*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें,10 मई रविवार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें,10 मई रविवार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
~महाराष्ट्र: 58 अश्लील वीडियो वाला खरात बोला कि सब दैवीय शक्तियों ने कराया:56 लोगों के 100 अकाउंट, सबका नॉमिनी खरात;गवाह की मौत पर सस्पेंस।
~ईरान की चेतावनी कि US ठिकाने और जहाज निशाने पर:अमेरिका को 14-पॉइंट के प्रस्ताव पर जवाब का इंतजार,ईरान बोला- समय से फैसला लेंगे।
~ईरान ने परमाणु कार्यक्रम खत्म करने की मांग ठुकराई: बोला कि एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं, अमेरिका नाकेबंदी हटाए तो होर्मुज खोलेंगे।
~बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश;राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार।
~खाटूश्यामजी मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश चित्तौड़ में पकड़े:उदयपुर में 8 लाख से ज्यादा रुपए बोरे में भरकर लेकर गए थे चोर,कबूली चोरी।
~इंदौर में दुष्कर्मी को 20 साल की सजा:शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया रेप;पीड़िता को 4 लाख का मुआवजा देने का भी दिया आदेश।
~Delhi Heavy Rain Alert: अगले कुछ घंटों में फिर बिगड़ेगा मौसम! कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी।
~दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी को 45 करोड़ रुपये के फर्जी जमीन खरीद मामले में 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
~ सरकार का बड़ा तोहफा! अब ओवरटाइम पर मिलेगी डबल मजदूरी,लाखों मजदूरों को फायदा
केंद्र सरकार ने मजदूरों के लिए बड़ी राहत का एलान किया है।
~ नए लेबर कोड्स के तहत अब कामगारों को ओवरटाइम पर डबल रेट से पेमेंट मिलेगा यानी अगर कोई मजदूर सामान्य से ज्यादा काम करता है तो उसे दोगुनी मजदूरी दी जाएगी।
~ यह नियम पूरे देश में लागू होगा और इससे लाखों मजदूरों को फायदा पहुंचेगा।
~ पीएम का आज 3 राज्यों का दौरा,बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग का कार्यक्रम,वारंगल में 'पीएम मित्र पार्क' का इनॉगरेशन;रात में गुजरात रुकेंगे
~ टेकऑफ के दौरान प्लेन से टकराया शख्स! मौके पर मौत,इंजन में आग लगने से बाल-बाल बचे 231 यात्री।
~अमेरिका के डेनवर हवाई अड्डे पर प्लेन के इंजन में लगी आग। 231 लोग थे सवार, फ्लाइट रद।
~दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट। इंटेलिजेंस बोली कि गोलीबारी और आत्मघाती हमला भी हो सकता है। भाजपा हेडक्वार्टर-सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई।
~अग्नि की एडवांस मिसाइल का सफल परीक्षण,एक से ज्यादा परमाणु हथियार ले जा सकती है। एक साथ कई टारगेट पर निशाना लगाने की टेक्नोलॉजी।
~दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 3 साल में सबसे महंगी,अमेरिका-ईरान जंग से सप्लाई चेन टूटने का असर, UN बोला कि अभी और बढ़ेंगे दाम।
~मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में बारिश,बिहार में ओले गिरे;राजस्थान में आंधी से एक शख्स की मौत,बाड़मेर 45.7°C के साथ सबसे गर्म।
~ अमेरिका-ईरान अगले हफ्ते फिर इस्लामाबाद में बातचीत कर सकते हैं। ट्रम्प बोले कि ईरान के जवाब का इंतजार;तेहरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने की मांग ठुकराई।
~मॉस्को से बड़ा बयान: पुतिन को भरोसा,जल्द खत्म होगा सैन्य टकराव;शांति वार्ता की ओर बढ़ रहे कदम।
~होर्मुज के पास आग लगते ही पलटा Indian क्रू वाला जहाज,एक भारतीय की मौत व चार झुलसे।
~ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ा फैसला,मौत के बाद नहीं पढ़ी जाएगी जनाजे की नमाज।
~हो गया ऐलान! भारत ने एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया, MIRV से है लैस।
~अग्नि की एडवांस मिसाइल का सफल परीक्षण:एक से ज्यादा परमाणु हथियार ले जा सकती है,एक साथ कई टारगेट पर निशाना लगाने की टेक्नोलॉजी।
~बाप-बेटी के सिर पर रोड रोलर चढ़ने का VIDEO: बठिंडा में बजरी से स्लिप हुई स्कूटी,बीच रोड पर गिरे, पिता की मौत, बेटी गंभीर।
~AIIMS के प्रोफेसर बोले कि हंतावायरस से डरने की जरूरत नहीं: ये कोविड जैसा नहीं,अटलांटिक में क्रूज शिप पर 2 भारतीय पॉजिटिव पाए गए।
~पाक ने गुजरात से कश्मीर तक 900 ड्रोन दागे थे: "ऑपरेशन सिंदूर" में सब तबाह; पाक-चीन-तुर्किये तिकड़ी के 4 मंसूबे चौपट।
~अहमदाबाद के परिवार का लंदन भेजने के नाम पर अपहरण:दुबई पहुंचने के बाद संपर्क टूटा;एजेंट ने बेटे की फोटो भेजकर ₹1 करोड़ मांगे।
~दिल्ली में हाई अलर्ट;टेरर इनपुट पर BJP मुख्यालय समेत कई जगहों की सुरक्षा बढ़ी।
~प्रक्रिया न्याय की दासी है। उसे मूल अधिकारों को हराने की अनुमति नहीं । इलाहाबाद HC का किरायेदारी विवाद पर अहम फैसला।
~'रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत करीब':व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, कहा कि इसके लिए पश्चिमी अभिजात वर्ग जिम्मेदार।
~पाकिस्तानी बेस पर चीनी इंजीनियर्स की मौजूदगी, भारत के खिलाफ तकनीकी सपोर्ट का दावा।
~भारत के अगले सीडीएस फिर थल सेना से नियुक्त। सीधे डोभाल कार्यालय से हुई नियुक्ति।
~छत्तीसगढ़ :थाने में खड़े थे जब्त ट्रक,फूड ऑफिसर ने मिलकर बेच दी डेढ़ करोड़ की LPG।
~आज 10 मई 2026 भारत के विभिन्न राज्यों से राजनीति,विकास परियोजनाओं और मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी कई अहम खबरें आ रही हैं। प्रमुख अपडेट्स में तमिलनाडु में नई सरकार का शपथ ग्रहण और उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार शामिल हैं।
~तमिलनाडु: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
~उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने वाला है। खबर है कि 6 नए चेहरे कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। जिनमें मनोज पांडेय और पूजा पाल जैसे नेताओं के नाम चर्चा में हैं।
~कर्नाटक और तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इन दोनों राज्यों के दौरे पर हैं। वे बेंगलुरु में''आर्ट ऑफ लिविंग'' के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और हैदराबाद में ₹9,400 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
~कर्नाटक: राज्य के मंत्री डी सुधाकर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
~पुडुचेरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एन.रंगासामी को केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।
~असम: गुवाहाटी में आज भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
~सालों तक सिनेमाई पर्दे पर धमाल मचाने वाले फेमस तमिल एक्टर विजय ने आज तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है ।
~चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
~पहली बार के चुनाव में ही एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने 108 सीटों पर जीत हासिल की थी।
~शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने 98 साल के माखनलाल सरकार के छुए पैर
~तमिलनाडु में ''थलापति'' का राज: राज्यपाल ने TVK प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री ।
~ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल के बायो बदले:मुख्यमंत्री की जगह 15वीं,16वीं,17वीं विधानसभा का सीएम और TMC फाउंडर लिखा।
~ रविवार को विधायक दल के नेता चुने जाएंगे हिमंत: 12 को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ;PM भी रहेंगे मौजूद।
~पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा हुए अरेस्ट, ED ने लिया बड़ा एक्शन।
~तमिलनाडु में टूटा 'INDIA' गठबंधन? TVK को कांग्रेस के समर्थन से भड़के स्टालिन।
~कौन होगा केरलम का CM? खड़गे-राहुल के हाथों में आखिरी फैसला, 3 घंटे तक दिल्ली में चली मीटिंग।
~ममता बनर्जी की पार्टी में भारी फूट, विधायक दिखा रहे बागी तेवर; निशाने पर अभिषेक।
~पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शपथ के बाद जोरासांको ठाकुरबाड़ी में जय श्री राम के नारे लगाने से समर्थकों को रोका।
~ योगी सरकार में शामिल होंगे 6 नए मंत्री,मनोज पांडेय को मिली जगह,भूपेंद्र चौधरी,सुरेंद्र दिलेर और कृष्णा पासवान का नाम भी फाइनल।
~लोकभवन के 4 चक्कर,5 पार्टियों का साथ और छठे दिन बनेगी विजय 'सरकार'। TVK प्रमुख विजय ले सकते हैं । तमिलनाडु सीएम के तौर पर शपथ - सूत्र ।
~विजय आज तमिलनाडु CM की शपथ ली। 60 साल बाद गैर द्रविड़ दल का सीएम;TVK का कांग्रेस सहित 5 पार्टियों से गठबंधन।
~विपक्ष की भूमिका निभाएगी द्रमुक,सरकार के गठन में नहीं बनेगी बाधा: स्टालिन।
~ अब दक्षिण के राज्यों पर BJP की नजर, तमिलनाडु में अपनाएगी बंगाला वाला फॉर्मूला।
~पूर्व IAS अधिकारी सुब्रत गुप्ता बने बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार, बंगाल चुनाव में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका।
~गुजरात ने 7वीं जीत से प्लेऑफ का ठोका दावा, 77 रन की हार से राजस्थान टॉप-4 से बाहर।
~वैभव सूर्यवंशी के टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के, गुजरात की सबसे बड़ी IPL जीत; जडेजा ने बटलर का विकेट जेब में डाला।
~बॉक्स ऑफिस पर ''राजा शिवाजी'' और ''धुरंधर 2'' का दबदबा बना हुआ है।
~कृति सेनन बोलीं कि बॉलीवुड में अब भी पुरुषों का दबदबा:महिला कलाकार बराबर मेहनत करती हैं फिर भी फीस में बड़ा अंतर ।
~एक्टर विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री की शपथ लेते वक्त स्पीच देने लगे तो राज्यपाल ने टोका;शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री त्रिशा क्रिष्नन् और राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
~हाल के दिनों में बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही हैं और साथ ही कुछ सितारों की निजी ज़िंदगी और नए प्रोजेक्ट्स भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
~वर्तमान में बॉक्स ऑफिस पर मराठी-हिंदी फिल्म Raja Shivaji जबरदस्त कमाई कर रही है। इसके साथ ही Dhurandhar 2 भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और ''बाहुबली 2''के रिकॉर्ड के करीब पहुँच रही है।
~फिल्मों की नई घोषणाएं और रिलीज देखें तो संजय दत्त की वापसी: अभिनेता Sanjay Dutt की फिल्म Aakhri Sawal 15 मई को रिलीज के लिए तैयार है साथ ही उन्होंने अपनी प्रतिष्ठित फिल्म ''वास्तव'' के सीक्वल Vaastav 2 की भी पुष्टि कर दी है।
~शाहरुख खान की ''किंग'': अभिनेता Ranveer Singh को Shah Rukh Khan की आगामी फिल्म King के सेट पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
~हॉलीवुड डेब्यू: अभिनेत्री Disha Patani फिल्म ''The Portal of Force'' के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
~रणबीर-आलिया का नया घर: Ranbir Kapoor और Alia Bhatt अपने नए आलीशान बंगले ''कृष्णा राज'' में शिफ्ट हो गए हैं। जिसकी कीमत लगभग ₹250 करोड़ बताई जा रही है।
~नाम का खुलासा: Sonam Kapoor और Anand Ahuja ने अपने दूसरे बेटे का नाम ''रुद्रलोक कपूर आहूजा'' रखा है।
~डेटिंग अफवाहें: साउथ स्टार Vijay और Trisha की डेटिंग की खबरें भी बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
~फिल्म इंडस्ट्री के सामने चुनौतियां देखें तो अभिनेता Nawazuddin Siddiqui ने हाल ही में बॉलीवुड में ओरिजिनैलिटी की कमी और ''दिखावे'' पर बढ़ते फोकस पर चिंता व्यक्त की है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री सरकार से टैक्स छूट और विशेष पैकेज की मांग कर रही है ताकि पिछले कुछ वर्षों में हुए घाटे से उबरा जा सके।
•क्राईम व अपराध जगत:
•भारत में अपराध की वर्तमान स्थिति और हालिया घटनाओं का विवरण देखें तो
~अपराध के ताजा आंकड़े साल 2024 से 2026 तक।
~नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार देश में अपराध की स्थिति में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखे गए हैं।
~कुल मामलों में कमी: 2024 में देश में कुल दर्ज अपराधों में 6% की कमी आई है।
~अपराध दर देखें तो प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध की दर 2023 के 448.3 से घटकर 2024 में 418 हो गई है।
~नाबालिगों में अपराध में नाबालिगों (जुवेनाइल्स) द्वारा किए गए अपराधों में 14% की वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे हर दिन औसतन 3 हत्याएं और 3 बलात्कार जैसे गंभीर अपराध कर रहे हैं।
~हालिया बड़ी आपराधिक घटनाएं (मई 2026)
~आज की कुछ प्रमुख खबरें और हालिया घटनाएं देखें तो
~राजनीतिक हत्या का मामला: शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांच के तार उत्तर प्रदेश और धनबाद तक फैले हुए हैं।
~दिल्ली में नाबालिग की हत्या: दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई,जिसके आरोपी फिलहाल फरार हैं।
~लोक गायिका की हत्या: झांसी में बुंदेली लोक गायिका लाडकुंवर (लवली मौर्या) का अधजला शव बरामद हुआ है। पुलिस हत्या और साक्ष्य मिटाने के एंगल से जांच कर रही है।
~एल्विश यादव के घर पर हमला: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गईं।
•बढ़ते अपराधों के नए प्रकार जाने तो
~साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट: डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से ठगी के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां चिंतित हैं।
~ड्रग्स तस्करी: दिल्ली पुलिस और NCB ने हाल ही में बड़े एक्शन में 20 ठिकानों पर रेड मारकर 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए।
~भारत सरकार मोबाइल डेटा उपयोग पर 1 रुपये प्रति GB का नया "डेटा टैक्स" लगाने पर विचार कर रही है। यह प्रस्ताव दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा अध्ययन किया जा रहा है और इसका उद्देश्य राजस्व बढ़ाना तथा स्क्रीन टाइम को कम करना है। जिस पर सितंबर 2026 तक व्यवहार्यता रिपोर्ट मांगी गई है।
~1GB डेटा टैक्स प्रस्ताव के मुख्य बिंदु:टैक्स दर: लगभग ₹1 प्रति GB डेटा उपयोग पर।
~प्रस्ताव का कारण: वित्त वर्ष 2025 में 229 बिलियन GB डेटा की खपत के बाद राजस्व जुटाना।
~असर: अगर लागू होता है तो 60GB उपयोग करने पर मासिक बिल में ₹60 का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है।
~स्थिती: अभी यह केवल एक प्रस्ताव है, अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
~प्रतिक्रिया: वर्तमान में मोबाइल रिचार्ज पर 18% GST पहले से ही लगता है इसलिए आलोचक इसे दोहरा कराधान (double taxation) बता रहे हैं।
~विदेशी बाज़ार की तरफ क्यों भागे चले जा रहे हैं भारतीय निवेशक ?
~आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार फरवरी तक के 11-महीनों में भारतीयों ने विदेशी इक्विटी और ऋण में $2.2 बिलियन से अधिक का निवेश किया है।
~पिछले वर्ष की तुलना में यह निवेश 60% अधिक है।
~ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिकघरेलू इक्विटी से अपेक्षाकृत कमज़ोर रिटर्न और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी के बाद अब निवेशक विविधीकरण तलाश रहे हैं।
~रुपया के कमज़ोर होने से आकर्षक बन रही हैं विदेशी संपत्तियां।
~By √•MCP Mumbai•











Comments