*शनिवार, 02 मई 2026 के मुख्य मुख्य समाचार*/ संकलन स्पर्श देसाई

*शनिवार, 02 मई 2026 के मुख्य मुख्य समाचार*/ संकलन स्पर्श देसाई





~महज 35 हजार में बेच दी देश की जानकारी, पकड़े गए जासूसों ने किए सनसनीखेज खुलासे।

~सुप्रीम-कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी। कहाक कि बिना बताए भारत न छोड़ें; कांग्रेस बोली कि खेड़ा को डराने के लिए 60 पुलिसकर्मी भेजे गए।

~युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के नये प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हूं : ट्रंप।

~यूरोपीय कारों पर 25% टैरिफ बढ़ाने की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी।

~बंगाल में BJP जीती तो मचेगा भूचाल, देश में भर जाएंगे शरणार्थी: बांग्लादेशी MP।

~GST Collection में रिकॉर्ड उछाल, अप्रैल में 2.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा।

~मणिपुर में दो बच्चों के शव 24 दिन से रखे: 7 अप्रैल को घर पर बम हमले में जान गई थी; दादा बोले- हमें हत्यारे चाहिए।

~MP के क्रूज हादसे में पायलट समेत 3 बर्खास्त:एक कर्मचारी सस्पेंड,बरगी डैम में 9 शव मिले,3 बच्चों समेत 4 अब भी लापता।

~सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के EVM स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे:ममता कल यहीं 4 घंटे रुकी थीं;सुप्रीम कोर्ट में कल TMC की याचिका पर सुनवाई।।

~जम्मू के बनतालाब में पुल गिरा,5-7 मजदूर दबे:अब तक 2 शव मिले;रेस्क्यू जारी,दावा- मरम्मत के दौरान कार गुजरने से हादसा हुआ।

~जबलपुर में क्रूज हादसे के 28 घंटे बाद नया VIDEO:लाइफ जैकेट बंधी रखी थीं,पानी जहाज में घुसा, तब खोलकर सवारियों को दी गईं।

~मठ की जमीन से कब्जा हटेगा,सम्राट बोले कि अपराधियों का पिंडदान शुरू हो गया।

~Bengal: महिलाओं की बंपर वोटिंग से उलझी बंगाल की सियासी गुत्थी,मतदान में पुरुषों को 2.5 फीसदी से पीछे छोड़ा।

~LPG Crisis: कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं दाम।

~पश्चिम एशिया में महाविनाश:8 देशों में फैले 16 अमेरिकी सैन्य बेस तबाह,ईरान ने पहुंचाया भारी नुकसान।

~बंगाल में चुनाव के बाद 3 जिलों में खूनी झड़प, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर ईंट से हमला,माकपा एजेंट की पिटाई।

~लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी शुरू;अमित शाह ने किया उद्घाटन।

~ढाका ने असम सीएम के ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने’ संबंधी टिप्पणी पर भारतीय दूत को तलब किया।

~भारत में दालों का मौजूदा उत्पादन आबादी की पोषण संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं: रिपोर्ट।

~खमेनेई ने कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिका का दौर खत्म,ईरान अपनी मिसाइल‑परमाणु शक्ति की रक्षा करेगा।

~देश में जल्द मिलेंगी हाइपरसोनिक मिसाइलें, सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों से दोगुनी होगी रफ्तार; कोई डिफेंस सिस्टम नहीं रोक पाएगा।

~ कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं दाम,कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने के बावजूद घरेलू गैस,पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं लेकिन तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। सरकार के सामने चुनौती है कि वह कंपनियों को घाटे से बचाए या जनता पर महंगाई का बोझ डाले।

~ सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक: कहा- फिर चला महंगाई का चाबुक; राहुल बोले- अगला वार पेट्रोल-डीजल पर।

~गड़बड़ाएगा किचिन का बजट और महंगा हो सकता है खाद्य तेल,वैश्विक बाजार में कीमतें बढ़ने,घरेलू स्तर पर रुपए की कमजोरी और इंपोर्ट की लागत बढ़ने की वजह से खाने का तेल महंगा होने की आशंका जताई जा रही है।

~चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। आयोग के निर्देशानुसार इन सभी केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

~TMC की SC में काउंटिंग सुपरवाइजर के तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को चुनौती, 2 मई आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई।

~कोलकाता में वोटों की गिनती से पहले 'भारी सुरक्षा इंतजाम'; EVM स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास के दायरे में 'धारा 163' लागू।

~ महिलाओं की बंपर वोटिंग से उलझी बंगाल की सियासी गुत्थी, मतदान में पुरुषों को 2.5 फीसदी से पीछे छोड़ा।

~प्रतिशत की दृष्टि से भले ही राज्य में मतदान के सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं मगर हकीकत में इस चुनाव में लोकसभा के मुकाबले 29.41 लाख कम लोगों ने वोट किए हैं हालांकि लोकसभा की तुलना में एसआईआर के कारण मतदाताओं की संख्या में 68 लाख की कमी आई है।

~पश्चिम बंगाल का इस बार का विधानसभा चुनाव महज राजनीतिक दावों का नहीं बल्कि टूटे हुए रिकॉर्ड्स का गवाह बन रहा है। एक तरफ जहां तृणमूल और भाजपा सार्वजनिक मंचों के जरिये अपनी जीत के प्रति आश्वस्ति का भाव प्रदर्शित कर रहे हैं वहीं अंदरखाने इनमें एक गहरी बेचैनी और मंथन का दौर जारी है।

~दिल्ली में स्कूलों की मनमानी पर रोक: एडवांस फीस वसूली पर लगा प्रतिबंध, अब हर महीने ही लेनी होगी पेमेंट।

~ श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी से जुड़े कथित मारपीट मामले में गिरफ्तार तीनों अधिकारियों को शुक्रवार को जमानत मिल गई। इसके बाद मामला और अधिक गरमा गया है। जमानत के फैसले के तुरंत बाद राजस्थान के इंजीनियरों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी।

बेंगलुरु में जनगणना के लिए पहुंची महिला कर्मचारी से बदसलूकी,जरूरी जानकारी देने से भी इनकार किया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज।

48 घंटे में दो पायलटों की हार्ट अटैक से मौत, एसोसिएशन का DGCA को पत्र-थकान से सुरक्षा को खतरा,फ्लाइट ड्यूटी के नियम सख्ती से लागू करें।

~ जम्मू के बनतालाब में पुल गिरा,5-7 मजदूर दबे,अब तक 2 शव मिले;रेस्क्यू जारी,दावा-मरम्मत के दौरान कार गुजरने से हादसा हुआ।

~गौतम अडाणी शादी की 40वीं सालगिरह पर केदारनाथ पहुंचे,पत्नी के साथ जलाभिषेक किया। कंपनी बना रही ₹4,081 करोड़ से रोपवे।

~ट्रम्प बोले कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, मैंने वहां जो किया वो कामयाब रहा,ईरानी सरकार ने 42,000 बेगुनाहों को मारा।

~ट्रम्प ने यूरोपीय यूनियन की कार-ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया, कहा कि व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहे,छूट चाहिए तो अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग करो।

'सैन्य कार्रवाई या समझौता': ट्रंप बोले कि ईरान के सामने बस दो ही रास्ते;तेहरान के नए प्रस्ताव को किया खारिज।

~ PAK में तेल की किल्लत:पाकिस्तानी मंत्री का छलका दर्द,कर डाली भारत की तारीफ;बोले- पड़ोसी बहुत आगे,हम पीछे,पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान के पास केवल 5-7 दिनों का कच्चा तेल बचा है।

~अमेरिका ने यूरोपीय संघ (EU) के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच एक बड़ा फैसला लेते हुए यूरोपीय कारों और ट्रकों पर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 25% करने का ऐलान किया है। ट्रंप का कहना है कि ये फैसला अमेरिका के हितों को देखते हुए लिया गया है लेकिन असल में ये ईरान वाली खुन्नस मालूम होती है।

~14 से 16 मई के बीच पहुंचेगा मानसून,जम्मू से लेकर MP तक सामान्य से अधिक होगी बारिश;अल-नीनो का दिखेगा असर।

~पेट्रोल और डीजल के दाम जल्द ही बढ़ सकते हैं। इसकी मुख्य वजह कच्चे तेल में लगातार हो रही बढ़ोतरी है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल, डीज़ल की कीमतों में जल्द ही बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कीमतें इसलिए बढ़ सकती हैं क्योंकि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद पिछले 4 साल से खुदरा दरों को स्थिर रखने की वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।

~कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह फैसला सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मिलकर लिया जाएगा। हम दूसरे वरिष्ठ नेताओं से भी राय-मशविरा करते हैं। फैसला कब होगा। यह मैं आपको बता दूंगा। जो भी फैसला लिया जाएगा। वह राज्य के हित में होगा और सभी को उसका समर्थन करना होगा।

~वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर CNG कार में आग,गेट नहीं खुले;6 लोग जिंदा जले । हड्डियां तक पिघलीं।

~हरियाणा के 69 शहरों में बनेंगे सेक्टर:HSVP जमीन खरीद के लिए पोर्टल खुला,1.67 लाख एकड़ का टारगेट;13 शहरों में प्रक्रिया शुरू।

ईरान पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला कर सकता है अमेरिका:बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने ट्रम्प को प्लान बताया।

~~GST कलेक्शन ₹2.42 लाख करोड़,यह ऑलटाइम हाई:पिछले साल अप्रैल में 2.23 लाख करोड़ आए थे। इम्पोर्ट से होने वाली कमाई 25.8% बढ़ी।

~यूनिवर्सिटी कैंपस में गिलहरी की दहशत,एक महीने में 18 लोगों को काटा।

~दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल निकला लुटेरा,50 लाख की लूट में गिरफ्तार,पहले भी दर्ज हैं संगीन मामले।

https://whatsapp.com/channel/0029VbCh0tHFnSzFdQRXBg2r

~दिल्ली-NCR में 3 से 5 मई तक बारिश की संभावना है। जिससे तापमान गिरेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर,पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी तेज बारिश,आंधी व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी-बिहार और राजस्थान में भी मौसम में बदलाव दिखेगा।

~भारत ने ओडिशा तट से 1,500 किलोमीटर रेंज वाली हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।मैक 5 से अधिक की गति वाली यह मिसाइल दुश्मन के रडार और डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है। ~By √•MCP•

    

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई