10 मई रविवार शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*/संकलन स्पर्श देसाई
*10 मई रविवार शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*/संकलन स्पर्श देसाई
~दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी को 45 करोड़ रुपये के फर्जी जमीन खरीद मामले में 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
~कोल्ड-ड्रिंक पीने से भाई और 4 बहनों की तबीयत बिगड़ी: दुकानदार ने 6 महीने पुरानी कोका कोला दी; पीते ही उल्टी और चक्कर आने लगे।
~कैरेबियन प्रिंसेस नाम के लग्जरी क्रूज शिप पर नोरोवायरस फैलने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं. अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक जहाज पर 102 यात्री और 13 क्रू मेंबर बीमार पड़े हैं यानी कुल 115 लोगों में संक्रमण जैसे लक्षण मिले हैं। बीमार लोगों में उल्टी और दस्त की समस्या देखी गई है। जो नोरोवायरस के आम लक्षण हैं।
~सिर्फ एक हफ्ते में पांच बाघों की मौत;मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में कुत्ते से संक्रमित हुआ बेहद खतरनाक वायरस, वन विभाग हाई अलर्ट पर ।
~तेल कंपनियों को हर रोज 1700 करोड़ और 10 हफ्तों में 1 लाख करोड़ का नुकसान।
~ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें लॉक करने का दावा किया।
~ IMD ने यूपी और बिहार सहित 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया,जबकि राजस्थान-गुजरात में लू का प्रकोप।
~ भारतीय रेलवे में 2025-26 के दौरान वेटिंग लिस्ट के कारण 3 करोड़ से अधिक यात्री सफर नहीं कर सके।
~ कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण साबुन, बिस्किट और तेल जैसी FMCG वस्तुओं के दाम बढ़ने के आसार।
~भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के कारण सिंधु जल समझौते को निलंबित रखने का फैसला लिया है।
~ इंजीनियर की हुई मौत:अमेरिका में वैली फीवर से एक महीने तक जूझने के बाद भारतीय सॉफ्टवेयर डेवलपर चिरंजीवी कोल्ला की मौत हो गई है।
~37 वर्षीय कोल्ला अप्रैल में बीमार पड़े थे और संक्रमण के कारण 30 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। वैली फीवर फेफड़ों को प्रभावित करने वाला एक फंगल संक्रमण है जो कोकिडियोइड्स नामक फफूंद के कारण होता है।
~नॉर्थ कोरिया का नया संविधान,किम जोंग उन को कुछ हुआ तो होगा ऑटोमैटिक न्यूक्लियर अटैक।
~उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में बड़ा बदलाव किया है। अब अगर किम जोंग उन की हत्या हो जाती है या विदेशी हमले में देश की कमांड व्यवस्था नष्ट हो जाती है। तो सेना को ऑटोमैटिक परमाणु हथियारों से जवाबी हमला करना होगा। इसके लिए किसी अलग आदेश की जरूरत नहीं पड़ेगी।
~BSF ने सेल्फ डिफेंस में चलाई गोली,त्रिपुरा बॉर्डर पर 2 बांग्लादेशियों की मौत।
~बंगाल में BJP सरकार बनते ही BSF ने दो अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को ठोंक दिया।
~एम्स दिल्ली में अब मिर्गी की महंगी जांचें नि:शुल्क होंगी, साथ ही मरीजों को और कई नई सुविधाएं देने का एलान किया गया।
~WFH,पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल और विदेश में शादी नहीं। बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए PM मोदी की अपील।
~ अमेरिका H-1B वीजा के तहत विदेशी कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो भारतीय IT कंपनियों और प्रोफेशनल्स की लागत बढ़ सकती है। एंट्री लेवल सैलरी में करीब 33% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।
~अशोक खराट केस में SIT पूछताछ के लिए जाते समय रूपाली चाकणकर का पहला रिएक्शन; उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को कोई जवाब चाहिए तो मैं उन्हें देने आई हूं । रूपाली चाकणकर SIT पूछताछ के लिए निकलीं। रास्ते में कारें बदलीं। 3-4 बार रुकीं और दूसरी कार में बैठ गईं ।
~नासिक जाते समय रूपाली चाकणकर ने रास्ते में कारें बदलीं।
~अंजलि दमानिया की SIT से मांग; उन्होंने कहा कि उन वकीलों को बाहर रखकर पूछताछ करो ।
~नासिक में एक और जालसाज पकड़ा गया; वन विभाग ने घर से वन्यजीवों के अंग जब्त किए। आरोपी ने जुर्म छिपाने के लिए सर्च वारंट निगला ।
~ सांसद श्रीकांत शिंदे का महाराष्ट्र दौरा घोषित,22 जिलों की 70 विधानसभा सीटों का करेंगे दौरा, कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद।
~पालघर में तालाब में गंदे पानी पर आदिवासी भाइयों की प्यास बुझाने का समय; पानी के लिए ग्रामीणों का संघर्ष ।
~ मोटर पर काम करने कुएं में उतरे और कुआं ढह गया; संभाजीनगर में पिता के साथ दबे दो बच्चे, दिल दहला देने वाली घटना से गांव दहल गया।
~ कलिंगड़ खाने के बाद परिवार ने मुंबई में दम तोड़ा; अब डोकाडिया की बेटी का 10वीं का रिजल्ट आया। आयशा डोकाडिया 70 परसेंट के साथ पास हुई ।
~आठवीं मंजिल से गिरकर शादीशुदा महिला की मौत; हादसा या मर्डर? पुलिस जांच जारी,पिंपरी चिंचवाड़ की घटना।
~ भायंदर में खिड़की की ग्रिल में गर्दन फंसने से 58 साल के बुजुर्ग की मौत;पुलिस को शक है कि खिड़की से गिरे मोबाइल फोन को निकालने की कोशिश में उनकी गर्दन फंस गई।
~बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल से 3 किमी दूर सुरक्षा जांच के दौरान दो जिलेटिन की छड़ें मिलीं, जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई।
~दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी ऑर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 साल के प्रवीण कुमार उर्फ टिट्टू के रूप में हुई है।
~लखनऊ" में "भाजपा" युवा मोर्चा नेता को गोली, मारने से हड़कंप।
~सड़क पर खड़े चेतन तिवारी को युवक ने मारी गोली।
~गोली लगते ही सड़क पर गिरपड़े भाजपा नेता 'चेतन तिवारी।
~वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, 'पुलिस जांच में जुटी।
~बाजार खाला- इलाके में पुरानी रंजिश में चली गोली।
~CCTV में कैद हुई भाजपा नेता पर 'फायरिंग की घटना।
~घायल" हुए "नेता "चेतन तिवारी का अस्पताल में इलाज जारी।
~आरोपी" वैभव बाजपेई को पुलिस ने हिरासत में लिया।
~करीब से (गोली) 'मारने के बाद आरोपी ने दोबारा की 'फायरिंग।
~मेहदीगंज-: के रहने वाले चेतन तिवारी" पर "जानलेवा" 'हमला इलाके में (दहशत) का माहौल।
~पिता को मारी गोली,बेटी ने 7 साल बाद दिलाया इंसाफ,बेगूसराय कोर्ट में बिना डरे दी गवाही,कहा कि अंकल ने मुझ पर भी दागी थी बुलेट।
~एंबुलेंस-ऑटो की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत,आगरा में 3 लोग हुए घायल, शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से आया था परिवार।
~बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मनी मांगी।
~अभिनेता से नेता बने विजय ने तमिलनाडु के 9वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
~तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने शपथ लेने के बाद 200 यूनिट मुफ्त बिजली,नशीली दवाओं के खिलाफ टास्क फोर्स और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन सहित कई बड़े फैसले किए।
~उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। जिसमें भूपेंद्र चौधरी और हंसराज विश्वकर्मा समेत 8 नए मंत्रियों ने शपथ ली।
~ बेंगलुरु में सुरक्षा चूक,प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फुटपाथ से 2 जिलेटिन छड़ें बरामद की गईं, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।
~हिमंता बिस्वा सरमा को फिर से विधायक दल का नेता चुना गया, 12 मई को लेंगे शपथ।
~PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें: भारत में तेल के बड़े-बड़े कुएं नहीं,आज वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है।
~WFH, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, 1 साल No Gold,जंग का असर कम करने के लिए पीएम मोदी के बड़े मंत्र।
~प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल और डीजल का संयम से इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
~पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो महीने से हमारे पड़ोस में ही इतना बड़ा युद्ध चल रहा है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और भारत पर तो और भी गंभीर असर हुआ है।
~पीएम मोदी की अहम अपील और युद्ध के कारण बढ़ रहा है ऊर्जा संकट ।
~ IPS अजय पाल शर्मा से माफी मांगता हूं,TMC से निकाले जाते ही प्रवक्ता रिजू दत्ता के बदले बोल।
~तृणमूल कांग्रेस के निलंबित प्रवक्ता रिजू दत्ता ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बिना शर्त माफी मांग ली है। रिजू ने दावा किया कि उनका वीडियो व्यक्तिगत नहीं बल्कि पार्टी लाइन के तहत बनाया गया था।
~ जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है। योगी कैबिनेट विस्तार के बीच बृजभूषण ने शेयर किया पोस्ट।
~योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी के पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है।
~बृजभूषण ने एक्स पर एक शायरी पोस्ट करते हुए लिखा कि शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है। जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है। उनके इस पोस्ट को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
~एक्टर जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने; गवर्नर ने थलपति को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, माता-पिता इमोशनल, जनता में खुशी और उत्साह। विजय थलपति के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी पहुंचे; नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन, कहा, केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करेगी ।
~कंटेंट क्रिएटर्स, डॉक्टर्स,एक महिला MLA समेत 9 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली,तमिलनाडु में विजय की अनोखी कैबिनेट। सिर्फ 29 साल की उम्र में मंत्री पद की शपथ! शिवकाशी की पहली महिला MLA और 'विजय' सरकार में सबसे कम उम्र की मंत्री एस.कीर्तना।
~ऑफिस में CM की कुर्सी के पास पहुंचते ही विजय अभिभूत हो गए; सामने आई थलपति के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की आकर्षक तस्वीरें।
~थलपति विजय का 'सरकार' का सपना सच हुआ! शपथ ग्रहण समारोह में त्रिशा कृष्णन की मौजूदगी पर अपना पहला रिएक्शन देते हुए कहा,धन्यवाद। मैं उत्सुक हूं, इंतजार कर रही हूं ।
~तमिलनाडु के बाद असम का भी फैसला,हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के मुखिया;BJP विधायक दल की मीटिंग में मुहर,12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह।
~ मंत्री संजीव अरोड़ा को सलाम! BJP में शामिल होने के बजाय उन्होंने जेल जाना चुना;अरविंद केजरीवाल ने की तारीफ।
~चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला जारी।
~IPL मैच आज CSK vs LSG Live:जोश इंग्लिश का तूफान और आखिर में शाहबाज का स्ट्राइक; लखनऊ ने चेन्नई को 204 रन का टारगेट दिया।
~ वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका,सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़, नया इतिहास रचा; T20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने वाले बैट्समैन ।
~By √•MCP Mumbai•







Comments