हैक्योंकि इससे कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आने की उम्मीद है।
~वैश्विक आर्थिक रुझान:अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊर्जा संकट के कम होने से शेयर बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है।
•राजनीतिक खबरनामा:
•राष्ट्रीय एवं राजनीति:
~तमिलनाडु चुनाव के बाद की हलचल:विधानसभा चुनाव के नतीजों और एग्जिट पोल्स के बाद राज्य में गठबंधन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। क्षेत्रीय दलों के बीच सत्ता के समीकरणों पर मंथन तेज हो गया है।
~राहुल बोले कि देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं। सोना न खरीदें,विदेश न जाएं जैसी 7 अपीलें उपदेश नहीं,नाकामी के सबूत।
~BSF को बाड़ के लिए जमीन,BNS,आयुष्मान योजना,पहली कैबिनेट में ही Bengal CM सुवेंदु अधिकारी ने धड़ाधड़ लिए 6 बड़े फैसले।
~24 घंटे में दूसरी बार PM मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील। वड़ोदरा से प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने,दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने और स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने की अपील की है।
~‘खाने के तेल का इस्तेमाल कम से कम करें’। वडोदरा की रैली में बोले PM नरेंद्र मोदी।
~पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल जरूरी,PM मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की अपील।
~शुभेंदु का एक और तोहफा,एक जून से महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा।
~विधायकों की पसंद देखे या लोगों की, केरलम में CM को लेकर कहां फंस गई कांग्रेस?
~इंडिगो के बाद अकासा एयर का बड़ा ऐलान,नोएडा एयरपोर्ट से 16 जून को शुरू होंगी उड़ानें।
~JayaShuklaजी कांग्रेस ने कहा कि देशको किफ़ायतका उपदेश देकर अपने बेहद fuel खानेवाले बहुत महँगे और बड़े जहाज़ मेँ, पूरे retenue के साथ 15 से 20 मई तक फ़कीर चौकीदार सैर करने विदेश जा रहे है । #नीदरलैंड (15-17 मई), • #स्वीडन (17 मई), • #नॉर्वे (17-19 मई), • #इटली (19-20 मई)। इन देशों में गर्मी नहीं होगी! यह बहुत बड़ा ख़र्च अभी ज़रूरी भी नहीँ है और यह जहाँ भी जाते हैँ, सम्बन्ध बिगाड़ ही देते हैँ।
~JayaShuklaजी कांग्रेस ने कहा कि डेढ महीने हेलीकाप्टर में हजारो लीटर पेट्रोल जलाकर चुंनाव प्रचार किया तब पेट्रोल बचत की नहीं सूझी?
~TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कहा कि यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला कि नई याचिकाएं लगाएं ।
~बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत को ED ने गिरफ्तार किया। नगर निगम में अवैध भर्ती का आरोप। 150 लोगों को नौकरी दिलाई,पैसे-फ्लैट लिए।
~AIADMK में फूट,बागी गुट का TVK को समर्थन। षणमुगम बोले कि जनादेश विजय के साथ, हम DMK से जुड़ते तो खत्म हो जाते।
~असम में हिमंता की शपथ । असमिया में शपथ ली। 4 ओर मंत्री भी शपथ लेंगे। मोदी-शाह और NDA शासित राज्यों के CM मौजूद।
~6 घंटे में काशी-कोलकाता! बंगाल में सत्ता बदलते ही मेगा प्रोजेक्ट को मिला बूस्ट।
~ मुंबई: नुकसान होता रहे,हम पीएम मोदी के साथ रहेंगे । सोना ना खरीदने की अपील के बाद आया व्यापारियों का रिएक्शन।
~युद्ध का माहौल, सोना 70 फीसदी चढ़ा और औंधे मुंह गिरा! क्या साल 1980 जैसा हालात फिर होगा?
~सोना नहीं खरीदना, PM मोदी की इस अपील के बाद चांदी खरीदने लगे लोग।
~महाराष्ट्र प्रदेश सुवर्णकार संघ और मुंबई सुवर्णकार संघ: भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी साहेब के भारत के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने के ऐलान का खुलेआम विरोध कर रहे हैं। क्या इस ऐलान के मुताबिक भारत के लोगों को एक साल के अंदर अपने बेटे-बेटियों की शादी नहीं करनी चाहिए? क्या सोना बनाकर गुज़ारा करने वाले सुनार को एक साल तक भूखा रहना चाहिए? यह सवाल सुनारों के सामने उठा है और उनसे गुज़ारिश है कि आदरणीय प्रधानमंत्री अपने ऐलान पर फिर से सोचें,सोने की खरीद पर लगी रोक हटाएं और दूसरे सरकारी खर्चों को कम करने पर विचार करें ताकि देश का कोई भी तबका इससे प्रभावित न हो। सुवर्णकार एकता ज़िंदाबाद। ऐसा
महाराष्ट्र प्रदेश सुवर्णकार संघ के अध्यक्ष श्री संजय भामरे,जनरल सेक्रेटरी श्री अनिल कारेकर,ट्रेज़रर श्री संजय पिटाले,मुंबई सुवर्णकार संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर पेडनेकर,जनरल सेक्रेटरी श्री अदीप वर्नेकर और
ट्रेज़रर श्री संजय पिटाले ने अनुरोध किया है ।
•क्राईम -अपराध:
~ गुरुग्राम: पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, पंजाब से गिरफ्तार हुए एक आरोपी की मौत एक घायल।
~ शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या करने वाले शार्प शूटर को कोर्ट ने CID को सौंपी तीनों की 13 दिन की कस्टडी।
~ मोतिहारी में परीक्षा देकर बाहर आया था छात्र, बदमाशों ने कॉलेज गेट पर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट।
~बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध ओर पकड़े गए । STF ने यूपी-बिहार से हिरासत में लिया। 6 मई को चंद्रनाथ रथ का मर्डर हुआ था ।
~अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ राय की गत छह मई को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है। जिसमें एक बालिया के आनंद नगर निवासी राज सिंह है। राज की गिरफ्तारी अयोध्या से रविवार देर रात की गई।
•खेल जगत:
~तेलंगाना: रेसिंग का शौक बना जानलेवा, 140KMPH की रफ्तार से दौड़ रही हायाबूसा ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत।
~IPL 2026: रविचंद्रन अश्विन की मांग, 36 साल के इस दिग्गज की हो टीम इंडिया में वापसी, बरपा रहा कहर ।
•This May OTT Releases:
मई में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धांसू सीरीज और मूवीज,नोट कर लें डेट,OTT Releases In May 2026:साल 2026 के पांचवें महीने यानी मई में कई वेब सीरीज और मूवीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
~मई में ओटीटी पर देखें ये मूवीज-सीरीज। साल 2026 के मई महीने में जबरदस्त एंटरटेनमेंट होने वाला है। सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों के अलावा घर बैठकर एंजॉय किया जा सकता है। मई में ओटीटी पर कई वेब सीरीज और मूवीज रिलीज होने वाली हैं। गर्मी के मौसम में ओटीटी पर पूरे महीने मनोरंजन किया जा सकता है । हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं कि मई महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली वेब सीरीज और मूवीज की रिलीज डेट क्या हैं।
•सीरीज "अनदेखी सीजन 4"
~वेब सीरीज ''अनदेखी सीजन 4''की रिलीज डेट आ चुकी है। इस वेब सीरीज के अब तक के सभी सीजन को पसंद किया गया है। वेब सीरीज ''अनदेखी सीजन 4'' को सोनी लिव पर 1 मई से देख सकते हैं।
•फिल्म "द केरल स्टोरी 2"
~सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ''द केरल स्टोरी 2'' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। विवादों में रही फिल्म ''द केरल स्टोरी 2'' को 1 मई से जी5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
•सीरीज "सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2"
~प्राइम वीडियो की सीरीज ''सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2'' का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ये सीरीज होने के लिए तैयार है। सीरीज 'सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2' को 1 मई से देख सकते हैं।
•सीरीज" ग्लोरी"
~दिव्येंदु और पुलकिल सम्राट की वेब सीरीज ''ग्लोरी'' का इंतजार खत्म होने वाला है । ये वेब सीरीज मई के पहले दिन ही रिलीज होने वाली है। वेब सीरीज 'ग्लोरी' 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है।
•सीरीज "सिटाडेल सीजन 2"
~प्रियंका चोपड़ा समेत कई हॉलीवुड स्टार्स से सजी स्पाई थ्रिलर सीरीज ''सिटाडेल सीजन 2'' को देखने के लिए तैयार हो जाइए। सीरीज 'सिटाडेल सीजन 2' प्राइम वीडियो पर 6 मई को रिलीज होने वाली है।
•फिल्म "राकासा"
~साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ''राकासा'' थिएटर में एंजॉय करने के बाद ओटीटी पर देख सकते हैं। अप्रैल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ''राकासा'' 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
•सीरीज "एग्जाम"
~साउथ इंडस्ट्री की सीरीज ''एग्जाम'' 15 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। मच-अवेटेड सीरीज 'एग्जाम' की कहानी प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे युवाओं के आसपास की होगी।
•सीरीज "लुक्खे" सीजन 1
~राशि खन्ना, पलक तिवारी समेत कई सितारों की सीरीज ''लुक्खे सीजन 1''प्राइम वीडियो पर 8 मई से स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज 'लुक्खे सीजन 1' से रैपर किंग अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।
•सीरीज "ऑफ कैंपस सीजन 1
~हॉलीवुड सीरीज ''ऑफ कैंपस सीजन 1''भी मई में रिलीज होने वाली है। इस सीरीज को लेकर लोग एक्साइटेड हैं। सीरीज 'ऑफ कैंपस सीजन 1' प्राइम वीडियो पर 13 मई से देख सकते हैं।
~क्यों उठी मौनी और सूरज के तलाक की अफवाह?
दरअसल सोशल मीडिया पर तेज नजर रखने वाले फैंस ने नोटिस किया कि इस पावर कपल मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। जहां कल तक इनकी फीड रोमांटिक तस्वीरों से भरी रहती थी। वहीं अचानक दोनों के बीच आई डिजिटल दूरी की खबर ने मौनी और सूरज (Mouni Suraj) के तलाक और अनबन की अफवाहों को हवा दे दी है। वहीं फैंस टेंशन में हैं कि उनके चहेते कपल के बीच सबकुछ ठीक है या नहीं साथ ही लोगों के मन में ये सवाल भी घर कर गया है कि कपल अचानक एक-दूसरे से डिजिटल दूरी क्यों बना रहा है।
~बॉक्स ऑफिस अपडेट: फिल्म "भूत बंगला'' Bhooth Bangla की चर्चा अभी भी बनी हुई है।
~ इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई सीरीज जैसे ''मटका किंग'' की कास्टिंग और रिलीज डेट को लेकर काफी बज बना हुआ है।
~ट्रेलर लॉन्च:दक्षिण भारतीय और हिंदी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों के ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज होने की कतार में हैं।जिससे प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह है।
•आज के पेट्रोल डीजल के दाम:
•आज (12 मई 2026) के पेट्रोल-डीजल के दाम और कच्चे तेल (Crude Oil) की जानकारी नीचे दी गई है।
~आज का फ्यूल अपडेट (12 मई 2026) प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम (प्रति लीटर)
~भारत में आज ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। प्रमुख शहरों के रेट्स इस प्रकार हैं।
• -शहर - -पेट्रोल- -डीजल-
~नई दिल्ली -₹94.77 -₹87.67 ।
~मुंबई- ₹103.54 - ₹90.03 ।
~कोलकाता- ₹105.45 - ₹92.02 ।
~चेन्नई - ₹100.80। - ₹92.39 ।
~बेंगलुरु - ₹102.96 - ₹90.99 ।
~कच्चा तेल (Crude Oil) बाज़ार की स्थिति।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।
~ Brent Crude: $105.10 प्रति बैरल।
~WTI Crude: $99.07 प्रति बैरल।
~अहम खबर:भू-राजनीतिक तनाव और पश्चिम एशिया में सप्लाई की चिंताओं के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $100 के पार बनी हुई हैं। जिसका असर आने वाले दिनों में घरेलू कीमतों पर भी पड़ सकता है।
~अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें प्रति बैरल के हिसाब से तय होती हैं।
~आज की महत्वपूर्ण खबरें बुनियादी ढांचे के विकास,कानून-व्यवस्था और प्रशासन से जुड़ी हुई हैं।
~मुंबई और महाराष्ट्र की मुख्य सुर्खियां:
~कोस्टल रोड प्रोजेक्ट: मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए बीएमसी (BMC) ने कोस्टल रोड को शहर के 10 प्रमुख मार्गों से जोड़ने का मास्टर प्लान तैयार किया है। इससे उपनगरों के बीच यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है।
~मेट्रो 2B का उद्घाटन: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो लाइन 2B के पहले चरण का उद्घाटन किया। जो मंडाले से डायमंड गार्डन के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
~जल कटौती (Water Cut): जलाशयों में गिरते जल स्तर के कारण मुंबई में 15 मई से 10% पानी की कटौती लागू होने वाली है। नागरिकों को पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई है।
•अपराध और कानून-व्यवस्था:
~नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई: मुंबई में एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जिसमें ₹13 करोड़ मूल्य की ड्रग्स के साथ 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
~आतंकवाद की धमकी: ताज और ट्राइडेंट होटलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने सायन से गिरफ्तार किया है।
~राजनीतिक हलचल: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने AIMIM पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए विवादित बयान दिया है। जिससे राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
~मौसम का हाल: मुंबई में भीषण गर्मी और उमस जारी है। जहां तापमान 36°C से 40°C के बीच रहने का अनुमान है।
•महाराष्ट्र की अन्य खबरें:
~नमो शेतकरी योजना: राज्य सरकार ने किसानों के लिए नमो शेतकरी योजना की 8वीं किस्त जारी कर दी है।
