*देश राज्यों से शाम की अहम खबरें..05,मई,मंगलवार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*देश राज्यों से शाम की अहम खबरें..05,मई, मंगलवार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


 ~पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा, ऐसा भाजपा के राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने  मीडिया को बताया।

~बंगाल के मुख्य सचिव का बड़ा आदेश!बंगाल सचिवालय से कोई फाइल न हटे, मुख्य सचिव का सख्त आदेश।

~बंगाल के मुख्य सचिव दुश्यंत नारियाला ने सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को कड़ा निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य सचिवालय नवान्न समेत किसी भी सरकारी दफ्तर से कोई भी महत्वपूर्ण फाइल या दस्तावेज न तो हटाया जाए और न ही उसके साथ छेड़छाड़ की जाए।

~उत्तर प्रदेश सरकार का जनता के लिए एक बहुत बड़ा फैसला स्मार्ट प्रीपेड मीटर पे रोक। अब पहले की तरह पोस्टपेड मीटर ही रहेगें जैसे पहले आप बिल जमा करते थे महीने पे वैसे ही जमा करना होगा।

 ~सीएम योगी के सख्त निर्देश,24 घंटे में मिले मुआवजा,घायलों के इलाज में न हो लापरवाही।

~उत्तर प्रदेश में आंधी,वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि को लेकर प्रशासन गंभीर।

~सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश,प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव टीमें सक्रिय।

~ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में आंधी, वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मंगलवार को सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के त्वरित व समुचित इलाज तथा सभी प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने को कहा गया है।

~मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आपदा पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों का समुचित और तत्काल इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे के भीतर अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

~मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी करने और आवश्यक संसाधनों के लिए शासन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव टीमें लगातार सक्रिय हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

~असम-बंगाल ऐसे स्पष्ट उदाहरण हैं,जहां BJP ने EC के समर्थन से चुनाव चुराया: राहुल गांधी।

~ 'ममता का राजनीतिक संन्यास अब हो गया, भवानीपुर से जीत के बाद बोले सुवेंदु।

~ममता भवानीपुर में 15 हजार वोटों से हारीं:सुवेंदु ने लगातार दूसरी बार हराया;ममता बोलीं- काउटिंग के दौरान लात मारी, धक्का दिया।

~बंगाल ने भाजपा पर लुटाई ममता:206 सीटों पर जीत के साथ रचा इतिहास,8 जिलों में नहीं खुला TMC का खाता।

~भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया। जिससे 15 साल पुरानी तृणमूल सरकार का अंत हो गया।

~हिसाब लेने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी बंगाल में खेला होबे।

~ बंगाल के सचिवालय से लेकर सरकारी दफ्तरों पर केंद्रीय सुरक्षा बल ने अपना कब्जा जमा लिया है और बंगाल के मुख्य सचिव ने एक आदेश आज पारित किया है।

~किसी भी सरकारी फाइल को ऑफिस से बाहर ले जाने पर, उसको नुकसान पहुंचाने पर उसे इधर या उधर करने पर उनकी फोटो कॉपी या स्कैन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

~ जो ये कृत्य हुआ तो उस विभाग के सीनियर अधिकारी की जवाब दही तय की गई है।

~ममता बनर्जी के भतीजे ने सबसे ज्यादा करप्शन किया है और चुनाव के दौरान बहुत फुदक भी रहा था,अब उसका हिसाब होना तय है।

~बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार,असम में हैट्रिक: तमिलनाडु में एक्टर विजय बनेंगे CM; केरलम में कांग्रेस लौटी,लेफ्ट सरकार अब देश में कहीं नहीं।

~आज भयमुक्त हुआ बंगाल',BJP मुख्यालय से PM मोदी का राजनीतिक दलों को संदेश,बोले- बदला नहीं, बदलाव की हो बात।

~ये हिंदुत्व की जीत है,भवानीपुर में ममता बनर्जी को हरा बोले शुभेंदु अधिकारी,बंगाल में भवानीपुर की जनता ने भी ममता को ठुकराया,सुवेंदु ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

 ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा कि अमेरिकी जहाजों पर किया हमला तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे।

~बंगाल जीत पर मोदी बोले-गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला,घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे,पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी।

~पीएम ने बताया कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र है नागरिक देवो भवः। हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता साफ देख रही है कि जहां भाजपा, वहां गुड गवर्नेंस। जहां भाजपा, वहां विकास।

~पीएम मोदी ने कहा कि जय-पराजय लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का स्वाभाविक हिस्सा होता है लेकिन पांच राज्यों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि ये हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है? लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है। ये हमारी रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है। आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र नहीं जीता है,आज भारत का संविधान भी जीता है।

~आप बीते दो साल के ट्रेंड को देखिए तो 
•हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी। •महाराष्ट्र में जबरदस्त जीत मिली।
• दिल्ली में अभूतपूर्व जीत मिली। 
•बिहार में भी हमें बड़ी जीत हासिल हुई। 
•यह जीत सिर्फ राज्यों में ही नहीं लोकल गवर्नेंस में भी दिख रही है। 
•गुजरात में इस बार भाजपा को स्थानीय चुनाव में सबसे बड़ा वोट शेयर मिला है। 
•ये भाजपा की गुड गवर्नेंस का सबसे बड़ा उदाहरण है।

~आज भाजपा कार्यकर्ता के रूप में मेरे मन में एक और बात आ रही है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को कितनी शांति मिली होगी। उन्होंने साल 1951 में "जनसंघ"  की स्थापना कर के प्रत्येक कार्यकर्ता को संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है। उन्होंने अपने जीवन से साबित किया कि राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र लेकर चलने वाले अपना जीवन देने में एक पल का भी संकोच नहीं करते।

~मैं आज हर बंगाल वासी को भरोसा देता हूं कि बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी। बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगी। पलायन रुकेगा। पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

~49 साल में पहली बार देश में लेफ्ट सरकार नहीं, साल 1957 में केरलम में नंबूदरीपाद ने सत्ता दिलवाई; साल 2026 में केरलम से ही खत्म।

~ नए शीर्ष पर भाजपा:देश की 76 फीसदी आबादी और 72% क्षेत्रफल अब भगवामय,टूटा 2018 का रिकॉर्ड।

~पश्चिम बंगाल परिणाम:ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- BJP ने लूटीं 100 सीटें,चुनाव आयोग उनका; हम वापसी करेंगे।

~राहुल ने असम-बंगाल के नतीजों पर साधा निशाना, कहा-चुनाव चोरी,संस्था चोरी। अब और चारा ही क्या है!

~बंगाल की जीत के साथ और ताकतवर हुई भाजपा: अब 21 राज्यों में एनडीए का दबदबा,छह राज्यों तक सिमटा इंडिया गठबंधन।

~ हारते ही कांग्रेस में शुरू हुआ इस्तीफों का दौर। असम के प्रभारी ने छोड़ दिया पद। जितेंद्र सिंह ने ली असम में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी। दिया जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज के पद से इस्तीफा।

~बंगाल चुनाव में मुस्लिम वोटों के बंटवारे ने टीएमसी का खेल बिगाड़ दिया। पार्टी की मुस्लिम बहुल सीटें 75 से घटकर 50 रह गईं। कांग्रेस,वाम दल और हुमायूं कबीर ने टीएमसी के वोट काटे,जिसका फायदा भाजपा को मिला। भाजपा ने इन इलाकों में 18 सीटें जीतीं, जबकि ओवैसी का खाता भी नहीं खुला।

~सुनेत्रा पवार ने जीत का इतिहास बनाया। 2.18 लाख वोटों से जीतीं;5 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा 4,कांग्रेस 2 जीती।

~ पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी के साथ तेज बारिश,पारा गिरा;आज भी आंधी-पानी का अलर्ट।

~दावा-होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर ईरान का मिसाइल अटैक,अमेरिका बोला- ये झूठ; ट्रम्प ने कहा था यहां फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेंगे।

~ BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान।

~यूरोप ने ट्रंप के आगे टेके घुटनेःसैन्य ठिकानों और रक्षा सहयोग पर बदला रुख ! NATO चीफ के बयान से दुनिया हैरान।

~बंगाल की जीत हमारी है,अब पंजाब की बारी है। BJP दिल्ली हेडक्वार्टर पर लगे पंजाब के लिए नारे।

~शादी पर 8 ग्राम सोना...तमिलनाडु में 'सुपरस्टार' विजय के 7 बड़े वादों ने बदला चुनावी माहौल।

~West Bengal :भवानीपुर से हारी ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत।

~असम में NDA की शानदार जीत,सरकार के काम और विकास के एजेंडे पर जनता ने लगाई मुहर ।

~"मेरी बेटी पूरे बंगाल में कमल खिलाएगी। रेप पीड़िता की मां को मिली चुनावों में जीत।

~बिहार-हरियाणा में आंधी-बारिश से 21 की मौत:राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बना। ओडिशा के अगले 6 दिन बारिश की चेतावनी।

~चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस में पहला इस्तीफा! जितेन्द्र सिंह ने छोड़ा पद,खरगे को भेजी चिट्ठी।

~केरल में एलडीएफ की करारी हार,मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा।

~Election Results 2026 LIVE:बंगाल की धरा पर नया सूर्योदय हुआ,एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया',पीएम मोदी।

~सुप्रीम कोर्ट का ट्रांसजेंडर संशोधन एक्ट पर केंद्र-राज्यों को नोटिस:6 हफ्ते में जवाब मांगा;सिंघवी बोले- संशोधन पहचान खुद तय करने का अधिकार छीनता है।

~क्रूज हादसे के को-पायलट का खुलासा-एक इंजन स्लो था:बोला- हमें आंधी का कोई अलर्ट नहीं मिला; 3 साल पहले हुआ था क्रूज का मेंटेनेंस।

~बिहार- विक्रमशिला पुल का 34 मीटर स्लैब गंगा में गिरा:16 जिलों की कनेक्टिविटी प्रभावित; CM ने केंद्र से बात की, आर्मी की मदद मांगी।

~तमिलनाडु में विजय की पार्टी 107 सीटें जीतीं:असम में तीसरी बार भाजपा;केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी, पुडुचेरी में NDA सरकार।

~रक्षा मंत्री बोले- डिफेंस की तरह नॉलेज कॉरिडोर तैयार करें:प्रयागराज में राजनाथ सिंह ने कहा- हमें सरप्राइज एलिमेंट पर प्रो-एक्टिव होकर काम करना है।

~खराब मौसम के कारण लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:UP के दोनों डिप्टी सीएम सवार थे;10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट।

~शिमला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: पेरेंट्स-स्टूडेंट्स में हड़कंप,बच्चों को लेने पहुंचे,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट;खाली कराए परिसर।

~बंगाल में ममता बनर्जी के घर के बाहर लगे 'जय श्री राम' के नारे,मतणगना के बीच TMC-BJP कार्यकर्ताओं में भारी झड़प; लाठीचार्ज।

~अमेरिका ने ईरानी जहाज के चालक दल के 22 सदस्यों को पाकिस्तान को सौंपा,चेतावनियों के बावजूद की थी नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश ।

~Election Results 2026 : बंगाल-असम-पुडुचेरी में जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक 'कमल' खिल रहा,ये बदला नहीं बदलाव है।

~बंगाल-तमिलनाडु के CM चुनाव हारे,सत्ता भी गई; पहली बार चुनाव लड़े विजय बनाएंगे सरकार; दावा- अमेरिकी शिप पर ईरान ने दागी मिसाइल।

~गढ़ में 62% सीटें हार रहीं ममता,क्या मुसलमान छिटके:बीजेपी ने सिर्फ 7% वोट से 129 सीटें कैसे बढ़ाईं; बंगाल नतीजों के 5 फैक्टर्स।

~तमिलनाडु में विजय की पार्टी 107 सीटें जीतीं:असम में तीसरी बार भाजपा; केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी,पुडुचेरी में NDA सरकार।

~सुनेत्रा पवार ने जीत का इतिहास बनाया:2.18 लाख वोटों से जीतीं;5 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा 4,कांग्रेस 2 जीती।

~दावा- होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर ईरान का मिसाइल अटैक:अमेरिका बोला- ये झूठ; ट्रम्प ने कहा था यहां फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेंगे।

~खराब मौसम के कारण लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:UP के दोनों डिप्टी सीएम सवार थे; 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट।

~विजय का लेडी लक,जिसके बर्थडे पर चुनाव जीते: तमिलनाडु का रिजल्ट आते ही विजय के घर पहुंचीं तृषा,एक्टर का हो चुका है तलाक।

~शिमला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: पेरेंट्स-स्टूडेंट्स में हड़कंप,बच्चों को लेने पहुंचे,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट;खाली कराए परिसर।

~शादी पर 8 ग्राम सोना... तमिलनाडु में 'सुपरस्टार' विजय के 7 बड़े वादों ने बदला चुनावी माहौल।

