*निफ्टी आईटी में ऐतिहासिक कोहराम:2.5 लाख करोड़ स्वाहा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*निफ्टी आईटी में ऐतिहासिक कोहराम:2.5 लाख करोड़ स्वाहा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)कमजोर चौथी तिमाही और मैनेजमेंट की सतर्क गाइडेंस से बुरी तरह प्रभावित होकर भारत का टेक्नोलॉजी इंडेक्स,Nifty IT एक ही हफ्मे में लगभग 10 फीसदी गिर गया था। खास बात तो ये है कि इंडेक्स ने पांच हफ्तों की बढ़त को एक ही हफ्ते में गंवा दिया और एक ऐतिहासिक गिरावट की शुरुआत कर दी थी। जानकारों ने चेतावनी दी है कि ये अभी शुरुआत है। आने वाले हफ्तों में इसमें और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आंकड़ों को देखें तो टेक इंडेक्स में गिरावट की वजह से निवेशकों को 2.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। जोकि मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है । तब कोविड 19 महामारी के कारण इंडेक्स 13.6 फीसदी तक डूब गया था । 


भारतीय आईटी सेक्टर के लिए बीता हफ्ता किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। मार्च 2020 (कोविड-19 की शुरुआत) के बाद की यह सबसे बड़ी गिरावट भारतीय तकनीकी क्षेत्र में छाई अनिश्चितता की गहराई को बयां करती है। गिरावट का मुख्य कारण (Root Causes) देखें तो निराशाजनक Q4 नतीजे मिले हैं। दिग्गज आईटी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। रेवेन्यू ग्रोथ की सुस्त रफ्तार ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया था। मैनेजमेंट की 'सतर्क' गाइडेंस देखें तो भविष्य के लिए कंपनियों के मैनेजमेंट ने जो अनुमान (Guidance) दिए हैं । वे काफी सतर्क और रक्षात्मक हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि मांग में सुधार आने में अभी और समय लगेगा। ग्लोबल डिमांड में कमी बनी है वजह अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में मंदी की आशंका और बैंकिंग संकट के बीच टेक खर्च (IT Spending) में कटौती हुई है। 


जिसका सीधा असर भारतीय कंपनियों पर पड़ा है। क्या यह केवल शुरुआत है?विशेषज्ञों का यह मानना कि यह तो अभी शुरुआत है। काफी चिंताजनक है। तकनीकी रूप से देखें तो इंडेक्स ने 5 हफ्तों की बढ़त को मात्र 5 दिनों में गँवा दिया। जो एक 'बियरिश' (Bearish) संकेत है। मार्च 2020 में गिरावट का कारण एक वैश्विक महामारी थी लेकिन वर्तमान गिरावट सेक्टर की आंतरिक कमजोरी और ग्लोबल मैक्रो-इकोनॉमिक दबाव का परिणाम है। 10% की साप्ताहिक गिरावट यह दर्शाती है कि बड़े फंड हाउस और निवेशक फिलहाल आईटी स्टॉक्स से दूरी बना रहे हैं। निवेशकों के लिए मुख्य आंकड़े कुछ इस तरह से है । इसकी साप्ताहिक गिरावट देखें तो 10% मार्केट कैप का नुकसान ₹2.5 लाख करोड़ । इसका ऐतिहासिक संदर्भ देखें तो मार्च 2020 (13.6%) के बाद सबसे बड़ी गिरावट। इसकी तकनीकी स्थिति देखें तो 5 हफ्ते की बढ़त एक हफ्ते में खत्म हो गई थी। (Photos Courtesy Social media)

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post •Digital World• #NiftyIT #StockMarketIndia #ITSectorCrash #ShareMarketHindi #NiftyBank #InvestmentLoss #TechStocks #IndianEconomy #StockMarketUpdate #शेयरबाजार #निफ्टीआईटी #आईटीसेक्टर #मार्केटक्रैश #निवेश #स्टॉकअपडेट

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई