*आज सुबह की अहम खबरें:11मई सोमवार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*आज सुबह की अहम खबरें:11मई सोमवार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
~तेहरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा : US-Iran जंग के बीच पुतिन के बयान ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन।
~ 278 यात्रियों को लेकर लैंड करते ही प्लेन के टायर में लगी आग, वीडियो ने डराया।
~ काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त एयरलाइंस विमान में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री।
~NEET 2026 लीक की आशंका बढ़ी, सवाल पहले ही छात्रों तक पहुंचे।
~देश की कठिन और सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश,परीक्षा यानी नीट में एक बार फिर से पेपर लीक की आशंका गहरी होती जा रही है । केरल से सीकर आया नीट का गैस पेपर में 720 नंबर के प्रश्नों में से 600 नंबर के सवाल हूबहू मिल रहे थे। राजस्थान एसओजी की जांच में बड़े खुलासे के बाद एनटीए के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।
~हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा हादसा,खाई में इनोवा कार गिरने से 6 पर्यटकों की मौत।
~ थूककर बनाता था पिज्जा, फिर टेबल पर कस्टमर को करता था सर्व। नोएडा में रेस्टोरेंट संचालक मुजम्मिल की करतूत का VIDEO वायरल।
~हरियाणा में मौसम बदला:सिरसा-हिसार समेत 3 जिलों में बारिशतापमान में गिरावट; 60KM प्रतिघंटा रफ्तार से हवाएं चल रहीं।
~राहुल बोले- देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं: सोना न खरीदें, विदेश न जाएं जैसी 7 अपीलें उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत।
~तमिलनाडु में चार दिनों तक चले राजनीतिक उतार-चढ़ाव और सस्पेंस के बाद आखिरकार ‘थलपति’ सी जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने कहा कि मेरे अलावा कोई दूसरा पावर सेंटर नहीं होगा। सत्ता का एकमात्र केंद्र मैं ही रहूंगा। उनके इस बयान को गठबंधन सहयोगियों और राजनीतिक विरोधियों दोनों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।
~तमिलनाडु में थलपति विजय की सरकार बन गई है। जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तमिलनाडु समेत पूरे देश को एक बड़ा संदेश दिया गया। यह संदेश था राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के विवाद को लेकर। केंद्र सरकार ने कुछ ही दिन पहले नई गाइडलाइंस जारी कीं थीं। जिसमें 'वंदे मातरम' के पूरे छह छंदों वाले वर्शन को गाने को अनिवार्य किया गया था। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम गीत गाया गया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर तमिलनाडु का गत हुई। यह वही तमिलनाडु है, जहां स्टालिन सरकार में वंदे मातरम न गाने और बजाने का आदेश था।
~निलंबित TMC नेता और पूर्व प्रवक्ता रिजू दत्ता ने कहा, "शुभेंदु अधिकारी को सीएम बने हुए 2 दिन हुए हैं, उन्होंने 5000 TMC वर्कर्स की जान बचाई है।"
~पीएम मोदी की अपील या ईरान जंग? हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम हुआ सोना; घटकर रह गया रेट।
~PM मोदी के 'WFH' मंत्र से आपकी जेब में बचेंगे ₹20,000! आपका नहीं कंपनी को भी फायदा।
~क्या भारत में रॉकेट की स्पीड से बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, गोल्ड को लेकर भी चेताया...PM के बयान के मायने समझें ।
~केरलम में जीत के 6 दिन बाद भी CM पर सस्पेंस! कांग्रेस दोहरा न दे असम-पुडुचेरी वाली गलती?
~सोमनाथ मंदिर के 75 साल, PM रोड शो करके पहुंचे:* मंदिर के शिखर का 11 तीर्थों के जल से अभिषेक किया; सूर्यकिरण का एयर शो शुरू।
~शुभेंदु PA चंद्रनाथ रथ हत्या के आरोपी तीन शार्प शूटर कल रात UP से गिरफ्तार।
~CID ने कोलकाता लाकर पूरी रात की पूछताछ, आज बारासात कोर्ट में पेशी।
~काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:गोली मारकर शव नीचे फेंका; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात।
~Pakistan Car Bomb Attack: विस्फोटक से भरी कार में धमाका, पुलिस चौकी पूरी तरह नष्ट; 3 पुलिसकर्मियों की मौत।
~"राजा शिवाजी" की 10वें दिन की कमाई।
~''राजा शिवाजी'' ने सचमुच बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। फिल्म की शुरुआती कमाई और रिलीज का पहला हफ्ता काफी दमदार रहा।
~फिल्म ने अब इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
~10 दिनों में 'राजा शिवाजी' का कुल घरेलू नेट कलेक्शन अब 68.25 करोड़ रुपये हो गया है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनने की राह पर 68.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 'राजा शिवाजी' वर्तमान में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।
~दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए फिल्म को फिल्म 'बैपन भारी देवा' के 76.28 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार करना होगा। इसे हासिल करने के लिए फिल्म को लगभग 8 करोड़ रुपये और इकट्ठा करने की जरूरत है यानी राजा शिवाजी को दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनने के लिए और 8.99 करोड़ रुपये की जरूरत है।
~उम्मीद है कि फिल्म अगले दो से तीन दिनों में इस मुकाम तक पहुंच जाएगी। भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 5 फ़िल्मों के नाम~सैराट – 90 करोड़।~बैपन भारी देवा – 76.28 करोड़।~राजा शिवाजी – 68.25 (10 दिन)।~बुध – 61.2 करोड़।
~फ़िल्म राजा शिवाजी के बारे में जानकारी
फ़िल्म "वेड" के बाद रितेश देशमुख ने फ़िल्म "राजा शिवाजी" डायरेक्ट की।
आज 11 मई 2026 सोमवार को भारतीय शेयर बाजार और बुलियन (सोना-चांदी) बाजार दोनों में गिरावट देखी जा रही है। पश्चिम एशिया (ईरान-अमेरिका) में बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता बनी हुई है।
•सबसे पहले शेयर बाजार (Share Market):
•भारतीय सूचकांक आज लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
~सेंसेक्स (BSE Sensex): लगभग 1,000 अंक गिरकर 76,354 के स्तर के आसपास है।
~निफ्टी 50 (Nifty 50): करीब 230 अंक टूटकर 23,947 के स्तर पर आ गया है।
~प्रमुख गिरावट वाले शेयर: SBI (-6.7%), HDFC Bank (-1.9%), और ICICI Bank (-1.1%) जैसे बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली है।
~तेजी वाले शेयर: Titan (+4.8%) और Apollo Hospitals (+3.3%) में बढ़त बनी हुई है।
~अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता हो नहीं पाई। ट्रंप ने तेहरान की प्रस्ताव को पूरी तरीके से अस्वीकार कर दिया। ट्रंप के इस बयान के बाद मुंबई की दलाल स्ट्रीट लाल निशान में ही ओपन हुई। खुलते ही बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1000 अंकसे ज्यादा नीचे गिर गया। वहीं निफ्टी 50 में गिरावट देखने को मिली। इससे शुरुआती बाजार में ही निवेशकों के करीब 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।
~सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर सेंसेक्स 1.37 फीसदी नीचे चला गया। उस समय यह सूचकांक 1058 अंक नीचे गिरकर 76,269.42 पर ट्रेड कर रहा था। मार्केट की इस गिरावट में बीएसई का मार्केट कैप भी कम हो गया। जिसकी वजह से ही आम निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये कुछ ही देर में डूब गए।
~आज शेयर बाज़ार में क्यों आई भारी गिरावट?
सोमवार को सेंसेक्स में 1,000 से अधिक अंकों जबकि निफ्टी में 300+ अंकों की गिरावट आई।
~ इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया को खारिज करना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और सालभर तक सोना न खरीदने की अपील और ब्रेंट क्रूड की कीमत 4% बढ़कर $105.5/बैरल तक पहुंचना है।
~नोट: बाजार की कीमतें लाइव होती हैं और इनमें दिनभर उतार-चढ़ाव हो सकता है। ताजा अपडेट के लिए आप NSE India या BSE India की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
• भारत का बुलियन बाजार (Bullion Market):
~सोने और चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
~सोना (24 कैरेट): भारत में 10 ग्राम सोने की औसत कीमत ₹1,40,650 से ₹1,51,622 के बीच है।
~मुंबई में दर: ₹1,52,130 प्रति 10 ग्राम।
~दिल्ली में दर: ₹1,51,149 प्रति 10 ग्राम।
~चांदी (Silver): चांदी की कीमत ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है।
~अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता हो नहीं पाई। ट्रंप ने तेहरान की प्रस्ताव को पूरी तरीके से अस्वीकार कर दिया। ट्रंप के इस बयान के बाद बीते रविवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और सोमवार को भी क्रूड ऑयल के दाम 105 डॉलर पर पहुंच गए।
~आज 11 मई 2026, सोमवार को फोरेक्स और व्यापार जगत में भारी उथल-पुथल देखी जा रही है। वैश्विक तनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई विशेष अपील के कारण भारतीय बाजार दबाव में हैं।
~भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों को लगे झटके और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच घरेलू शेयर बाजार 'क्रैश' की स्थिति में हैं।
~सेंसेक्स (Sensex): शुरुआती कारोबार में 850-934 अंक तक लुढ़क गया।
~निफ्टी (Nifty): 24,000 के स्तर के नीचे फिसलकर 23,850 के पास कारोबार कर रहा है।
~गिरावट के कारण: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया और यह अमेरिका-ईरान शांति प्रस्ताव का विफल होना मुख्य कारण हैं।
• फोरेक्स बाजार: रुपये ने ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की।
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज अपने सबसे निचले स्तरों के करीब खुला है।
~रुपया (INR): डॉलर के मुकाबले 94.88 पर खुला, जो पिछले सत्र के 94.48 से 0.4% की गिरावट है।
~दबाव: कच्चे तेल के बढ़ते बिल और विदेशी निवेशकों (FIIs) द्वारा लगातार बिकवाली के कारण रुपये की कमर टूटी है।
~ प्रधानमंत्री मोदी की 'आर्थिक देशभक्ति' की अपील की। वैश्विक ऊर्जा संकट और विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) को बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 9 महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
~सोना न खरीदें:अगले 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील की गई है ताकि कीमती विदेशी मुद्रा बचाई जा सके।
~ईंधन की बचत: अनावश्यक यात्राओं से बचने और सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो आदि) के उपयोग का आग्रह किया गया है।
~विदेश यात्रा टालें: गैर-जरूरी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को टालने को कहा गया है, जिससे आज Indigo (InterGlobe Aviation) जैसे एयरलाइन शेयरों में 5% तक की गिरावट देखी गई।
~कच्चा तेल (Crude Oil): होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव और वार्ता विफल होने से तेल की कीमतों में तेजी जारी है।
~एशियाई बाजार: जापान का Nikkei और हांगकांग का Hang Seng भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
~विराट के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, लगातार दो मैचों में 'जीरो', IPL करियर पर लगा सबसे बड़ा दाग।
~चौके-छक्के और 379 रन। तिहरा शतक ठोकने वाला शेर अब गुमनाम,ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड भी तोड़ देता।
~By √•MCP Mumbai•









Comments