*पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दूसरे चरण का घमासान,भवानीपुर में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की साख दांव पर*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दूसरे चरण का घमासान,भवानीपुर में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की साख दांव पर*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 


(मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर आज मतदान होगा। यहां पहले चरण (23 अप्रैल) में 152 सीटों पर मतदान हो चुका है। इस दौरान 92.72 प्रतिशत मतदान हुआ। अब दूसरे चरण का मतदान आज (29 अप्रैल) है। बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में कुल 3 करोड़ 21 लाख 73 हजार 837 मतदाता हैं । इनमें 1 करोड़ 64 लाख 35 हजार 627 पुरुष,1 करोड़ 57 लाख 37 हजार 418 महिलाएं और 792 थर्ड-जेंडर मतदाता हैं। इस चरण में 41,001 स्टेशनों पर मतदान कराएं जाएंगे। बंगालचुनाव से जुड़े हर छोटे बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें। दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान,केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा इन दिग्गजों के बीच मुकाबला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज मतदान होगा। यह चरण तय करेगा कि क्या तृणमूल कांग्रेस दक्षिण बंगाल के अपने गढ़ को बरकरार रख पाती है या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसमें सेंध लगाकर सत्ता तक पहुंचने में सफल होती है । चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज राज्य विधानसभा की 142 सीट के लिए मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में इस बात की परीक्षा हुई कि उत्तर बंगाल और आस-पास के जिलों में बीजेपी अपनी पारंपरिक बढ़त को बरकरार रख सकी है या नहीं और अब दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ कोलकाता,हावड़ा,उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना,नदिया,हुगली और पूर्वी बर्धमान के मुकाबलों पर नजर रहेगी। अब दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में जिन 142 सीट पर मतदान होना है। उनमें से तृणमूल कांग्रेस ने 2021 में 123 सीट जीती थीं। बीजेपी ने सिर्फ 18 और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने एक सीट हासिल की थी हालांकि इस व्यापक मुकाबले के बीच भवानीपुर सीट प्रतिष्ठा का केंद्र बनी हुई है। इसे नंदीग्राम की तरह ही देखा जा रहा है। जहां साल 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था । अब पांच साल बाद यह सियासी जंग तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के गढ़ तक पहुंच गई है। बंगाल दूसरा चरण में SIR में कटे 12.9 लाख वोटर्स में से 1468 को मिली है हरी झंडी। सबसे हाई प्रोफाइल सीट  है भवानीपुर। तृणमूल कांग्रेस के लिए भवानीपुर सीट बचाए रखना ममता बनर्जी की राजनीतिक पकड़ को बनाए रखने और प्रतिष्ठा का सवाल है। वहीं बीजेपी के लिए इस किले को ढहाने का मतलब बंगाल की सबसे शक्तिशाली नेता के ‘अजेय’ होने के मिथक को तोड़ना होगा । कोलकाता नगर निगम के आठ वार्डों में फैली भवानीपुर सीट को अक्सर मिनी इंडिया कहा जाता ह। जहां बंगाली,गुजराती,मारवाड़ी,जैन,सिख, मुस्लिम और बिहार-झारखंड से आए प्रवासी समुदायों की विविध आबादी रहती है। दूसरे चरण के मतदान में 3.21 करोड़ वोटर हैं। बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 3 करोड़ 21 लाख 73 हजार 837 वोटर हैं । इनमें 1 करोड़ 64 लाख 35 हजार 627 पुरुष,1 करोड़ 57 लाख 37 हजार 418 महिलाएं और 792 थर्ड-जेंडर वोटर हैं। इस चरण में 41,001 स्टेशनों पर वोटिंग होगी और सभी पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इस चरण के मद्देनजर सेंट्रल फोर्स की 2,321 कंपनियां तैनात हैं।
चुनाव आयोग ने सात जिलों में सेंट्रल फोर्स की 2,321 कंपनियों को तैनात करते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं । कुल 142 जनरल ऑब्जर्वर,95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 खर्च ऑब्जर्वर तैनात हैं साथ ही चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कैमरों वाले ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है । कोलकाता में सेंट्रल फोर्स की 273 कंपनियों के साथ सबसे ज्यादा तैनाती है। भांगड़ में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार खड़े हैं। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं । उनमें भांगड़ में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जबकि गोघाट में सबसे कम पांच उम्मीदवार हैं। इस चरण के मुख्य उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हैं। जो भवानीपुर से फिर चुनाव लड़ रही हैं। इस चरण के सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में से एक में उनका मुकाबला बीजेपी के बड़े नेता सुवेंदु अधिकारी से है।
वहीं कोलकाता पोर्ट में टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह से है। यह अल्पसंख्यक बहुल सीट सेंट्रल कोलकाता में सत्ताधारी पार्टी के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। इनके अलावा दूसरी जरूरी सीटों में भाटपाड़ा,जगतदल और बैरकपुर,बनगांव,दमदम,संदेशखली,हिंगलगंज, राणाघाट उत्तर और दक्षिण,रासबिहारी,जादवपुर और बालीगंज भी शामिल हैं। अब दूसरे चरण की प्रमुख सीटें और प्रत्याशी देखें तो ~कृष्णानगर उत्तर – तारक नाथ चटर्जी (बीजेपी) – अविनाभ भट्टाचार्य (टीएमसी)।
~नैहाटी – सौमित्र चटर्जी (बीजेपी) – सनत डे (टीएमसी)।
भाटपाड़ा – पवन कुमार सिंह (बीजेपी) – अमित गुप्ता (टीएमसी)।
~जगतदल – डॉ. राजेश कुमार (IPS) (बीजेपी) – सोमनाथ श्याम इचिनी (टीएमसी)।
~बैरकपुर – कौस्तव बागची (बीजेपी) – राजू चक्रवर्ती (टीएमसी)।
~दमदम उत्तर – अर्चना मजूमदार (बीजेपी) – चंद्रिमा भट्टाचार्य (टीएमसी)।
~दमदम – अरिजीत बक्शी (बीजेपी) – ब्रत्य बसु (टीएमसी)।
~संदेशखाली (ST) – सनत सरदार (बीजेपी) – झर्णा सरदार (टीएमसी)।
~हिंगलगंज (SC) – रेखा पात्रा (बीजेपी) – आनंद सरकार (टीएमसी)।
~जादवपुर – सरबोरी मुखर्जी (बीजेपी) – देबब्रत मजूमदार (टीएमसी)।
~कोलकाता पोर्ट – राकेश सिंह (बीजेपी) – फिरहाद हकीम (टीएमसी)।
भवानीपुर – सुवेंदु अधिकारी (बीजेपी) – ममता बनर्जी (टीएमसी)।
~रासबिहारी – स्वपन दासगुप्ता (बीजेपी) – देवाशीष कुमार (टीएमसी)।
~बालीगंज – डॉ. शतरूपा (बीजेपी) – सोवंदेब चट्टोपाध्याय (टीएमसी)।
~हावड़ा उत्तर – उमेश राय (बीजेपी) – गौतम चौधरी (टीएमसी)।
~हावड़ा मध्य – संजय सिंह (बीजेपी) – अरूप रॉय (टीएमसी)।
~हावड़ा दक्षिण – श्यामल हाती (बीजेपी) – नंदिता चौधरी (टीएमसी)।
~रानाघाट उत्तर पश्चिम – पार्थसारथी चटर्जी (बीजेपी) – तापस घोष (टीएमसी)।
~रानाघाट उत्तर पूर्व (SC) – असीम बिस्वास (बीजेपी) – बरनाली दे रॉय (टीएमसी)।
~रानाघाट दक्षिण (SC) – डॉ. असीम कुमार बिस्वास (बीजेपी) –डॉ.सौगत कुमार बर्मन (टीएमसी)।सा।

~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Digital World• #WestBengalElection2026
#BengalPollsPhase2
#MamataBanerjee#SuvenduAdhikari
#BhawanipurBattle#TMCvsBJP
#BengalElections#बंगाल_चुनाव_2026
#ममता_बनर्जी#दूसरे_चरण_का_मतदान

Comments

Popular posts from this blog

*आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *25 - अप्रैल - शनिवार*

*मानसून 2026 अपडेट:बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर एरिया कमजोर लेकिन अंडमान सागर में मानसून की एंट्री तय*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जॉर्जिया में ठुकराया,भारत में गले लगाया: क्या AI डेटा सेंटर्स की प्यास बुझाएगा हिंदुस्तान का पानी?*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई