*07 मई गुरुवार:सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *संकलन स्पर्श देसाई*

*07 मई गुरुवार:सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

                *संकलन स्पर्श देसाई*

~सबसे पहले देश और राज्यों की खबरें...



~बंगाल में खूनी खेल,शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेआम गोली मारकर हत्या, मध्यग्राम में मची सनसनी।

~15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा :PA की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी,बोले कि भाजपा शुरू करेगी गुंडों का सफाया।

~तमिलनाडु में विजय की शपथ टल सकती है,सरकार बनाने 118 विधायक जरूरी, TVK के पास 113; बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार की शपथ।

~बंगाल में भाजपा को TMC से 32 लाख ज्यादा वोट, SIR से हर सीट पर 30 हजार वोटर हटे,176 सीटों पर इतने ही मार्जिन से जीत।

~आर्ट ऑफ लिविंग का 45वां स्थापना दिवस,पीएम शामिल होंगे,10 मई को बेंगलुरु में कार्यक्रम; 182 देशों के लोग जुड़ेंगे।

~वंदे मातरम के अपमान पर होगी जेल:मोदी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी,राष्ट्रगान के बराबर मिला दर्जा।

~पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, अगर किसी को हटाना है तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाए। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

~ शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा की खबरों के बीच जनता से शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं और धैर्य बनाए रखें। अधिकारी ने चेतावनी दी कि टीएमसी के गुंडों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इन सभी तत्वों से कानून के जरिए निपटेगी। उन्होंने दावा किया कि हिंसा करने वालों का स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा।

~तमिलनाडु में आंकड़ों की बाजीगरी, पर्दे के पीछे चल रही धुरविरोधी AIADMK-DMK की बातचीत? गेमचेंजर TVK बहुमत से दूर।

~बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को होगा। शपथ समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। फिलहाल 30 मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की उम्मीद है।

~बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां तेज, आज कोलकाता आएंगे अमित शाह;शुक्रवार को सीएम के नाम का एलान।

~मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता,लंबी सियासी और कानूनी लड़ाई के दिए संकेत।

~तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर माहौल गरमा गया है। इस बीच कांग्रेस नेता सेन्नीमलाई ज्योतिमणि ने राज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि टीवीके (TVK) नेता विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। जो सही नहीं है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर 'लोक भवन के माध्यम से राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की।

~कांग्रेस नेता ज्योतिमणि ने साफ कहा कि बहुमत साबित करने की असली जगह केवल विधानसभा है,न कि ‘लोक भवन’। उनके मुताबिक इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले भी बिल्कुल स्पष्ट हैं कि सरकार गठन की प्रक्रिया विधानसभा में ही पूरी होती है। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने अपना जनादेश दे दिया है और सबसे बड़ी पार्टी के नेता टीवीके के विजय को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलना चाहिए।

~ सुप्रीम कोर्ट बोला कि क्या हमारे पास कानून बनवाने का अधिकार, कहा कि यह संसद का अधिकार,चुनाव आयुक्त की नियुक्ति मामले पर सुनवाई।

~ नई पीढ़ी के फायरब्रांड नेताओं के उभार से भाजपा और मजबूत,शुभेंदु-फडणवीस-हिमंत-योगी मनवा रहे नाम का लोहा।

~ नई पीढ़ी के मजबूत नेताओं को विकसित करने के मामले में भाजपा की समस्या दक्षिण भारत है। एक समय कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के रूप में पार्टी को अहम चेहरा हाथ लगा था। वर्तमान में तेलंगाना, कर्नाटक,केरल और तमिलनाडु में पार्टी अपनी रणनीति के अनुरूप सफल नहीं हो पा रही।

~भारत- पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स, BSF और ITBP में भी बनेंगी,किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेंगी।

~पंजाब में चुनाव से पहले धमाकों का ट्रेंड पुराना,2 बार के चुनावों में ब्लास्ट हुआ तो सरकार बदल गई; क्या AAP को भी नुकसान होगा।

~हमीरपुर में बड़ा हादसा:यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे,3 सुरक्षित बाहर निकाले;6 की तलाश जारी।

~कहीं बढ़ेगी गर्मी,कहीं बारिश-तूफान की आशंका; अगले कुछ दिनों में बदलेगी मौसम की चाल।

~तमिलनाडु में खेला शुरु सूत्र बता रहे हैं कि DMK और AIADMK सरकार बनाने के लिए बातचीत कर रही है। दोनों पार्टी के पास 106 विधायक हैं। TVK की 108 सीटें है चूँकि विजय 2 सीट से जीते हैं तो असली नंबर होता है। 107 दोनों गठबंधन के बीच अंतर 1 सीट का कांग्रेस के 5 विधायक TVK के साथ हैं बाकी के सभी छोटे दल या तो AIADMK या फिर DMK के साथ है अगर कांग्रेस और बाक़ी पार्टियां मान गई तो DMK-AIADMK गठबंधन सरकार की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

~ क्या SIR के कारण ही TMC हारीं? इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पश्चिम बंगाल में 294 में से 49 सीटों पर SIR का सीधा असर दिखा। इन सीटों पर जीत के अंतर (Victory Margin) से ज़्यादा वोट काटे गए । इनमें बीजेपी को 26 सीट मिली । TMC को 21 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं। मान लीजिए यह सभी 26 सीटें बीजेपी हार भी जाती तब भी उसको 181 सीटें मिलती। यह आँकड़ा बहुमत से ज़्यादा हैं।

~ममता बनर्जी को हराने वाले BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या।

~प.बंगाल-असम चुनाव में भाजपा की जीत से डरा बांग्लादेश,कहा-अवैध प्रवासियों की जबरन वापसी का खतरा ।

~ईरान के सामने दो विकल्प-शांति या तबाहीःट्रंप बोले-डील करो या और खतरनाक बमबारी को रहो तैयार।

~पंजाब ब्लास्ट पर राघव चड्ढा ने CM मान को घेरा, बोले कि “ISI को क्लीन चिट क्यों?”

~सुवेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्‍या का मिला सुराग,पाक से जुड़ते दिख रहे कनेक्‍शन।

~बंगाल हार के बाद अखिलेश ने आई-पैक से कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा: कहा कि मेरे पास पैसे नहीं;ममता का चुनावी कैंपेन इसी कंपनी ने संभाला था।

~UP में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट:जिस पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में। उसने कल पंजाब में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी।

~आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट के VIDEO: पंजाब DGP बोले- PAK का हाथ, ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन;CM बोले- BJP ने कराए।

~यूपी समेत 9 राज्यों में बारिश:बिहार में ओले गिरे, बिजली गिरने से 2 की मौत;। राजस्थान के जयपुर मे सड़कों पर पानी का छिड़काव।

~ममता बनर्जी ने बुलाई बैठक और 'गायब' हो गए 10 विधायक, TMC के 70 MLA ही पहुंचे।

~इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो, हार के बाद ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- सुप्रीम कोर्ट से इंटरनेशनल कोर्ट तक जायेगी TMC।

~जिस IAS अफसर के लिए PM मोदी से टकरा गईं थीं ममता,TMC के हारते इस्तीफा दे चल दिए।

~शपथ ग्रहण के लिए सज-धज कर तैयार पटना का गांधी मैदान,जर्मन तकनीक वाला वाटरप्रूफ पंडाल।

~विजय ने 112 MLAs के समर्थन वाला सौंपा लेटर, राज्यपाल बोले कि 118 विधायकों के साथ दोबारा आइये।

~संदेशखाली में खूनी खेल,पुलिस और जवानों पर फायरिंग,थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी,भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद।

~बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पटना में होगा PM मोदी का भव्य रोड शो,सम्राट के साथ कई दिग्गज होंगे शामिल।

~अमेरिका में चीन से आई ‘साइलेंट किलर चींटी’ का खतरा बढ़ा,20 राज्यों में अलर्ट।

~हालात चाहे जो भी हों AIADMK नहीं करेगी TVK का समर्थन:मुनुसामी।

~केंद्र ने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा, बाधा डालने को दंडनीय बनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