~West Bengal :भवानीपुर से हारी ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत।

~असम में NDA की शानदार जीत,सरकार के काम और विकास के एजेंडे पर जनता ने लगाई मुहर...।

~बिहार-हरियाणा में आंधी-बारिश से 21 की मौत:राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बना; ओडिशा के अगले 6 दिन बारिश की चेतावनी।

~चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस में पहला इस्तीफा! जितेन्द्र सिंह ने छोड़ा पद, खरगे को भेजी चिट्ठी।

~केरल में एलडीएफ की करारी हार,मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा।

~बंगाल में टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले चुनाव में 215 का आंकड़ा छूने वाली टीएमसी इस बार 80 सीटों पर सिमट गई। ममता अपनी भी सीट नहीं बचा पाई । दोनों सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

~ चीन की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका,21 की मौत 61 जख्मी, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश।

~KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा,यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौके पर ही मौत।

~UAE में 3 भारतीयों के घायल होने पर भारत नाराज, मोदी बोले- इसे स्वीकार नहीं करेंगे; ऑयल पोर्ट पर ईरान ने कल हमला किया था

~भारत ने यह भी अपील की है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना रुकावट व्यापार और आवाजाही जारी रहनी चाहिए। भारत ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही है।

~ अमेरिका ने होर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं: व्यापारिक जहाजों पर हमले का आरोप;ट्रम्प ने ईरान को धरती से मिटाने की धमकी दी।

~बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, इसी दिन टैगोर की 165वीं जयंती;तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस्तीफा दिया।

~कुछ कांग्रेसी TMC की हार पर खुश हो रहे अपनों पर बरसे राहुल गांधी,भाजपा की जीत को बताया लोकतंत्र पर हमला।

~करीब दो दशकों से राहुल गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को चुनावों में लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। साल 2014,2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को हार मिली। उन्हें देशभर में 99 बार हार का सामना करना पड़ा है। जनता लगातार उनके नेतृत्व को नकारती रही है।

~भाजपा ने उन सभी क्षत्रपों को खत्म कर दिया। जो चुनौती बन सकते थे। अब राज्यसभा की राह आसान, बंगाल में पहली जीत और असम व पुदुचेरी में वापसी ने उसे अब सही मायने में अखिल भारतीय पार्टी बना दिया है। वहीं ममता बनर्जी और एमके स्टालिन जैसे नेताओं की हार ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की मुखर आवाज को कुंद कर दिया है।

~तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जहां द्रविड़ मुनेत्र कषगम के मंत्री के आर पेरियाकरुप्पन तिरुपत्तूर सीट से महज एक वोट से हार गए। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के उम्मीदवार ने महज एक वोट से जीत दर्ज की।

~ केरल में कांग्रेस की वापसी हुई । नई सरकार के गठन पर मंथन शुरू,तीन प्रमुख चेहरे मुख्यमंत्री पद के लिए दौड़ में शामिल,इस पद के लिए कांग्रेस में तीन प्रमुख दावेदार हैं । विपक्ष के नेता वी.डी.सतीशान,वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और एआईसीसी महासचिव और लोकसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल।

~सात मई को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे।

~हार के बाद तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने दिया इस्तीफा,अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ।

~ कभी घरों में धोती थीं बर्तन,अब बंगाल में बन गईं विधायक कलिता माजी ने रचा इतिहास,बंगाल की आम जनता ने एक बेहद साधारण महिला जो कि 2500 रुपए कमाने के लिए घर में लोगों के बर्तन धोती थी,उस पर भरोसा जताने का काम किया है।

~ केरल में तीन सीटों पर BJP ने खिलाया कमल, पिछली बार शून्य था रिकॉर्ड।

~ यूपी-बिहार में आंधी-बिजली से 24 घंटे में 31 मौतें, हरियाणा में तूफान से 15 हजार पेड़ उखड़े; राजस्थान में पारा 8°C तक गिरा।

~ बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर से कुछ आंशिक सुधार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों फिलहाल लाल निशान पर कर रहा है कारोबार।

~ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के पर्यवेक्षक नियुक्त।

~ ईरान के पास फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भर रहा अमेरिकी सैन्य विमान लापता।

~ 'मैं हारी नहीं,इस्तीफा नहीं दूंगी',प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं ममता बनर्जी।

~By √•MCP Mumbai•

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई