06/05/ के शाम की**देश-राज्यों से अहम खबरें* *संकलन: स्पर्श देसाई*
*06/05/2026 के शाम की*
*देश-राज्यों से अहम खबरें....*
*संकलन: स्पर्श देसाई*
~ अमेरिका में AI पर लगाम लगाने की तैयारी! लॉन्चिंग से पहले सरकार करेगी नए एआई मॉडल की टेस्टिंग।
~बंगाल में भाजपा को TMC से 32 लाख ज्यादा वोट: SIR से हर सीट पर 30 हजार वोटर हटे,176 सीटों पर इतने ही मार्जिन से जीत।
~बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार की शपथ: ममता-अभिषेक की सुरक्षा हटाई;विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया,कांग्रेस का समर्थन।
~वंदे मातरम गीत को राष्ट्रगान जैसा दर्जा,कैबिनेट की मंजूरी:अपमान करने या गायन में बाधा डालने पर सजा-जुर्माना;जन-गण-मन से पहले गाया जाएगा।
~ममता बोलीं कि मैं आजाद पंछी,शेर की तरह लड़ूंगी: इस्तीफा नहीं दूंगी,हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे; कोलकाता में BJP कार्यकर्ता की हत्या।
~बंगाल में BJP जीती तो बांग्लादेश में सत्ताधारी पार्टी खुश:कहा कि रिश्ते मजबूत होंगे,ममता बनर्जी की वजह से तीस्ता नदी समझौता नहीं हो पाया।
~एस-400 के 5 नए स्क्वॉड्रन खरीदने की तैयारी:1 स्क्वॉड्रन में 8 लॉन्चर और हर लॉन्चर में 4 मिसाइल, एक लाख करोड़ रुपए का सौदा।
~पश्चिम बंगाल में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तीफे की खबरें सामने आई हैं,जिनमें आलापन बंद्योपाध्याय, हरिकृष्ण द्विवेदी एवं मनोज पंत का नाम शामिल बताया जा रहा है (सूत्रों के अनुसार)।
~पश्चिम बंगाल विधानसभा में TMC की जीती गई सीटों में महिलाओं एवं अल्पसंख्यक विधायकों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएँ सामने आईं।
~कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के आवास एवं कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस पिकेट हटाने की कार्रवाई की गई,यह निर्णय पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद लिया गया।
~चुनाव बाद हिंसा को लेकर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है और राज्य प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
~TMC द्वारा कई सीटों पर प्रत्याशी बदलने की रणनीति अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकी,कई स्थानों पर उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।
~ मुर्शिदाबाद क्षेत्र में राजनीतिक झड़पों के दौरान पुलिसकर्मी घायल हुए,वहीं एक अन्य घटना में स्थानीय कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है।
~TMC नेतृत्व ने आरोप लगाया है कि पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं; वहीं विपक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है।
दक्षिण 24 परगना के फलता क्षेत्र में एक स्थानीय नेता के लापता होने की खबर है,मामले की जांच जारी है।
~कोलकाता के कालीघाट क्षेत्र में चुनाव परिणाम के बाद विभिन्न दलों द्वारा जश्न मनाया गया।
~BJP नेताओं ने कहा है कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा सकती है।
~भाटपाड़ा क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की गई,जिसे लेकर विवाद भी सामने आया।
~AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर टिप्पणी की।
~पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास विस्फोट की घटनाएँ सामने आई हैं,जांच एजेंसियाँ अलर्ट पर हैं।
~बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई परियोजनाओं की घोषणा की गई है,जिससे रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
~असम और बंगाल में विभिन्न दलों के विधायकों की सामाजिक संरचना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है।
~अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल को लेकर इराक की ओर से छूट देने की खबरें सामने आई हैं हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
~अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सैन्य गतिविधियों में वृद्धि की खबरें सामने आई हैं।
~ वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कंपनी के पुनर्गठन (डिमर्जर) को लेकर शेयरधारकों को जानकारी दी है।
~उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर सिस्टम को खत्म कर दिया है। सभी उपभोक्ताओं को वापस पोस्टपेड बिलिंग पर शिफ्ट किया जाएगा।
~कांग्रेस ने तमिलनाडु में TVK और उसके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए औपचारिक समर्थन दिया है। यह समर्थन सांप्रदायिक ताकतों को गठबंधन से दूर रखने की शर्त पर है। जबकि DMK ने इसे 'पीठ में छुरा घोंपना' बताया है।
~कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की संगठनात्मक क्षमता की प्रशंसा की है। उन्होंने कांग्रेस को आत्मचिंतन करने और बंगाल व असम में भाजपा की सफलता से सीखने की नसीहत दी।
~ तमिलनाडु में विजय सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन साबित नहीं कर सके- सूत्र।
~विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल बोले- पहले 118 MLAs के साइन लेकर आइए।
~भारत से नेपाल जाने वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। नेपाल सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। जिससे सड़क मार्ग से नेपाल जाना भारतीयों के लिए पहले से भी ज्यादा आसान हो गया है।
~कांग्रेस के समर्थन के बावजूद विजय की टीवीके बहुतमत के आंकड़े 118 से पांच सीट पीछे हैं। इस अंतर को पाटने के लिए TVK ने AIADMK से भी संपर्क किया है।
~पेट्रोलियम मंत्रालय ने घोषणा की है कि पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। यह खबर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
~मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में आग:किसी के हताहत होने की खबर नहीं; आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही।
~तमिलनाडु में नेता पैदा नहीं होते,बनाए जाते हैं और यह काम अक्सर सिनेमा करता है। कभी पर्दे पर गरीबों के मसीहा बने एमजीआर असल जिंदगी में मुख्यमंत्री बने। उनकी विरासत को जयललिता ने सत्ता के शिखर तक पहुंचाया और अब उसी कहानी का नया चैप्टर लिखने निकले हैं ‘थलापति’ विजय।
~सपा नेता का 50 साल छोटी लड़की से चौथा निकाह: लड़की 20,खुद 70 साल के;दूसरी पत्नी ने गाजियाबाद कमिश्नर से शिकायत की
~यूपी के रामपुर में नवाबगंज मार्ग स्थित चकफेरी मोड़ पर मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
~हादसे में 27 मजदूर घायल हो गए,जिनमें से छह की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
~तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद थलापति विजय सत्ता में आने का प्रयास कर रहे हैं।
~बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करके कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
~लोकभवन सूत्रों के अनुसार राज्यपाल को अभी भी इस बात का भरोसा नहीं है कि विजय की पार्टी टीवीके पर्याप्त संख्याबल जुटाने में समर्थ है।
~ममता बनर्जी ने फिर एक बार साफ-साफ कहा है कि मुझे बर्खास्त कर दो लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। इसी के साथ ममता ने अपने विधायकों को एक नया टास्क भी दे दिया है।
~आज 6 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। वहीं बुलियन मार्केट (सोना-चांदी) में भी उछाल दर्ज किया गया। बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबरें और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट रही।
•शेयर बाजार (Stock Market)
~सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों ने आज 1.2% से अधिक की बढ़त के साथ क्लोजिंग दी है ।
~Sensex: 941.11 अंक (1.22%) चढ़कर 77,958.52 पर बंद हुआ।
~Nifty 50: 298.15 अंक (1.24%) की बढ़त के साथ 24,330.95 के स्तर पर बंद हुआ।
~टॉप गेनर्स: IndiGo (6.7%), Tata Motors (5% से ज्यादा), और HDFC Bank (3.23%)।
~सेक्टोरल अपडेट: Nifty Bank 1,434 अंक उछलकर 55,981 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, मेटल और फार्मा शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही।
•बुलियन बाजार (Bullion Market):
आज सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख रहा। वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर की कमजोरी ने घरेलू भावों को प्रभावित किया है।।
•सोना (Gold):
~24 कैरेट: लगभग ₹15,131 प्रति ग्राम या ₹1,51,310 प्रति 10 ग्राम।
~22 कैरेट: लगभग ₹13,870 प्रति ग्राम या ₹1,38,700 प्रति 10 ग्राम।
•चांदी (Silver):
~चांदी की कीमतों में ₹10,000 प्रति किलोग्राम तक का बड़ा उछाल देखा गया।
~वर्तमान भाव लगभग ₹2,65,000 प्रति किलोग्राम के आसपास है।
~बाजार में तेजी की वजह देखें तो कच्चे तेल की कीमतें (Brent Crude) लगभग 7% गिरकर $102 प्रति बैरल के आसपास आ गई हैं, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था और एविएशन सेक्टर (जैसे IndiGo) को बड़ा बूस्ट मिला है। ~ by √•MCP Mumbai•



Comments