~आज गुरुवार 7 मई 2026 की महाराष्ट्र और मुंबई की प्रमुख खबरें देखें तो।


•मुंबई की खास खबरें:

~मुंबई एयरपोर्ट 6 घंटे बंद: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर आज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विमानों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यह मानसून पूर्व (Pre-monsoon) मेंटेनेंस के लिए दोनों रनवे की वार्षिक मरम्मत का हिस्सा है। यात्रियों को अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।

~गर्मी का अलर्ट:मुंबई और ठाणे में आज हीटवेव (Heatwave) का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस बढ़ने की संभावना है।

•महाराष्ट्र की बड़ी खबरें:
~बारिश और यलो अलर्ट:मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में आज मेघगर्जना और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विदर्भ में कल हुई बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।

~राजनीतिक हलचल (उल्हासनगर):शरद पवार की NCP ने उल्हासनगर में बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व मेयर पंचम कलानी को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह सीमा आहूजा को जिम्मेदारी दी गई है।

~कैदी फरार मामला:राज्य में पैरोल पर छोड़े गए 40 कैदी फरार पाए गए हैं। पिछले तीन वर्षों में कुल 6,152 कैदियों को पैरोल दी गई थी,जिनमें से कई समय सीमा बीतने के बाद भी जेल वापस नहीं लौटे।
~चीनी उद्योग संकट:FRP (Fair and Remunerative Price) में वृद्धि और 12 हजार करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के कारण महाराष्ट्र का चीनी उद्योग आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

•यातायात और अन्य अपडेट्स:
~सड़क सुरक्षा:सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हाईवे पर सुरक्षा मानकों को सख्त किया गया है। जिसके तहत महाराष्ट्र के मुख्य राजमार्गों पर जांच तेज कर दी गई है।
~लोकल ट्रेन: मुंबई लोकल की सभी लाइनों (सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर) पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं हालांकि दोपहर में कुछ नियोजित रखरखाव के कारण मामूली देरी हो सकती है।


•फोरेक्स बाजार:
~रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर:डॉलर के मुकाबले 25 पैसे मजबूत,कच्चे तेल की गिरती कीमतों से मिला सपोर्ट।

~आज 7 मई 2026 गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार और बुलियन मार्केट (सोना-चांदी) में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते (MoU) की खबरों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

•शेयर बाजार (Stock Market Update):
बुधवार की भारी बढ़त के बाद आज बाजार में मजबूती बनी हुई है। मुख्य सूचकांकों की स्थिति इस प्रकार है:

~BSE Sensex:लगभग 941 अंक की बढ़त के साथ 77,958.52 के स्तर पर बंद हुआ (इंट्राडे में इसने 78,000 का आंकड़ा भी पार किया)।
~Nifty 50: 298 अंक उछलकर
24,330.95 के स्तर पर बंद हुआ। Bank Nifty: इसमें सबसे बड़ी तेजी रही,यह 1,434 अंक चढ़कर 55,981 पर पहुंच गया।
~मुख्य कारण देखें तो पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और बैंकिंग व फाइनेंशियल शेयरों में भारी खरीदारी।


•बुलियन मार्केट (Gold & Silver Price)
ग्लोबल मार्केट में आए उछाल का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है। सोना आज अपने ऊंचे स्तरों पर ट्रेड कर रहा है।

•सोना (24K), 99.9%, ₹1,52,140।

•सोना (22K),91.6% ,₹1,39,460।

•चांदी 99.9%,₹2,65,100 (प्रति किग्रा)।

~नोट:अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगभग 4,678 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। जो हाल के समय का उच्चतम स्तर है। भारत के अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण इन कीमतों में मामूली बदलाव हो सकता है।

~बाजार का रुख: एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक निफ्टी 24,100 के ऊपर बना हुआ है। तेजी का यह दौर जारी रह सकता है। वहीं डॉलर इंडेक्स में कमजोरी सोने की कीमतों को और सहारा दे सकती है। ~By √•MCP•






Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई