* खबरें 28 अप्रैल 2026 मंगलवार शाम 6 बजे की* *संकलन: स्पर्श देसाई*
* खबरें 28 अप्रैल 2026 मंगलवार शाम 6 बजे की*/*संकलन: स्पर्श देसाई*
_खबरें_
~मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी,दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका;घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई फिर फल खाए थे।
~15 साल साथ रहे,बच्चा भी है,यौन उत्पीड़न कैसे? सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशन पर कहा कि इसमें जोखिम,कोई कभी भी अलग हो सकता है।
~महाराष्ट्र में बाबा बागेश्वर के बयान पर संग्राम,छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी से भड़का विपक्ष,माफी की मांग।
~लखनऊ:ग्राम पंचायतों में करोड़ों का घोटाला उजागर। 7 साल बाद ऑडिट में गड़बड़ी पकड़ी गई। DPRO ने FIR के आदेश दिए। गोसाईंगंज के रतियामऊ में 22.94 लाख, माल के रहटा में 20.40 लाख,नारायणपुर में 43.72 लाख, BKT के गोधना में 27.87 लाख, सरसवां में 15 लाख का हिसाब गायब।
~लखीमपुर:बड़ा सड़क हादसा,4 बाइक सवारों की मौत। कार ने 3 बाइकों को टक्कर मारी। शादी समारोह से लौट रहे थे। कार चालक समेत 2 गंभीर घायल। फरधान के लखनापुर चौराहे पर हादसा।
~दिल्ली:दाऊद का करीबी सलीम डोला भारत लाया गया। तुर्किये में MIT और इस्तांबुल पुलिस ने अरेस्ट किया। इंटरपोल को वर्षों से तलाश थी। ड्रग माफिया है।
_कोर्ट & कानून_
~लखनऊ:हाईकोर्ट लखनऊ बेंच का अनुकंपा नियुक्ति पर अहम फैसला। कहा कि 'कर्मचारी की मौत के समय जो परिवार का हिस्सा थे वही हकदार'। बाद में शादी या अन्य वजह से जुड़ने वालों को हक नहीं। टीचर संगीता वाजपेयी की मौत से जुड़ा मामला याची दीपिका तिवारी की अपील खारिज।
~संतकबीरनगर :ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा को हाईकोर्ट से राहत। मदरसा ध्वस्तीकरण पर रोक। 5 करोड़ के 3 मंजिला मदरसे पर विदेशी फंडिंग और सरकारी जमीन पर निर्माण का आरोप। शमशुल हुदा 2017 से ब्रिटेन में, वहां की नागरिकता ली।
_क्राइम & एक्शन_
~नोएडा: साइबर ठगों ने 84 वर्षीय रिटायर्ड NTPC अधिकारी से 85 लाख ठगे। खुद को CBI अधिकारी बताकर 16 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा। मनी लॉन्ड्रिंग-मानव तस्करी केस का डर दिखाकर रकम ट्रांसफर कराई।
~ग्रेटर नोएडा:नौसेना अधिकारी के विला में बड़ी चोरी*। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट से 600 ग्राम सोना, 6 लाख कैश चोरी। संदिग्ध बाइक सवार बिना जांच घुसे। सूरजपुर थाना क्षेत्र।
~बुलंदशहर: ट्रिपल मर्डर मामले में थाना प्रभारी प्रेम चंद शर्मा समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर। 8 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम। 3 अरेस्ट।
~गाजीपुर: करंडा के कटारिया गांव बवाल मामले में 3 सोशल मीडिया अकाउंट पर केस। भ्रामक खबर चलाने पर BNS-163 के तहत कार्रवाई। जिले में निषेधाज्ञा लागू। पत्थरबाजी में 16 अरेस्ट।
~लखनऊ: विभूतिखंड में क्लब में मारपीट,खूनी संघर्ष में कई घायल। देर रात तक चल रहे क्लबों पर कार्रवाई न होने से पुलिस पर सवाल। नियम विरुद्ध क्लब बंद करने की मांग।
_प्रशासनिक कार्रवाई_
~ग्रेटर नोएडा:बिसरख डूब क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन। 25 हजार वर्गमीटर जमीन अवैध प्लॉटिंग से खाली कराई। CEO एनजी रवि कुमार के निर्देश पर खसरा 333, 334 से कब्जा हटाया।
~हरदोई:दलित अभिभावक से बदसलूकी पर एक्शन। New Sun Beam School की प्रिंसिपल पर FIR। फीस को लेकर अभद्रता का वीडियो वायरल। स्कूल की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, नोटिस जारी।
_हादसे_
~प्रयागराज: कार डिवाइडर से टकराकर पलटी। बमरौली में हादसा। स्थानीय लोगों ने कार सीधी कर सवारों को निकाला, मामूली चोटें।
~हमीरपुर: खेतों में बड़े स्तर पर पराली जलाई जा रही*। NH-34 के किनारे आग की लपटें। DM ने तहसीलदार को भेजा,जांच के आदेश। मौदहा क्षेत्र।
_पॉलिटिक्स_
~दिल्ली: BJP आज शाम 6:50 बजे कनॉट प्लेस पर मशाल जुलूस निकालेगी। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में। CM रेखा गुप्ता,वीरेंद्र सचदेवा,बांसुरी स्वराज शामिल होंगे।
~पश्चिम बंगाल: UP के IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो वायरलTMC प्रत्याशी जहांगीर खान के घर पहुंचकर चेतावनी। "चुनाव में गड़बड़ी की तो अच्छे से खबर लेंगे"। वोटरों को डराने-धमकाने का आरोप। शर्मा चुनावी ड्यूटी पर हैं।
~मिर्जापुर:BJP अध्यक्ष नितिन नवीन कल आएंगे। सुबह 8:30 बजे विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन। डेढ़ घंटे रहेंगे।
~अंबाला:अंबाला में फूट-फूटकर रोया BJP का बागी, बोला कि मैं बिका नहीं तो नामांकन रद्द कराया;कोर्ट से सजा होने पर कांग्रेस कैंडिडेट का पर्चा खारिज।
_विदेश_
~तुर्की:दाऊद का राइट हैंड सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार,5000 करोड़ का था ड्रग्स का साम्राज्य; भारत लाने की तैयारी शुरू।
~बांग्लादेश: बांग्लादेश ने रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट की पहली पावर यूनिट लॉन्च की है ।जिसे रूस के साथ मिलकर बनाया गया है। रूस की कंपनी रोसाटॉम के हेड ने बांग्लादेश के पहले न्यूक्लियर पावर प्लांट के लॉन्च को देश के लिए एक ऐतिहासिक घटना बताया।
~नेपाल:New Rules:बालेन शाह को भारत से झटका! चाय बेचना हुआ मुश्किल;1 मई से लागू होगा नया नियम ।भारत सरकार 1 मई से चाय आयात के लिए नए गुणवत्ता नियम लागू कर रही है, जिससे नेपाल सहित अन्य देशों से आने वाली चाय की अनिवार्य लैब टेस्टिंग होगी।
_भारत_
~हथियारों की दौड़ तेज:भारत का रक्षा बजट 92 अरब डॉलर पार, वर्ल्ड रैकिंग में 5वें नंबर पर पंहुचा देश।
~Peace Talks: ईरान होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका के सामने रखी कुछ शर्तें;ट्रंप ने सुरक्षा टीम के साथ की बैठक।
~राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला पहुंचीं,गवर्नर-CM ने किया स्वागत:अगले 5 दिन यहीं रुकेंगी,अटल टनल रोहतांग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर भी जाएंगी।
~AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी: राज्यसभा में भाजपा सांसद 106 से बढ़कर 113 हुए। केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी।
~केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म:उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले, शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा।
~ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स: कंधे पर लेकर 3km पैदल चला;बैंक कर्मचारियों ने कहा था। जिसका खाता उसे लेकर आओ।
~मध्य प्रदेश में ब्यूटी पार्लर वाली कर रही थी एक और बच्ची को बेचने की तैयारी,पुलिस ने किया रेस्क्यू।
~चिलचिलाती गर्मी पर राहत की फुहार:28 अप्रैल से एक मई तक दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश के आसार।
~बंगाल में चुनाव प्रचार थमा,PM मोदी-ममता ने झोंकी पूरी ताकत।
~बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट,अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त।
~अब आम नागरिक भी बन सकेंगे ISRO के एस्ट्रानॉट्स:गगनयान मिशन के दूसरे बैच में शामिल हो सकेंगे, 4 साल की होगी ट्रेनिंग।
~सूरत की SBI ब्रांच में 50 लाख रुपए की लूट:लुटेरों ने बंदूक दिखाकर स्टाफ को बंधक बनाया, स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले।
~अमेरिका पहुंचे किंग चार्ल्स: इंग्लैंड-US संबंधों को करेंगे मजबूत,ट्रांस-अटलांटिक तनाव के बीच अहम दौरा।
~सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत:हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर वैन और ट्रक में भिड़ंत,तीन की हालत गंभीर।
~रिम्स में ब्रांडेड दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई,ओपीडी पर्चियों की निगरानी शुरू।
~'बंगाल में पहली बार बनेगी BJP की सरकार',भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा दावा।
~हिन्द प्रशांत में शांति,सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत महत्वपूर्ण भागीदार :अमेरिका।
https://whatsapp.com/channel/0029VbCh0tHFnSzFdQRXBg2r
~इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने का मामला:महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को एक महीने की जेल,अदालत ने सुनाई सजा। ~By √•MCP•

Comments