*27 अप्रैल सोमवार के शाम की अहम खबरें*/ संकलन स्पर्श देसाई
*27 अप्रैल सोमवार के शाम की अहम खबरें*/
संकलन स्पर्श देसाई
~बोलीवुड के लेजेंडरी अभिनेता भरत कपूर (80)का मुंबई की सायन अस्पताल में निधन।
~Gas Cylinder Booking Rules:1 मई से फिर बदल जाएंगे LPG सिलिंडर बुकिंग के नियम? बड़े बदलाव की तैयारी।
~मई 2026 से एलपीजी सिलिंडर बुकिंग और डिलीवरी नियमों में बड़े बदलाव की उम्मीद है,जिसमें कीमतों में संशोधन भी शामिल है।
~लद्दाख में 5 नए जिलों के गठन की अधिसूचना जारी।
~लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। लद्दाख में कौन-कौन से नए जिले बनाए गए हैं।
~हिसार में बच्चों को मिड-डे-मील में परोसी जा रही फफूंद लगी पिन्नी।
~हिसार के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील के तहत बच्चों को फफूंदी युक्त 'पिन्नी' परोसी जा रही है,जिससे 61, 065 बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
~जमीन डेवलप कर किसानों को वापस करेगी सरकार, बिहार में लैंड पुलिंग योजना के तहत होगा सड़क निर्माण।
~बिहार में पथ निर्माण विभाग मेगा सड़क परियोजनाओं के लिए लैंड पूलिंग सिस्टम अपनाने की तैयारी में है। इस योजना के तहत किसानों को मुआवजे के बजाय विकसित जमीन का कुछ हिस्सा वापस मिलेगा।
~सूरत में बेरोजगार पति ने डायटीशियन पत्नी को उतारा मौत के घाट,शव को सीमेंट लगाकर बक्से में किया पैक; फोन से खुला राज।
~सूरत में एक पति ने अपनी डायटीशियन पत्नी की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को बक्से में बंद कर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया।
~'AAP अरबपतियों की पार्टी',कांग्रेस का गंभीर आरोप; केजरीवाल को बताया BJP की 'Team-B'। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए उसे 'अरबपतियों की पार्टी' करार दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि आप ने पैसे लेकर राज्यसभा सीटें बेचीं।
~ दिल्ली-NCR में बदला मौसम मिजाज,कई इलाकों में धूल भरी आंधी।
~योगी बोले- गोमाता को कटने, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे:ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं;जल्द TMC के गुंडे पंक्चर बनाते मिलेंगे।
~प्राइवेट बस में आग लगी,2 लोग जिंदा जले:भिवानी से हांसी जा रही थी बस;मिलकपुर गांव के पास हादसा।
~अंबाला में फूट-फूटकर रोया BJP का बागी,बोला- मैं बिका नहीं तो नामांकन रद्द कराया; कोर्ट से सजा होने पर कांग्रेस कैंडिडेट का पर्चा खारिज।
~ सेस्ना प्लेन क्रैश;विमान में सवार थे पायलट समेत 14 यात्री, कोई जिंदा नहीं बचा।
~नासिक के भद्रकाली इलाके में सोमवार दोपहर मोबाइल फोन में व्यस्त एक 17 वर्षीय किशोर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
~PM मोदी से लेकर ममता बनर्जी तक कई रैलियां।
~केजरीवाल ने हाईकोर्ट में पेश होने से किया इनकार।
~राघव चड्ढा के पास सिर्फ़ तीन ऑप्शन थे ।
~AAP के सात बागी सांसद BJP में विलय हुए।
~धीरेंद्र शास्त्री के हालिया बयान पर रितेश देशमुख की नाराज़गी।
~ सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए चल इनकार।
~ED की मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम एक्ट के तहत पंजाब के निलंबित पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मामले में 11 जगहों पर छापेमारी।
~ईरानी के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात।
~अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी।
~आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा के 7 सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी मिली।
~लद्दाख संकट पर बड़ी पहल,गृह मंत्रालय ने 22 मई को बुलाई अहम बैठक;स्थायी समाधान की कोशिश।
~गृह मंत्रालय ने 22 मई को दिल्ली में लद्दाख के संगठनों के साथ उप-समिति की बैठक बुलाई है।
~By √•MCP•

Comments