~पुणे में हिंसा: पुणे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर यौन शोषण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल कर मिसाल कायम की है।
~बर्ड फ्लू का प्रकोप: महाराष्ट्र के नवापुर में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए करीब 4 लाख मुर्गियों को मारा गया है।
आज 12 मई 2026 मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट (Crash) देखी जा रही है। बाजार लगातार चौथे दिन लाल निशान में है और निवेशकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
~बाजार की प्रमुख स्थिति इस प्रकार है:
~बाजार के मुख्य आंकड़े (दोपहर 12:00 बजे तक)
~Sensex:करीब 800 - 900 अंक गिरकर 75,200 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।
~Nifty 50: लगभग 220 अंक टूटकर 23,600 के महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल से नीचे आ गया है।
~ रुपया (Rupee):डॉलर के मुकाबले रुपया अपने ऑल-टाइम लो (Record Low) 95.63 पर पहुंच गया है।
~गिरावट के मुख्य कारण:
~ईरान तनाव और तेल संकट: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतों का $105 प्रति बैरल के पार जाना बाजार पर भारी दबाव बना रहा है।
~IT सेक्टर में बिकवाली:आज सबसे ज्यादा मार IT शेयरों पर पड़ी है। दिग्गज कंपनियां जैसे TCS, Infosys और HCL Tech 3% से 4% तक टूट चुकी हैं।
~ विदेशी निवेशकों (FIIs) की निकासी: कमजोर होते रुपये के कारण विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं।
~महंगाई का डर:तेल की बढ़ती कीमतों से देश में महंगाई बढ़ने की आशंका ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
•आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स:
~टॉप लूजर्स:Infosys, TCS, Tech Mahindra, HCL Tech, और Wipro।
~टॉप गेनर्स (कुछ बढ़त वाले शेयर):Oil India (करीब 8% की तेजी), ONGC, Bharti Airtel और NTPC।
~नोट:बाजार में भारी उतार-चढ़ाव (Volatility) बनी हुई है इसलिए निवेश से संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर चर्चा करें।
•आज 12 मई 2026 को विदेशी मुद्रा (Forex) बाजार में महत्वपूर्ण हलचल देखी जा रही है। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक नीतियों का असर करेंसी पेयर्स पर स्पष्ट है।
यहाँ आज के बाजार की प्रमुख झलकियाँ और दरें दी गई हैं:
•प्रमुख करेंसी पेयर्स (Live Rates): वर्तमान में प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की स्थिति कुछ इस प्रकार है।
•करेंसी पेयर । •दर (लगभग) । •बदला
~USD/INR ₹94.25 -0.37% (डॉलर में हल्की गिरावट)
~EUR/USD $1.1726 स्थिर,एक सीमा में कारोबार।
~GBP/USD $1.3549 मजबूती के संकेत ।
~USD/JPY ¥156.91 जापानी येन में उतार-चढ़ाव ।
~आज के मुख्य बाजार कारक:
~ईरान-अमेरिका तनाव:अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा ईरान के डील ऑफर को "पूरी तरह से अस्वीकार्य" बताने के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। इसके कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उछाल आया है। जिसका सीधा असर भारतीय रुपये (INR) जैसी उभरती मुद्राओं पर पड़ता है।
~भारतीय रुपया (INR): डॉलर के मुकाबले रुपया ₹94.25 के स्तर के आसपास बना हुआ है। हाल के महीनों में आई गिरावट के बाद अब यह एक स्थिर रेंज तलाशने की कोशिश कर रहा है।
~यूरो और पाउंड: EUR/USD वर्तमान में $1.1730 के सपोर्ट लेवल के पास ट्रेड कर रहा है। जबकि ब्रिटिश पाउंड (GBP) $1.3540 के स्तर को बचाने की कोशिश कर रहा है।
•भारत में ट्रेडिंग का समय:
~INR करेंसी पेयर्स: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे (IST) तक।
~क्रॉस-करेंसी जैसे EUR/USD :सुबह 9:00 बजे से शाम 7:30 बजे (IST) तक।
~नोट:फोरेक्स बाजार में जोखिम अधिक होता है इसलिए किसी भी बड़े निवेश से पहले तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) और स्टॉप-लॉस का ध्यान रखना जरूरी है।
~By √•MCP Mumbai •
#ElectionUpdate #EconomyNews #BhoothBangla #SupremeCourt #CurrentAffairs2026



















Comments