*बुधवार, 29 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार* *संकलन:स्पर्श देसाई*

*बुधवार, 29 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*

                   *संकलन:स्पर्श देसाई*



~हॉर्मुज संकट के बीच UAE का ऐतिहासिक फैसलाः 60 साल बाद OPEC से तोड़ा नाता, तेल बाजार में भूचाल।

~ट्रंप की ईरान को नई धमकीःबात मानो वर्ना खर्ग द्वीप पर करेंगे कब्जा,अमेरिकी विशेषज्ञ बोले-ये बेहद खतरनाक होगा।

~नाइजीरिया में ISIS का खूनी तांडव:सोते हुए ग्रामीणों पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, हमले में 29 की मौत।

~PM Modi :मोदी ने वाराणसी में 6350 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास।

~रजिस्ट्रेशन हो चुका,बेवजह हंगामा कर रहीं पहलवान...Vinesh Phogat के आरोप पर WFI चीफ संजय सिंह का पलटवार।

~गुजरात के सभी 15 नगर निगमों में BJP जीती: निकाय चुनाव में 9 हजार में 7000 सीटों पर कब्जा; गोधरा में महिला हिंदू उम्मीदवार जीती,कांग्रेस-AAP साफ।

~धार्मिक प्रथाओं के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं कर सकते: सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट बोला कि सेक्युलर काम प्रभावित हो तो सरकार दखल दे सकती है।

~मोदी ने सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली: सोशल मीडिया पर कहा कि एनर्जी से भर गया;राज्य के 50वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

~बंगाल के रण का अंतिम चरण:ममता बचा पाएंगी अपना गढ़ या भाजपा लगाएगी सेंध,आज जनता करेगी फैसला।

~Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर,उत्तर भारत में चार से पांच दिन तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार।

~अंडरवर्ल्ड का ड्रग माफिया इस्तांबुल से लाया गया भारत ; दाऊद का राइट हैंड 'सलीम डोला'।

~बिहार: स्कूली कार्यक्रमों की शुरुआत में वंदे मातरम, समापन पर राज्य गीत गाना अनिवार्य किया गया।

~धर्म पूछा,कलमा पढ़ने को कहा फिर चाकुओं से गोदा: मुंबई में गार्ड्स पर हमला;ATS बोली- ISIS के दस्तावेज मिले,अकेले हमला प्लान किया।

~हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम रघुवंशी जेल से रिहा:पिता ने शिलॉन्ग पहुंचकर भरी जमानत;राजा रघुवंशी का भाई बोला कि हाईकोर्ट जाऊंगा।

~तेजप्रताप बोले कि बाबा मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा:पहले धीरेंद्र शास्त्री की आसाराम और रामरहीम से की थी तुलना,बताया था देशद्रोही।

~टाटा मोटर्स कर्मियों की मौज!5 लाख का मेडिक्लेम और 100 दिन का लीव बैंक;जून-जुलाई से मिलेगा नया ग्रेड।

~झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला,संरक्षित वन से 400 मीटर दूर होगा खनन; क्रशर के लिए 500 मीटर की दूरी अनिवार्य।

~नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह की विशाल सुरंग उड़ाई।

~भागलपुर में दिनदहाड़े शूटआउट:नगर परिषद ऑफिस में घुसकर ईओ की हत्या,सभापति को मारी कई गोलियां।

~WhatsApp चैट बैकअप के लिए नहीं पड़ेगी Google Drive की जरूरत,कंपनी कर रही नए फीचर पर काम।

~लखनऊ:बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन,मेस में खराब खाना खाने से छात्रा की मौत का आरोप,यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप,महिला छात्रावास में खराब भोजन खाने से मौत,मृतक छात्रा अनामिका वाराणसी की रहने वाली थी,गुस्साए छात्रों ने कुलपति आवास का किया घेराव, आशियाना में यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं का हंगामा।

~लखनऊ: माल थाना क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप। बिजली जाने से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित। रहीमाबाद ट्रांसमिशन से आने वाली केबल में फॉल्ट। सेखवापुर के पास मंगलवार सुबह आई खराबी। 9 घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।एक-एक घंटे की बिजली से उपभोक्ता परेशान।

~लखनऊ:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सुनी समस्याएं,आवास पहुंचे प्रदेश के कोने-कोने से फरियादी,जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्या निस्तारण, अफसरों को तत्काल समस्या निस्तारण के निर्देश ।

~गुजरात: में PM मोदी की नीतियों की जीत- पाठक, बंगाल में BJP की प्रचंड जीत होगी: ब्रजेश पाठक।

~वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे का आज दूसरा दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे पीएम। BLW गेस्ट हाउस से कुछ देर में रवाना होंगे।स्वागत के लिए इकट्ठा हुए बीजेपी कार्यकर्ता। PM के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह। 12 किमी की दूरी तय कर मंदिर पहुंचेंगे पीएम। पुष्प वर्षा कर पीएम का स्वागत करेंगे कार्यकर्ता।

~आज़मगढ़:पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला। लाठी-डंडा और चाकू से हमला।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। दो सगे भाई गंभीर घायल। भर्ती । पीड़ित ने मुबारकपुर थाने में दी तहरीर,।7 लोगों पर नामजद मुकदमा । एक अरेस्ट,सठियांव चौराहे के पास का मामला।

~लखीमपुर: लखीमपुर में पत्नी ने करवाई पति की हत्या। मितौली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा। प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था पति गणेश। प्रेमी से गोली मरवाकर पति की हत्या कराई। मामले में पत्नी संध्या,प्रेमी,साथी गिरफ्तार,हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद हुआ।

~गोरखपुर:पुलिस-अन्तर्जनपदीय बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाश घायल,तीन साथी गिरफ्तार। सोनार से छीने गए जेवर नगद बरामद,दो तमंचा,कारतूस और 2 बाइकें बरामद,ज्वैलर्स की दुकान से जेवर लेकर भागे थे,दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे। 20 ग्राम सोने के जेवर लेकर हुए थे फरार,गोला क्षेत्र के चीनी मिल के पास मुठभेड़।

~हापुड़: गंगा एक्सप्रेसवे का आज होगा शुभारंभ, हापुड़ से भी होते हुए गुजरेगा एक्सप्रेसवे।29 गांवों को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया। हापुड़ में भी उद्घाटन पर कार्यक्रम होगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहेंगे मौजूद।

~इटावा: नवजीवन हॉस्पिटल में मारपीट का मामला, पीड़िता सोनी राजपूत ने वीडियो बनाया,कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी, इंसाफ नहीं मिला तो दे दूंगी जान- पीड़िता, सिविल लाइन के लुहन्ना चौराहा का था मामला।

~झांसी:भाई की शादी में जा रही बहन की मौत। कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर । महिला की मौत। पति-मासूम बेटा घायल,ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हुई,घटना से शादी के घर में छाया मातम, उल्दन थाना के रतौसा तिगैला की घटना।

~वाराणसी:काशी विश्वनाथ मंदिर रवाना हुए पीएम मोदी,पुलिस लाइन चौराहे से होकर गुजरा काफिला, चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत,थोड़ी देर में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम।

~संभल: लोहा व्यापारी के यहां GST रेड का मामला, रोहतास आयरन एंड एग्रीकल्चर स्टोर पर रेड,जांच में 2.15 करोड़ रुपये के स्टॉक में अंतर,चोरी पकड़े जाने पर व्यापारी ने भरा हर्जाना, व्यापारी ने 44.14 लाख रूपये कराए जमा,24 घंटे से भी ज्यादा देर चली थी छापेमारी, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला।

~बागपत:बागपत में लगातार तीसरे दिन भी हत्या,गली में बच्चा खिला रहे दिव्यांग का मर्डर, मृतक के परिजन भी गंभीर रूप से घायल,पड़ोसियों के साथ हुआ था मामूली झगड़ा, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, पुलिस फरार हमलावरों की तलाश मे जुटी, बागपत कोतवाली के सरूरपुर कलां की वारदात।

~ऊधम सिंह:नगर जिले में अवैध वसूली का मामला गरमाया, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उठाया मुद्दा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी से मुलाकात, डंपर चालकों से वसूली का आरोप, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग, जांच जारी,जल्द होगी कार्रवाई- एसपी।

~दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश,आंधी का अलर्ट, IMD ने धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से बारिश जारी, दिल्ली में मौसम ने ली करवट,गर्मी से राहत, तापमान में हल्की गिरावट, गर्मी से मिली राहत।

~कोलकाता:पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी। 142 सीटों पर 1448 उम्मीदवार मैदान में । बंगाल चुनाव में पहली बार NIA की तैनाती,हिंसा रोकने के लिए पहली बार NIA भी तैनात, CISF, SSB, ITBP के जवानों का भी सुरक्षा घेरा, दूसरे चरण में सुरक्षा के बहुत सख्त इंतजाम, पहले चरण में करीब 93% मतदान हुआ था, कोलकाता में सेंट्रल फोर्सेज के 35 हजार जवान।

~ईरान :अमेरिकी मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर, ईरान ने मिडिएटर्स को सूचित किया, समझौते के लिए संशोधित प्रस्ताव से पहले समय मांगा ।

~दावा- ईरान पहली बार होर्मुज खोलने को तैयार: अमेरिका से भी नाकेबंदी हटाने को कहा, ट्रम्प ने पेशकश ठुकराई, न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने पर अड़े।

~पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर मिसाइल अटैक,7 की मौत: 75 घायल; 6 PAK सैनिकों की मौत के बाद किया जवाबी हमला।

~सुप्रीम कोर्ट में वकील बोले कि मस्जिद सभी के लिए खुली: हिजाब धर्म में जरूरी, लेकिन स्कूल में नहीं पहन सकते;कई परंपराएं कुरान में नहीं लिखीं।

~भारत लाया गया दाऊद का गुर्गा सलीम डोला, दिल्ली में हो रही पूछताछ;शाह बोले- NCB की बड़ी कामयाबी।

~भाजपा मंत्री नितेश राणे को 1 महीने जेल की सजा: मुंबई-गोवा हाइवे पर NHAI इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था; 29 आरोपी बरी।

~दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर वोटिंग कल: ममता के आपत्तिजनक कैरीकेचर पर चुनाव आयोग ने पुलिस से कहा,सख्त एक्शन लें।

~यूपी का बांदा दुनिया में सबसे गर्म,पारा 47.6°C: जैसलमेर-खजुराहो का तापमान 46°C; दिल्ली में बस स्टॉप पर ORS मिलेगा,देशभर में हीट स्ट्रोक यूनिट बनेंगे।

~ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स: कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ।

~गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा, अब तक 2531 सीटों पर दर्ज की जीत।

~यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियां होंगी: योगी का ऐलान, लखनऊ में 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे।

~यूपी में ब्रिटिश मौलाना का मदरसा अब ढहाया नहीं जाएगा: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगाई; DM ने बुलडोजर हटवाए।

~बुलंदशहर ट्रिपल-मर्डर में खुर्जा कोतवाल समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड: 8 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, एसआईटी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा।

~बरेली में फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाली बहनें गिरफ्तार: नौकरी के नाम पर वसूले लाखों रुपए, फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजे।

~पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक घायल: मुजफ्फरनगर में महिला का बैग काटकर लूटे थे लाखों के जेवरात, नकदी व हथियार बरामद।

~मेरठ में रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा का रिश्ता टूटा: 5 मई को मंत्री की भतीजी से होनी थी शादी,एंटी करप्शन टीम ने की थी कार्रवाई।

~मुजफ्फरनगर में तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण: तहसीलदार के आदेशों की अनदेखी कर रातों-रात डाला लैंटर,डीएम से शिकायत की।

~सहारनपुर में एक अज्ञात युवती का शव मिला: खेत के किनारे पड़ा था,हत्या या सुसाइड एंगल से जांच जारी।

~ काशी में मोदी बोले- माई-बहिन के हम प्रणाम करत हई, आपके आरक्षण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

~ काशी में पीएम मोदी ने दी 6350 करोड़ की सौगात, बोले- मैं नारी शक्ति का आशीर्वाद लेने आया, दिलाकर रहूंगा आरक्षण का हक।

~PM मोदी ने महिला आरक्षण के मामले पर सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, बनारस में कहा- 'इनकी वजह से गिरा बिल'।

~पीएम मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। यह देश के सबसे बड़े 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे है। इससे बनाने में करीब 36,230 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है,जिससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी,मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा गया है।

~इंडिगो-एअर इंडिया ने कहा- फ्लाइट्स बंद होने की कगार पर, फ्यूल महंगा होने से ऑपरेशन मुश्किल, एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाए सरकार, महंगे फ्यूल से संकट के बीच एयरलाइन इंडस्ट्री ने लिखी चिट्ठी, सरकार से मांगी मदद।

~ आतंकवाद पर दोहरा रवैया नहीं चलेगा, SCO की बैठक में चीन के सामने ही पाक को झाड़ने लगे राजनाथ सिंह।

~बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग, 2021 में TMC ने 123 सीटें जीती थीं;भवानीपुर में ममता और सुवेंदु में मुकाबला।

~भारत-रूस मिलकर यूरिया फैक्ट्री लगाएंगे,अभी जरूरत का 71% यूरिया मिडिल-ईस्ट से आता है;अगले 2 साल में उत्पादन शुरू होगा।

~गुजरात निकाय चुनाव: 9200+सीटों के नतीजे घोषित, सभी नगर निगमों पर BJP का कब्जा;कांग्रेस ने जीतीं 1740 सीटें।

~ चिंताजनक: हर साल पिघल रही 1,390 करोड़ टन बर्फ,जल सुरक्षा पर संकट;तेजी से खाली हो रहे एशिया के हिम जल भंडार।

~ईरान ढहने वाला नहीं, हम एक मजबूत देश': मोजतबा के प्रतिनिधि ने UN पर उठाए सवाल,बताया अमेरिकी हमलों का असली सच।

~ ट्रंप के गले की फांस बना ईरान युद्ध... लगातार घट रही लोकप्रियता,बाइडेन को बेहतर बता रहे अमेरिकी।

~ पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी,राजस्थान ने 6 विकेट से हराया,जायसवाल-फरेरा की फिफ्टी, सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 43 रन बनाए।

~जोमैटो का मुनाफा 346% बढ़कर ₹174 करोड़ रहा,चौथी तिमाही में रेवेन्यू भी 196% बढ़ा, कंपनी का शेयर एक साल में 14% चढ़ा।

https://whatsapp.com/channel/0029VbCh0tHFnSzFdQRXBg2r

~तपती गर्मी के बीच राहत:दिल्ली-NCR में रात से चल रही तेज हवा और बूंदाबांदी, 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट।
~By √•MCP•

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई