*शनिवार 09 मई 2026 के मुख्य समाचार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*शनिवार 09 मई 2026 के मुख्य समाचार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई




~Tamil Nadu: विजय के शपथ में फिर अड़ंगा, AMMK ने समर्थन पत्र बताया फर्जी,जवाब में TVK ने दुनिया को दिखाया Video सबूत।

~तमिलनाडु में एएमएमके ने टीवीके पर सरकार गठन के लिए फर्जी समर्थन पत्र इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। टीटीवी दिनाकरन ने गिंडी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,जबकि टीवीके ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठ बताया है।

~गूगल सर्च में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे विजय।

~तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और चुनाव आयोग ने विधानसभा के चुने हुए सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी है। माननीय राज्यपाल ने मौजूदा विधानसभा को भंग करने का आदेश भी जारी कर दिया है। ऐसे में नई सरकार बनाना न सिर्फ समय की ज़रूरत है बल्कि लोकतंत्र का सबसे ज़रूरी काम भी है ताकि विधानसभा के चुने हुए सदस्य शपथ ले सकें और राज्य की भलाई को आगे बढ़ा सकें। सरकार बनने में किसी भी देरी से बचने के लिए मैं माननीय राज्यपाल से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की तरफ से संविधान के मुताबिक नई सरकार बनाने के लिए तुरंत ज़रूरी कदम उठाने की रिक्वेस्ट करता हूँ। ऐसा MKStalin ने कहा।

~बिहार में सम्राट चौधरी के अगुवाई वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। जिसमें 32 नए मंत्री बनाए गए हैं।

~नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। निशांत पहले नेता नहीं है। जिन्हें अपने पिता से विरासत में सियासत मिली है।

~इंडिगो 1 जुलाई 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 32 उड़ानें शुरू करेगा,जिसमें 28 दैनिक और 4 साप्ताहिक शामिल हैं। यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का तीसरा प्रमुख एयर हब बनेगा।

~केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है।

~रक्षा मंत्रालय ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वे 31 मई को एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे और वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमांडर के रूप में कार्यरत हैं।

~सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण का हिस्सा बने।

~पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED ने सुबह की थी छापेमारी । पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह ईडी ने संजीव के घर पर छापेमारी की थी। हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

~बांग्लादेश में खसरा यानी Measles एक भयानक संकट का रूप ले चुका है। स्थिति इतनी गंभीर है कि महज 24 घंटे के भीतर 12 बच्चों की मौत हो गई है और हजारों मासूम अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

~हाई कोर्ट ने कच्चे कर्मचारियों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। हरियाणा सरकार को सुप्रीम कोर्ट के 'मदन सिंह बनाम हरियाणा राज्य' निर्णय के आधार पर छह माह के भीतर नए सिरे से व्यक्तिगत जांच कर आदेश पारित करने का निर्देश दिया है।

~अजमेर दरगाह में मंदिर होने के दावे पर हुई सुनवाई: कोर्ट ने 4 आवेदन मंजूर किए,8 खारिज;कोर्ट ने कहा- तुच्छ प्रसिद्धि के लिए लगाई गईं अर्जियां।

~राजस्थान :14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत: पानी पीने के लिए उठा था, अचानक जमीन पर गिर पड़ा।

~राजस्थान :कुत्तों ने 2 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला: पिता के पास सो रही थी मासूम, उठाकर 50 मीटर दूर ले गए कुत्ते।

~कानपुर पुलिस ने 3,200 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े और हवाला नेटवर्क का खुलासा करते हुए महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी कंपनियों और बैंक खातों के जरिए स्क्रैप व स्लॉटर कारोबार के काले धन को सफेद करने का आरोप है।

~कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित ने शाह ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक बीजेपी की सरकार।

~ दिल्ली-पंजाब सहित 23 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR,अगले हफ्ते हो सकता है एलान।

~लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, हाथ में होगी तीनों सेनाओं की कमान।

~दिनाकरन ने विजय की पार्टी पर लगाया फर्जी समर्थन पत्र देने का आरोप,मामला थाने पहुंचा।

~डोनाल्ड ट्रंप का दावा- रुकवाए 9 युद्ध,10वां रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होते देखना पसंद करूंगा।

~काबू में हैं हालात, हंतावायरस पर बोले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

~तमिलनाडुः दिनाकरन ने टीवीके के समर्थन वाला लेटर फर्जी बता कराई FIR‌।

~होर्मुज में गुजरात का जहाज डूबा।

~ममता युग का अंत,सुवेंदु राज शुरू:कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आज भव्य शपथ समारोह,पीएम मोदी रहेंगे मौजूद।

~ विजय ने लगातार तीसरे दिन सरकार बनाने का दावा किया, राज्यपाल को 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा,सरकार बनाने की मंजूरी;आज शपथ संभव।

~तेल आयात पर घटेगा खर्च :बायोफ्यूल और ईथेनॉल पर बड़ा दांव,नितिन गडकरी ने बताया भविष्य का रोडमैप।

~ गडकरी ने कहा कि भारतीय किसानों के पास मौजूद कृषि अवशेष और बायोमास भविष्य की बड़ी ताकत बन सकते हैं। उन्होंने सड़कों के निर्माण में “बायोबिटुमेन” के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की बात कही। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा।

~ईथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देते हुए गडकरी ने बताया कि वह खुद 100 प्रतिशत ईथेनॉल से चलने वाली टोयोटा कार का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजाज, टीवीएस और होंडा जैसी बड़ी दोपहिया वाहन कंपनियां जल्द ही ऐसे फ्लेक्स-इंजन वाहन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जो ज्यादा ईथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर चल सकेंगे।

~भविष्य के युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं जीते जाएंगे: सेना से बोले राजनाथ सिंह-दुश्मन को दें सरप्राइज।

~रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जयपुर में सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता की सराहना की और सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा।

~पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान शुक्रवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

~अमित शाह ने कहा कि कई साल से कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं जीतती है। उन्हें मालूम चल गया है कि चुनाव जीतना असंभव है तो इसकी प्रक्रिया को ही बदनाम करने में जुटे हैं इसलिए कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी ने अपनी हार को छिपाने के लिए कभी ईवीएम,कभी मतदाता सूची,कभी एसआईआर,कभी वोट चोरी जैसे कीचड़ उछालने की कोशिश की है।

~कठिन दौर में साझेदारी ही प्रगति का रास्ता,सूरीनाम में जयशंकर का वैश्विक संदर्भ में भारत की भूमिका पर जोर।

~साबुन-बिस्किट से लेकर तेल तक सब महंगा होगा, डाबर,HUL सहित FMCG कंपनियां दाम बढ़ाएंगी; पैकेजिंग और कच्चे माल की लागत बढ़ी।

~UAE का दावा- ईरान ने मिसाइल और ड्रोन दागे,हवा में मार गिराया,3 घायल;अमेरिका ने फिर ईरान पर बमबारी की।

~भारत-PAK संघर्ष में चीन का कबूलनामा:नापाक साजिशों में दिया था साथ;बीजिंग ने ऑन-साइट सैन्य सपोर्ट की मानी बात।

~ SBI का मुनाफा 5.5% बढ़कर ₹19,684 करोड़, चौथी तिमाही में टोटल इनकम ₹1.40 लाख करोड़ रही। बैंक निवेशकों को ₹17.35 प्रति शेयर डिविडेंड देगा।

~ IPL-कोलकाता की लगातार चौथी जीत,दिल्ली को 8 विकेट से हराया;फिन एलन का छक्के से शतक।

~उत्तर में भीषण गर्मी,पूर्वोत्तर और दक्षिण में बारिश का कहर;पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज।

~"ऑपरेशन सिंदूर"  के समय पाकिस्तान की मदद कर रहा था चीन,पहली बार कबूला घिनौना सच।

~बंगाल में उखड़े TMC के तंबू, क्लबों से हटे ममता से करीबी के सबूत! भगवाकरण शुरू।

~आसमान में दिखा अग्नि का अवतार! छत से युवक ने कैद किया खौफनाक नजारा,अग्नि-6 का हो गया सफल टेस्ट?

~राहुल गांधी बोले कि सद्भाव यात्रा से हरियाणा को फायदा होगा: गुरुग्राम में बृजेंद्र सिंह के साथ 1KM पैदल चले; कहा कि एपस्टीन फाइल में PM की हिस्ट्री।

~तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हारे अमेरिका से लौटे अनंतन:लिखा कि एक हफ्ते के चुनावी पैसे ने 4 साल की सच्ची सेवा को हरा दिया।

~DMK सांसद लोकसभा में कांग्रेस के साथ नहीं बैठेंगे:TVK को समर्थन देने से नाराज;अखिलेश का तंज- हम मुश्किलों में साथ नहीं छोड़ते।

~तीन ईरानी तेल टैंकरों पर अमेरिका का हमला,होर्मुज में F-18 से मचाई तबाही।

~डोनाल्ड ट्रंप का दावा कि रुकवाए 9 युद्ध,10वां रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होते देखना पसंद करूंगा।

~Trump: रूस-यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम का ट्रंप ने किया एलान, 1000-1000 कैदियों की होगी अदला-बदली।

~संविधान की दुहाई या सियासत? "वंदे मातरम्" पर ओवैसी के तीखे बोल,बीजेपी ने याद दिलाया 'जिन्ना' वाला दौर।

~कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र पर हमला:महिला सुरक्षा पर एनसीआरबी आंकड़ों ने खोली सरकार की पोल, आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि का लगाया आरोप।

~आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 :आरपीएससी ने दिया पुनर्गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन का मौका, अभ्यर्थी 11 से 20 मई तक कर सकेंगे आवेदन।

~युद्ध में बढत और दुश्मन से आगे रहने के लिए ''आश्चर्य का तत्व'' विकसित करें कमांडर:राजनाथ।

~MP और UP में आंधी-बारिश से 10°C तक घटा तापमान:जैसलमेर में पारा 45°C पार; नांदेड़ में दोपहर में कोचिंग बंद रखने का आदेश।

~एआई चैटबॉट का झूठा दावा:ब्रिटेन से मेडिकल की पढ़ाई, 7 साल का अनुभव; फर्जी लाइसेंस नंबर भी दिया, पहली बार AI कंपनी पर मुकदमा।

~देश में 70 साल में 20 लाख अपहरण:इनमें 11 लाख एक दशक में ही,एनसीआरबी अपराधों में हिस्सेदारी 3 गुना बढ़ी।

~अनिल चौहान की जगह राजा सुब्रमणि बने CDS, देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ।

~पिता ने 13 साल के इकलौते बेटे की हत्या की:नोएडा में लाश तालाब में फेंकी;पकड़ा गया तो खुद गले में चाकू मारे।

~कश्मीर में एडवांस हथियारों वाली 1500 विलेज गार्ड्स की फौज:5 जिलों के ग्रामीण जवानों के साथ 12-12 घंटे की ड्यूटी कर रहे।

~विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:116 विधायकों का समर्थन मिला,2 अब भी बाकी;आज होने वाली शपथ कैंसिल।

~पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी घर पर ED का छापा,चंडीगढ़ से दिल्ली-NCR तक रेड।

~भारत-पाकिस्तान के बीच बैक चैनल बातचीत? 3 महीने और 2 सीक्रेट मीटिंग ।



•शनिवार 9 मई 2026 को भारतीय बुलियन बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है। जबकि चांदी के दाम स्थिर या थोड़े बढ़े हुए हैं। वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 

•आज के सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)।

•भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की अनुमानित कीमतें इस प्रकार हैं।

~24 कैरेट सोना (शुद्ध सोना): ₹1,52,350 ।

~22 कैरेट सोना (जेवर के लिए): ₹1,39,650 ।

~18 कैरेट सोना: ₹1,14,260 ।

•आज के चांदी के भाव,चांदी की कीमतों में आज स्थिरता या मामूली बढ़त देखी गई है।

~प्रति किलोग्राम: ₹2,75,000 - ₹2,75,100 ।

~प्रति ग्राम: ₹275 ।

•प्रमुख शहरों में सोने का भाव (22 कैरेट/10 ग्राम)
विभिन्न शहरों में स्थानीय करों और चुंगी के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

•शहर: 22K सोने का भाव ।
~दिल्ली ₹1,38,500,
~मुंबई ₹ 1,39,650, 
~चेन्नई ₹1,41,030, 
~बेंगलुरु ₹1,39,940, 
~अहमदाबाद ₹1,39,700।

•बाजार के रुझान को प्रभावित करने वाले कारक में 

~MCX अपडेट: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा सोना लगभग ₹1,52,672 पर खुला।

~अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग ने सोने को समर्थन दिया है।

~डॉलर इंडेक्स: डॉलर की मजबूती सोने की कीमतों पर दबाव बना रही है। जिससे कीमतों में बहुत ज्यादा उछाल नहीं आ पा रहा है। ऊपर दिए गए भाव सांकेतिक हैं और इनमें GST,टीसीएस (TCS) या मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी तनिष्क (Tanishq) या विश्वसनीय स्थानीय सर्राफा व्यापारी से संपर्क करें।



9 मई 2026 शनिवार की महाराष्ट्र और मुंबई की प्रमुख खबरें देखें तो 

•मुंबई की बड़ी खबरें:
 
~तरबूज कांड में नया खुलासा: मुंबई के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के मामले में चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। शुरुआती शक तरबूज पर था लेकिन FSL रिपोर्ट में मौत का कारण चूहे मारने वाला जहर जिंक फॉस्फाइड पाया गया है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह जहर फल तक कैसे पहुँचा।

 ~संजय राउत को नोटिस: मानहानि के एक मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की याचिका पर हुई है। अगली सुनवाई 18 जून को होगी।

 ~रेलवे मेगा ब्लॉक: कल रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक रहेगा हालांकि राहत की बात यह है कि NEET UG 2026 की परीक्षा देने वाले छात्रों को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक का समय इस तरह रखा गया है कि उन्हें केंद्र तक पहुँचने में समस्या न हो।

 ~मुंबई मेट्रो हादसा: मेट्रो 2B साइट पर निर्माण कार्य के दौरान 400 टन की एक क्रेन पलट गई। इस हादसे के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है और राहत कार्य जारी है।

•महाराष्ट्र राज्य की अन्य सुर्खियां:

 ~नासिक TCS धर्मांतरण केस:इस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। जाँच में खुलासा हुआ है कि एक AIMIM पार्षद ने उसे पनाह दी थी। जिसके बाद पार्षद पर भी FIR दर्ज की गई है।
 
~नांदेड़ में हथियारों का जखीरा:पुलिस ने नांदेड़ में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 4700 से ज्यादा धारदार हथियार (तलवारें और चाकू) बरामद किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 
~एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर:मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर खराब मौसम और आंधी-तूफान में फंस गया था। पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
 
~मौसम का हाल: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 'येलो अलर्ट' और कुछ जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। बेमौसम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

•प्रशासनिक अपडेट:

 ~लाडकी बहिन योजना: ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया के बाद राज्य सरकार ने लगभग 65 लाख अपात्र लाभार्थियों को इस योजना से बाहर कर दिया है।
 
~हिंदी परीक्षा स्थगित:मनसे (MNS) के विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी की कुछ परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है।

~महाराष्ट्र सरकार सोशल मीडिया पर बिना सबूत बदनामी फैलाने और फेक पोस्ट के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर हो गई है। सरकार ने इस मुद्दे की कानूनी समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। जो सोशल मीडिया के जरिए लगाए जाने वाले झूठे आरोपों,फर्जी पोस्ट और छवि खराब करने वाली गतिविधियों पर मौजूदा कानूनों का अध्ययन करेगी।



•खबर फिल्मी:

•बॉलीवुड की आज की प्रमुख खबरें मनोरंजन जगत में काफी चर्चा बटोर रही हैं।  9 मई 2026  शनिवार की ताज़ा और बड़ी खबरें । 

•बॉक्स ऑफिस धमाका: 
~रितेश देशमुख की फिल्म Raja Shivaji बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 8 दिनों में ₹55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रितेश ने फिल्म के ₹100 करोड़ बजट की खबरों को अफवाह बताया है।

~धुरंधर 3 की तैयारी: फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बाद इसके तीसरे भाग Dhurandhar 3 पर काम शुरू होने के संकेत मिले हैं।

~सेलीना जेटली विवाद:अभिनेत्री Celina Jaitly ने अपने पति पीटर हग के खिलाफ मुंबई कोर्ट में घरेलू हिंसा और यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है।

•सेलेब्रिटी अपडेट्स:

~नीतू कपूर का खुलासा: Neetu Kapoor ने हाल ही में साझा किया कि जब ऋषि कपूर की फिल्में नहीं चलती थीं तो वह मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर मन्नतें मांगती थीं।

~तनीषा मुखर्जी: काजोल की बहन Tanishaa Mukerji ने बताया कि आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फिल्म 'नील एन निक्की' के लिए वजन कम करने को कहा था।

~अमीषा पटेल: अभिनेत्री Ameesha Patel ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के PR गेम की आलोचना करते हुए युवा अभिनेत्रियों पर निशाना साधा है।

•आने वाली फिल्में और इवेंट्स:

~द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: जैकी श्रॉफ अभिनीत इस फिल्म की रिलीज डेट 29 मई 2026 तय की गई है।

~नोरा फतेही: Nora Fatehi कनाडा में होने वाले FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी।

~ मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन:अमिताभ बच्चन जल्द ही एक गुजराती फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। 

~रणवीर सिंह की फिल्म ''धुरंधर 2'' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अपने आठवें हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में "दंगल"को पीछे छोड़ देगी?




•पेट्रो बिजनेस: 

~पश्चिम एशिया में तनाव और प्रमुख शिपिंग मार्गों में व्यवधान के कारण वैश्विक कच्चे तेल के बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद 9 मई को पूरे भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं। राज्य चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक संवेदनशीलता बढ़ने के बीच कीमतों में ठहराव आया है।

~दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर पर खुदरा बिक्री जारी है। जबकि डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है। मुंबई में कीमतें अधिक बनी हुई हैं। जहां पेट्रोल ₹103.54 प्रति लीटर और डीजल लगभग ₹90.03 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

~बेंगलुरु,हैदराबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें अभी भी ₹100 प्रति लीटर से ऊपर हैं। जबकि डीजल ₹100 से नीचे बना हुआ है।  

~इस बीच पेट्रोल और डीज़ल के दाम 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं क्योंकि पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को हर महीने लगभग ₹30,000 करोड़ का भारी नुकसान हो रहा है। 

•मुख्य शहरों में फ्यूल के दाम (9 मई)

~दिल्ली 94.77 पेट्रोल 87.67 डीजल ।

~हैदराबाद 107.50 पेट्रोल- 95.70डीजल। 

~कोलकाता 105.4 पेट्रोल-192.02 डीजल। 

~मुंबई 103.54 पेट्रोल -90.03 डीजल।

~बेंगलुरु 102.92 पेट्रोल -90.99 डीजल।

~चेन्नई 100.84 पेट्रोल 92.39 डीजल।

~By √•MCP Mumbai•







Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई