*क्या चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*क्या चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)भारत सरकार ने इस तरह खबरों को फर्जी बताया है । जिनमें राज्यों में हो रहे चुनावों के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। ये बिल्कुल फर्जी खबर है। राज्य चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित संभावित बढ़ोतरी की खबरों पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से गुरुवार को बयान जारी किया गया है । इसमें कहा गया है कि मंत्रालय इस तरह के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। बयान में इस तरह की खबरों को फर्जी करार दिया गया और कहा गया है कि इनका मकसद देश के लोगों के बीच डर और घबराहट पैदा करना है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई राहत की खबर। सरकार ने दिया ये बड़ा अपडेट सरकार ने पेट्रोल-डीजल महंगा होने वाली खबरों को नकारते हुए राहत भरी जानकारी दी है। सरकार के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। जिसके कारण सरकारी तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है । बताया गया है कि तेल कंपनियां पेट्रोल पर करीब 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 100 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान झेल रही हैं । इसके बावजूद सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह का कोई प्रस्ताव अभी विचाराधीन नहीं है और ऐसी खबरें लोगों में डर और भ्रम फैलाने के लिए फैलाई जा रही हैं। क्यों बढ़ी कच्चे तेल की कीमत? इसका भी कारण जानले। सरकार के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रहे टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। पिछले साल कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी । अब यह बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है। इसका मुख्य कारण अमेरिका,इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। इन घटनाओं के कारण दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट प्रभावित हुआ है। जिससे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है फिर भी भारत में कीमत स्थिर रहेगी। इतनी बड़ी बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है । सरकार का कहना है कि वह लगातार कोशिश कर रही है कि आम जनता पर इसका बोझ न पड़े। पिछले चार सालों में भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है। जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ी हैं। फिलहाल भारत में दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। (Photos Courtesy Social media)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World• #PetrolDieselPriceHikeFakeNews
#PetrolPriceInIndia
#GovernmentStatement
#NoFuelPriceHike#PetrolDieselRahul
#FakeNewsAlert#CrudeOilPrice
#PetroliumMinistry#MetroCityPost
#PetrolDieselStable

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई